ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हुई पेसमेकर सर्जरी , PM मोदी ने फोन कर लिया स्वास्थ्य का हाल

UB India News by UB India News
October 2, 2025
in खास खबर, स्वास्थ
0
बिहार में चुनावी माहौल गरमाने को तैयार! पीएम मोदी की मधुबनी रैली तो खड़गे का दो दिवसीय बिहार दौरा …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मंगलवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसको लेकर उनके बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने बुधवार को X पर इसकी जानकारी दी थी. उनके खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद पीएम मोदी ने खरगे से बातचीत कर उनका हाल जाना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के स्वास्थ्य को लेकर उनसे फोन पर बातचीत की है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, खरगे जी से बात की. उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है. उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करता हूं.

खरगे की हुई है पेसमेकर सर्जरी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंगलवार को अचानक तबियत खराब हो गई. इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने इसको लेकर बताया कि उनके पिता मल्लिकार्जुन खरगे की पेसमेकर सर्जरी हुई है. इसके साथ ही उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और लगातार सुधार हो रहा है.

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

प्रियांक खरगे ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें सांस लेने में समस्या के बाद पेसमेकर लगाने की सलाह दी थी. डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी हार्टबीट को स्थिर रखने के लिए पेसमेकर लगाना जरूरी है. मंत्री ने बताया कि इसके अलावा उन्हें कोई समस्या नहीं है. सर्जरी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. सब कुछ ठीक और स्थिर है.

साल 2022 में बने खरगे कांग्रेस अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं. उन्होंने साल 2022 में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी. खरगे के राजनीतिक सफर की बात की जाए तो वह काफी लंबा रहा है. वे सांसद, केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
डोनाल्ड ट्रंप का एक और टैरिफ धमाका, 1 अक्टूबर से अब दवाओं पर 100% आयात शुल्क , अमेरिका को 30% दवाएं एक्सपोर्ट करता है भारत

1 अक्टूबर के बीत जाने के बाद आखिर क्यों नहीं लागू हुआ 100% फार्मा टैरिफ ?

एलन मस्क ने रच दिया इतिहास, 500 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ को छूने वाले बने पहले इंसान………..

एलन मस्क ने रच दिया इतिहास, 500 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ को छूने वाले बने पहले इंसान...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend