ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव , सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 500 अंक गिरा, निफ्टी भी डे हाई से 150 अंक टूटा…………..

UB India News by UB India News
September 30, 2025
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
सेंसेक्स में 1100 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 400 अंक लुढ़का
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 29 सितंबर को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स अभी अपने ऊपरी स्तर से करीब 500 अंक गिरकर 80,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी भी अपने डे हाई से 150 अंक गिरकर 24,650 के आस-पास आ गया है। सुबह सेंसेक्स में 400 अंक और निफ्टी में 130 अंक की तेजी थी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर्स में तेजी और 13 शेयर्स में गिरावट है। मीडिया और प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.02% गिरकर 44,892 पर और कोरिया का कोस्पी 1.29% चढ़कर 3,429 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.25% बढ़कर 26,455 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.13% चढ़कर 3,832.90 पर कारोबार कर रहा है।
  • 26 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.65% चढ़कर 46,247.29 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.44% और S&P 500 में 0.59% की तेजी रही थी।

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स की लिस्टिंग 14% प्रीमियम पर हुई

ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों की लिस्टिंग आज 14% प्रीमियम के साथ हुई है। शेयर BSE पर 13.8% प्रीमियम के साथ 858.10 रुपए और NSE पर 13.6% बढ़त के साथ 857 रुपए पर लिस्ट हुआ। IPO के लिए प्राइस बैंड 718-754 रुपए प्रति शेयर था।

शेयर बाजार में आज से तीन IPO ओपन हुए

लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन कंपनी ग्लॉटिस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज (सोमवार) से ओपन हुआ है। इसके अलावा 29 सितंबर से ही फैबटेक टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और ओम फ्रेट फॉरवर्डर्स लिमिटेड के इश्यू भी पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं।

26 सितंबर को FII ने 5,564 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 26 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 5,564 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,600 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹30,018 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹55,491 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
  • अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।

शुक्रवार को सेंसेक्स 733 अंक गिरकर बंद हुआ था

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 26 सितंबर को सेंसेक्स 733 अंक गिरकर 80,426 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 236 अंक की गिरावट रही, ये 24,655 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर्स गिरकर बंद हुए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
बिहार चुनाव के चलते बवाल तो होना ही था….

बिहार चुनाव के चलते बवाल तो होना ही था....

शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर दिया ,  ख्वाजा आसिफ और मोहसिन नकवी ने अलापा राग ………………..

शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर दिया , ख्वाजा आसिफ और मोहसिन नकवी ने अलापा राग ....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend