ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा चुनाव: 2020 में बस एक कसर रह गई, इस बार वो भी पूरी करनी है…

UB India News by UB India News
September 27, 2025
in पूर्वी बिहार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
बिहार विधानसभा चुनाव: 2020 में बस एक कसर रह गई, इस बार वो भी पूरी करनी है…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासी सरगर्मियां परवान पर है. बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार दो दिन से बिहार में बैठक कर रहे हैं. शनिवार को अमित शाह सीमांचल में थे. जहां कोसी, सीमांचल और अंग क्षेत्र के कई जिलों से आए बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कई बड़ी बातें कही. दरअसल शनिवार को अररिया के फारबिसगंज में अमित शाह की बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में कोशी, पूर्णिया और भागलपुर क्षेत्र के मंडल स्तर के भाजपा नेता मौजूद थे.

कोसी-सीमांचल को घुसपैठ से मुक्त कराना हैः अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि कोसी सीमांचल को घुसपैठ से मुक्त करना है. बिहार में एनडीए सरकार बनाना है. जब चुनाव के नज़ारे बनते है, तब सभी राजनीतिक दल सभा करते हैं. लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन करती है. हमारी पार्टी को कार्यकर्ता ही जितवाते है. हमारी पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी मजबूती है.

RELATED POSTS

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………

2020 में एक कसर रह गई थी, इस बार वो भी पूरा करेंगेः अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में किशनगंज को छोड़ के हम सभी जिलों में नंबर वन पर रहे थे. बस एक कसर छूट गई थी, लेकिन इस बार किशनगंज में ही हम जीतेंगे. गृह मंत्री ने आगे कहा कि इस बार कांग्रेस के लिए यह चुनाव पूरे बिहार से घुसपैठियों को खदेड़ने का चुनाव है. मैं वादा करता हूँ इस बार एनडीए की सरकार बनवाए, हम बिहार से घुसपैठियों को निकाल फेकेंगे.

बिहार के लोग इस बार चार दिवाली मनाएंगेः अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा कि इस बार बिहार के लोग चार दिवाली मनाएंगे. पहली दीवाली जब राम अयोध्या आए, दूसरी दिवाली जब मोदी जी ने बिहार की 10 हजार के महिलाओं के बैंक में पैसे डाले, तीसरी दिवाली जीएसटी रिफार्म और चौथी दीवाली 160 से ज़्यादा सीट जीत कर एनडीए की सरकार बनाना होगा.

लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा हैः अमित शाह

विपक्ष पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा है. कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ के घोटाए किए. अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर फारबिसगंज सहित पूरे अररिया में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी. इससे पहले शुक्रवार को अमित शाह ने पटना में बड़ी बैठक कर भाजपा नेताओं को जीत का मंत्र दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 5, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………

पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………

by UB India News
June 15, 2026
0

भागलपुर में पूर्व MLA गोपाल मंडल और पुलिस के बीच बहस हो गई। जिसके बाद गोपाल मंडल ने कहा कि...

झगड़ा करना हमारे स्वभाव में नहीं…….

संघ प्रमुख मोहन भागवत का ‘मिशन बिहार’

by UB India News
June 7, 2026
0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में शताब्दी वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रम...

35 दिन बाद विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ने लगीं गाड़ियां…

35 दिन बाद विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ने लगीं गाड़ियां…

by UB India News
June 8, 2026
0

बिहार के अंग क्षेत्र, कोसी और सीमांचल के लोगों के लिए रविवार बेहद खास और खुशियों भरा संदेश लेकर आया...

बिहारियों  को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेवारी : सम्राट

बिहारियों को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेवारी : सम्राट

by UB India News
June 1, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 14 करोड़ बिहारियों को...

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव : जनता पूछ रही है सवाल तो भागते नजर आरहे माननीय.......................

‘बिहारवासियों को 4 दिवाली मनानी है………..

'बिहारवासियों को 4 दिवाली मनानी है...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend