ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही:हमने टैक्स घटाया, वो अब भी लूट में लगे……..

UB India News by UB India News
September 28, 2025
in खास खबर
0
कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही:हमने टैक्स घटाया, वो अब भी लूट में लगे……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंचे। उन्होंने जनता को करीब 38 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी बचत उत्सव, कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बात की। पीएम ने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर की शुरुआत हुई तो भारत पीछे रह गया था। सोशल मीडिया पर चुटकुले चलते थे। जानें क्या-क्या लिखा जाता था। अब भारत स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी वाला पांचवां देश बन गया है।मोदी ने कांग्रेस शासित राज्यों में जारी लूटतंत्र का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने टैक्स घटा दिया लेकिन हिमाचल में कांग्रेस सरकार जनता तक इसका लाभ नहीं पहुंचा रही है। वे अपना टैक्स लगाकर लूट में लगे हैं। अभी भी हरकत से बाज नहीं आ रहे।प्रधानमंत्री का 15 महीनों में छठा ओडिशा दौरा था। उन्होंने 60 हजार करोड़ रुपए के कई बड़े रेल, एजुकेशन और हेल्थ प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। साथ ही BSNL के स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी की शुरुआत की।

कांग्रेस पर पीएम मोदी का करारा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘2014 में जब आपने हमें सेवा का अवसर दिया, तो हमने देश को इस कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला। अब भाजपा सरकार में दोगुनी बचत और दोगुनी कमाई का दौर आ गया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो हमारे कर्मचारियों, व्यापारियों और कारोबारियों को 2 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर भी आयकर देना पड़ता था, लेकिन आज उन्हें 12 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ता है।’

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बीजेपी सरकार में दोगुनी बचत का दौर आ गया है’: PM MODI

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “2014 में जब आपने हमें सेवा का अवसर दिया, तो हमने देश को इस कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला। अब भाजपा सरकार में दोगुनी बचत और दोगुनी कमाई का दौर आ गया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो हमारे कर्मचारियों, व्यापारियों और कारोबारियों को 2 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर भी आयकर देना पड़ता था, लेकिन आज उन्हें 12 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ता है।”

हमारा संकल्प है कि भारत हर चीज़ में आत्मनिर्भर बनेः मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारा संकल्प है कि भारत चिप से लेकर जहाज़ों तक, हर चीज़ में आत्मनिर्भर बने… देश का हर नागरिक चाहता है कि हमारा देश अब किसी पर निर्भर न रहे, इसलिए पारादीप से झारसुगुड़ा तक एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है… हमने देश में जहाज़ निर्माण के लिए 70 हज़ार करोड़ रुपये के पैकेज को मंज़ूरी दी है, इससे भारत में 4.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा… इससे युवाओं को बहुत फ़ायदा होगा, लाखों रोज़गार पैदा होंगे…”

जहाज निर्माण के लिए 70 हजार करोड़ रुपये का पैकेज स्वीकृत

पीएम मोदी ने कहा कि जो भी देश आर्थिक रूप से सशक्त होना चाहता है, वो बड़े-बड़े जहाज निर्माण पर बहुत बल देता है। व्यापार हो, technology हो या फिर देश की सुरक्षा — जहाज निर्माण से हर जगह फायदा होता है। अपने जहाज होंगे तो संकट के समय दुनिया के साथ आयात-निर्यात में रुकावट नहीं आएगी। इसलिए भाजपा सरकार ने देश में बड़े-बड़े जहाज निर्माण के लिए 70 हजार करोड़ रुपये का पैकेज स्वीकृत किया है।

50,000 परिवारों को मिलेगा पक्का घर

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा बहुत जोर गरीबों को, दलितों को, पिछड़ों को, आदिवासियों को मूल सुविधाएं पहुंचाने पर है। जब एक गरीब परिवार को पक्का घर मिलता है, तो वर्तमान ही नहीं, भावी पीढ़ियों का जीवन भी आसान हो जाता है। हमारी सरकार देशभर के 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का घर दे चुकी है। ओडिशा में भी हजारों घर बनाने का काम चल रहा है। आज करीब 50,000 परिवारों को घर की स्वीकृति मिली है।

ओडिशा का विकास तेजी से हो रहाः पीएम मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “डेढ़ साल पहले, विधानसभा चुनाव के दौरान, आप ओडिशावासियों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया था। ये संकल्प था- ‘विकसित ओडिशा’। आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है। आज एक बार फिर, ओडिशा के विकास, देश के विकास के लिए हज़ारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है। आज से, BSNL का एक नया अवतार भी सामने आया है। BSNL की स्वदेशी 4G सेवाओं का शुभारंभ हो गया है।”

पीएम मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुर और उधना (सूरत) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जो राज्यों में किफायती और आरामदायक संपर्क प्रदान करेगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी, रोजगार के अवसर पैदा करेगी और प्रमुख आर्थिक जिलों को जोड़ेगी।

पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और ग्रामीण आवास सहित विभिन्न क्षेत्रों में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। राष्ट्रीय संचार अवसंरचना को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी तकनीक से लगभग 37,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 97,500 से अधिक मोबाइल 4G टावरों का उद्घाटन किया। सुदूर, सीमावर्ती और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 26,700 से अधिक संपर्कविहीन गाँवों को भी कनेक्शन प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री ने आठ आईआईटी के विस्तार की आधारशिला रखी, जिससे अगले चार वर्षों में 10,000 नए छात्रों के लिए क्षमता का सृजन होगा। उन्होंने तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को मजबूत करने के लिए ओडिशा सरकार की कई पहलों का भी शुभारंभ किया।

भाजपा गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार’
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज शुरू की गई ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत ट्रेन से गुजरात के उड़िया लोगों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भाजपा सरकार गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार है। हम गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हैं… हमारी सरकार ने अब तक देश भर में 4 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं। ओडिशा में भी हजारों घरों के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
महिला बीजेपी नेता ने भरे मंच से नेताओं को सुनाई खरी-खरी……….

महिला बीजेपी नेता ने भरे मंच से नेताओं को सुनाई खरी-खरी..........

बिहार विधानसभा चुनाव: 2020 में बस एक कसर रह गई, इस बार वो भी पूरी करनी है…

बिहार विधानसभा चुनाव: 2020 में बस एक कसर रह गई, इस बार वो भी पूरी करनी है...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend