ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूजा से पहले कैसे डूबा कोलकाता………….

UB India News by UB India News
September 26, 2025
in खास खबर, दुर्घटना, पश्चिम बंगाल
0
पूजा से पहले कैसे डूबा कोलकाता………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुर्गा पूजा की तैयारियों में लगे पश्चिम बंगाल पर बड़ी मुसीबत आई। बंगाल के कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश हुई। कोलकाता में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें से सात लोग बारिश के पानी में करंट फैल जाने के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठे। कोलकाता में बारिश का तीस साल का रिकॉर्ड टूट गया। दस घंटे के दौरान 253 मिलीमीटर बारिश हुई। पूरे शहर में हर जगह पानी भर गया। टैक्सी, बसें, मैट्रो, ट्रेन और विमान सेवाएं रुक गई। 32 उड़ाने रद्द करनी पड़ी। 42 उड़ानें देर से चली। ट्रैक पर पानी भरने के कारण मैट्रो ट्रेन रोकनी पड़ी। हजारों लोग रास्ते में फंस गए। ममता बनर्जी की सरकार ने मंगलवार से ही दुर्गा पूजा की छुट्टी घोषित कर दी। अब दशहरे तक कोलकाता में सरकारी दफ्तरों के साथ साथ स्कूल कॉलेज भी बंद रहेंगे।

पूरे बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर है, पूजा मंडपों के डेकोरेशन का काम आखिरी दौर में है लेकिन मंगलवार को हुई जबरदस्त बारिश ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। पूजा के पंडाल पानी में डूब गए। कई जगह पानी में करंट आने से सात लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके लिए CESC यानी कोलकाता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉरपोरेशन को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि CESC ने बिजली की तारों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया। खुले में झूल रहे तारों की वजह से करंट फैला और सात बेगुनाह लोगों की जान गई।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

ममता ने केन्द्र सरकार को भी लपेटा। कहा, कि फरक्का बैराज का सही तरीके से रखरखाव नहीं हुआ जिसके कारण बैराज से पानी ओवर फ्लो हुआ और कोलकाता के जल प्रलय हुआ। लेकिन शहर के नालों की सफाई, ड्रैनेज सिस्टम को दुरूस्त करने की जिम्मेदारी तो कोलकाता नगर निगम की है और नगर निगम पर ममता की पार्टी का कब्जा है।

कोलकाता हो या मुंबई, दिल्ली हो या बेंगलुरु, हमारे महानगरों में आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। ड्रेनेज व्यवस्था जितने लोगों के लिए बनी थी, उनसे तीन गुनी से ज्यादा आबादी का दबाव है। लोग नालों में इतना कचरा फेंकते हैं कि वो choke हो जाते हैं। जब बारिश नहीं होती, तब हालात सामान्य रहते हैं, लेकिन अगर ज्यादा बारिश हो जाए तो सारे इंतजामात फेल हो जाते हैं, शहरों के नगर निगमों की नाकामी उजागर हो जाती है। कोलकाता में यही हुआ।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोलकाता में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर पूर्व में कम दबाव की वजह से बरसात की मुसीबत आई है। पानी का ये कहर ऐसे समय टूटा है जब कोलकाता में लाखों लोग दूर-दूर से आकर दुर्गा पूजा के लिए एकत्रित होते हैं। मां दुर्गा के पंडाल सजाने पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए दुर्गा पूजा के दिन उत्साह और उमंग के दिन होते हैं। मां भगवती से प्रार्थना है कि कोलकाता के लोगों को इस दुख और इस तकलीफ से बाहर निकालें, आने वाले दिनों में बारिश कम हों और लोग उत्साह से दुर्गा पूजा का उत्सव मना सकें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
बिहार चुनाव के लिए BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया प्रभारी, केशव प्रसाद मौर्या को भी मिली अहम जिम्मेदारी

बिहार चुनाव के लिए BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया प्रभारी, केशव प्रसाद मौर्या को भी मिली अहम जिम्मेदारी

तो सुनियोजित थी लद्दाख को अशांत करने की साजिश !

तो सुनियोजित थी लद्दाख को अशांत करने की साजिश !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend