ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के राष्ट्रपति ने UN में कहा ‘ॐ शांति ॐ’

UB India News by UB India News
September 24, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के राष्ट्रपति ने UN में कहा ‘ॐ शांति ॐ’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में इजरायल और फिलिस्तीन का मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा है। विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने UNGA में इजरायल और हमास के बीच गाजा में जंग और फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देने के मुद्दे पर चर्चा की। सत्र के दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबिआंतो का भाषण भी चर्चा का विषय बना रहा। प्रोबोवो ने अपने भाषण का आखिर में ‘ॐ शांति ॐ’ भी कहा। आइए जानते हैं पूरा मामला।

इंडोनेशिया गाजा में सेना भेजने के लिए तैयार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने वैश्विक शांति, न्याय और समान अवसर का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भय, नस्लवाद, घृणा, उत्पीड़न और रंगभेद से प्रेरित मानवीय मूर्खता हमारे साझा भविष्य के लिए खतरा है। प्रबोवो ने घोषणा की है कि इंडोनेशिया गाजा में शांति सुनिश्चित करने में मदद के लिए अपने 20,000 सैनिकों को तैनात करने के लिए तैयार है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

प्रबोवो सुबिआंतो ने जोर देकर कहा, “आज इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है। हम वहां सेवा देते रहेंगे जहां शांति को संरक्षकों की आवश्यकता है, सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सैनिकों के साथ।”

राजनीतिक संघर्ष का जवाब हिंसा नहीं- प्रबोवो 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो ने इजरायल और फिलिस्तीन के मुद्दे पर द्वि-राष्ट्र समाधान की बात की और कहा कि फिलिस्तीन और इजरायल दोनों को स्वतंत्र और सुरक्षित, खतरों और आतंकवाद से मुक्त रहने की बात पर जोर दिया। सुबियांतो ने कहा- “किसी भी राजनीतिक संघर्ष का जवाब हिंसा से नहीं दिया जा सकता क्योंकि हिंसा से और ज़्यादा हिंसा ही पैदा होती है।”

प्रबोवो ने कहा- ॐ शांति ॐ 

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के समापन में ‘ॐ शांति शांति शांति ॐ’ कहा। इसके अलावा उन्होंने नमो बुद्धाय और शालोम भी कहा। उन्होंने अपने 19 मिनट के भाषण में सद्भाव का संदेश दिया।

“आपको बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। इंडोनेशिया की आबादी 28 करोड़ से ज्यादा है। इनमें करीब 90 प्रतिशत लोग इस्लाम को मानते हैं।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
H1-B Visa की टेंशन खत्म करेगा भारत सरकार का ये तगड़ा प्लान!

H1-B Visa की टेंशन खत्म करेगा भारत सरकार का ये तगड़ा प्लान!

जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, 24 अक्तूबर को मतदान और मतगणना भी

जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, 24 अक्तूबर को मतदान और मतगणना भी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend