ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्लीज बायकॉट कर दो अगला मैच… भारत से हारने के बाद घुटनों पर आया पूरा पाकिस्तान…………..

UB India News by UB India News
September 16, 2025
in क्रिकेट, खास खबर
0
प्लीज बायकॉट कर दो अगला मैच… भारत से हारने के बाद घुटनों पर आया पूरा पाकिस्तान…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एशिया कप में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. दुबई में खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली. इस हार के बाद पाकिस्तानी फैंस बुरी तरह बौखला गए. कुछ तो अपनी ही टीम पर भड़क उठे तो एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि टीम इंडिया प्लीज अगला मैच ही बॉयकट कर दो, वरना हम फाइनल तक नहीं पहुंच पाएंगे.

पाकिस्तानी फैंस का फूटा गुस्सा

मैच के बाद जब दुबई स्टेडियम के बाहर मीडिया ने फैंस की राय जानी तो कई पाकिस्तानी फैंस रोते-बिलखते नजर आए. एक युवक ने कहा हमसे तो स्कूल भी छूट गया और टीम भी हार गई, अब तो इंडिया ही हमारी मदद कर सकता है. प्लीज आप लोग बॉयकाट कर दो. एक और फैस ने गुस्से में कहा कि पाकिस्तान की टीम हर बार हारकर बेइज्जत होती है. अब तो क्रिकेट देखना भी शर्मिंदगी जैसा हो गया है.

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

सूर्य ने छक्का जड़कर दिलाई जीत

इस मैच में भारत को जीत के लिए 128 रन चाहिए थे, जो टीम ने 15.5 ओवर में हासिल कर लिए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया और मैदान से सीधे ड्रेसिंग रूम लौट गए. खास बात यह रही कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने तक की जरूरत नहीं समझी. यह नजारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए और भी शर्मनाक रहा.

सोशल मीडिया पर भी उड़ा पाक का मजाक

भारत की जीत की बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लेकर मीम्‍स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. पाकिस्तानी फैंस के वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान ने एक दम उनके एयर डिफेंस सिस्‍टम की तरह परफॉर्म किया. वहीं, एक और यूजर पाकिस्तानी फैंस का वीडियो देखकर लिखा कि पाक खिलाड़ियों से अच्छा तो यह फैन इंग्लिश बोल रहा है. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि यह सिर्फ मैच नहीं था… बल्कि इंडिया ने वर्ल्ड को दिखाया कि हर मैदान में हम पाकिस्‍तान से ऊपर है. वहीं, एक और कमेंट में यूजर लिखता है कि हां हां पहले इंडिया को अब्बा जी बोलो, तब अगला मुकाबला बायकॉट करने की सोचेंगे. वहीं, एक और यूजर लिखता है कि यह न्यू वर्जन ऑफ- एकदम से वक्त बदल दिया, जज्बात बदल द‍िए हो गया. एक यूजर तो पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए लिखता है कि भीख मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है.

पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाने पर क्या होगा एक्शन, टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?

एशिया कप 2025 में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. पूरे मैच में भारत का दबदबा रहा, पाकिस्तान हर क्षेत्र में फेल रही. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा ‘नो हैंडशेक’ को लेकर हो रही है. दरअसल सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स ग्राउंड पर इंतजार करते रह गए, जबकि न तो बल्लेबाज उनसे हाथ मिलाकर गए और न ही कोई भारतीय प्लेयर या स्टाफ का सदस्य बाद में ग्राउंड पर आया.

सूर्यकुमार यादव ने कंफर्म किया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने के फैसले का बीसीसीआई से समर्थन प्राप्त था, ये फैसला टीम का था. टॉस के बाद शीट भी नहीं बदली, ये भी टीम के एक सदस्य का निर्णय था. अब बड़ा सवाल है कि क्या इस पर कोई ऐसा नियम है, जिसके चलते भारतीय टीम पर जुर्माना लग सकता है.

पाकिस्तान दर्ज कराया विरोध

प्रेस कांफ्रेंस में आए पाकिस्तान टीम के कोच माइक हेसन ने कहा, “टीम हाथ मिलाने का इंतजार कर रही थी लेकिन वह (भारतीय प्लेयर्स) आए ही नहीं. इस कारण ही सलमान अली आगा प्रेजेंटेशन में नहीं आए.” बता दें कि इसके बाद पाकिस्तान टीम की नाराजगी मैच (एंडी पाइक्रॉफ्ट) तक पहुंची. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि टीम के मैनेजर ने भारत के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज करवाया है, क्योंकि उन्होंने कप्तानों से टॉस के दौरान हाथ न मिलाने का अनुरोध किया था.

क्या है ICC या ACC का नियम?

क्रिकेट के नियमों में कहीं नहीं लिखा कि हाथ मिलाना जरुरी है. टॉस के समय या मैच के बाद, हाथ मिलाना खेल भावना का हिस्सा है. स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट के कारण ही हर मैच के बाद प्लेयर्स आपस में मिलते हैं.”

क्या टीम पर लगेगा जुर्माना?

नहीं, जब हाथ मिलाने को लेकर कोई नियम नहीं है तो टीम पर या किसी खिलाड़ी पर जुर्माने का सवाल ही नहीं उठता. हालांकि कोई इस दौरान बदतमीजी करे या कुछ अपशब्द कहे, तो जुर्माना लग सकता है लेकिन कल मैच में ऐसा कुछ नहीं हुआ. लेकिन कोई जानबूझकर विरोध टीम या खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाता है तो इसे खेल भावना के विपरीत माना जा सकता है.

सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि, कुछ बातें खेल भावना से ऊपर होती है.” उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा, “यह जीत भारत के सशस्त्र बलों और पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित है। जय हिंद.”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
US कांग्रेस में डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन, बोले- ‘दोस्त हो या दुश्मन, टैरिफ से समझौता नहीं’

टेक्सास में भारतीय मूल के नागरिक की हत्या पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप....

आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि आज: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी समय सीमा ?

आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि आज: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी समय सीमा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend