ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अचानक कांग्रेस से दूरी बनाने लगे तेजस्वी यादव? कहा- ‘243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव’, क्या हैं सियासी मायने?

UB India News by UB India News
September 14, 2025
in मुजफ्फरपुर, राजद
0
तेजस्वी यादव का सरकारी आवास एक पोलो रोड वार रूम में तब्दील
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ताजा बयान ने नई हलचल पैदा कर दी है. मुजफ्फरपुर के कांटी हाई स्कूल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐलान किया- ‘बिहार की 243 सीटों पर तेजस्वी चुनाव लड़ेगा’. इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है.

तेजस्वी यादव ने अपने भाषण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए की और इसके बाद उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक उपलब्धियों का उल्लेख किया. संबोधन के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “हम फिर आएंगे… आप सब यह समझ लीजिए कि बिहार की हर सीट पर तेजस्वी चुनाव लड़ रहा है.” उन्होंने विशेष रूप से मुजफ्फरपुर, गायघाट, बोचहां और कांटी सीट का जिक्र किया.

RELATED POSTS

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

कांग्रेस पर दबाव या राजनीतिक संदेश?

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि तेजस्वी का यह बयान केवल कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि कांग्रेस पर दबाव बनाने की रणनीति भी हो सकता है. गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर सीट पर इस समय कांग्रेस का विधायक है. ऐसे में तेजस्वी का बयान महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे की राजनीति को संकेत देता है. वहीं, यह भी याद दिला दें कि राहुल गांधी ने जब महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर सवाल किया गया था तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया था. तेजस्वी के नए बयान से यह मुद्दा एक बार फिर से गरमा गया है.

GMCH का तेजस्वी ने किया औचक निरीक्षण

अपने दौरे के दौरान तेजस्वी यादव ने पूर्णिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) का औचक निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने अस्पताल की खस्ताहाल स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए और सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा एनडीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

तेजस्वी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में ICU और ट्रॉमा सेंटर तक नहीं है. कार्डियोलॉजी विभाग पूरी तरह बंद पड़ा है और एक-एक बेड पर तीन-तीन मरीजों को भर्ती किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यहां 80% डॉक्टरों के पद खाली हैं, नर्सों के 255 पदों में केवल 55 पर ही भर्ती हुई है. कई विभाग बंद हैं और मेडिकल इंटर्न्स को पिछले छह महीनों से वेतन नहीं मिला है.

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर साधा हमला

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार केवल इमारतें बनाने और उपकरण खरीदने पर हजारों करोड़ खर्च कर भ्रष्टाचार करती है, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति नहीं करती. नतीजतन रोजाना हजारों मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी सीमांचल दौरे पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी ने कहा, “पीएम को पूर्णिया का यह मेडिकल कॉलेज जरूर देखना चाहिए. वे 2005 के बाद की सरकार की नाकामियों को क्यों नहीं गिनते? वरना फिर कह देंगे कि ‘2005 से पहले कुछ था जी?’”

तेजस्वी के इन बयानों ने बिहार की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है, जहां अब महागठबंधन की रणनीति और सीट बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर में चुनाव प्रचार अब उस चरण में पहुंच गया है, जहां हर दल ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक अपनी...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

by UB India News
July 20, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई,...

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

क्या मृत्युंजय तिवारी उन्हीं तत्वों से परेशान थे, जिससे कभी तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य परेशान रहे। मृत्युंजय तिवारी...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

Next Post
पूर्वोत्तर में मोदी: तीन राज्यों में हुई घोषणाएं ऐतिहासिक… जमीनी स्तर पर बदलाव दिखना सबसे बड़ी कामयाबी होगी

पूर्वोत्तर में मोदी: तीन राज्यों में हुई घोषणाएं ऐतिहासिक... जमीनी स्तर पर बदलाव दिखना सबसे बड़ी कामयाबी होगी

वक्फ बिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं हुई दाखिल …………

वक्फ कानून पर SC का आया फैसला, कुछ धाराओं पर आंशिक रोक लगाई, कहा- पूरे कानून पर स्टे का कोई आधार नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend