ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेपाल जेल ब्रेक का असर भारत में!

UB India News by UB India News
September 12, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, बिहार
0
नेपाल जेल ब्रेक का असर भारत में!

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
नेपाल में जारी हिंसा और अशांति के बीच वहां की जेल से फरार हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय सीमा में दाखिल होते समय सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शख्स की पहचान अब्दुल हसन थाली के रूप में हुई है, जो चोरी-छिपे भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था. जानकारी के अनुसार, एसएसबी (सीमा सुरक्षा बल) के जवान सीमा पर नियमित गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने संदिग्ध गतिविधि देखी. तलाशी के दौरान पता चला कि युवक नेपाल जेल से फरार हुआ बांग्लादेशी नागरिक है. पूछताछ में उसने अपनी पहचान अब्दुल हसन थाली बताई.
एसएसबी ने लिया हिरासत में
एसएसबी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में अब्दुल ने नेपाल की जेल से भागने की बात स्वीकार की है. हालांकि वह भारत में घुसने के पीछे की असली वजह बताने से बच रहा है. सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसका भारत में कोई नेटवर्क या संपर्क है या नहीं.

नेपाल से बिहार लौटने वालों में दहशत, बोले–मौत सामने से निकल गई, हर तरफ आग थी

‘मैं अपनी दवाई लेने के लिए नेपाल गया था, अचानक वहां पर हिंसा भड़क गई। चारों तरफ आगजनी, पथराव शुरू हो गया। हम सब जहां थे वहां कैद हो गए, हर समय यह लग रहा था कि कहीं उपद्रवी हमारे घरों में न घुस आएं। दो दिन बाद अब जाकर मामला कुछ शांत हुआ तो हम बीरगंज होते हुए बिहार वापस आ रहे हैं।

नेपाल में हालात बहुत खराब हैं, ऐसा लगता है जैसे मौत बगल से निकल गई। बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है, कोई साधन नहीं मिल रहा है। 5 किलोमीटर पैदल चले, तब कोई गाड़ी मिली, उसने भी बीच रास्ते में छोड़ दिया। इसके बाद पैदल ही भारत की सीमा में प्रवेश किया।’

ये डर नेपाल से बिहार आए एक बुजुर्ग दंपती का है। वहां के हालात बताते-बताते उनको घबराहट होने लगती है, सांसें फूलने लगती हैं। उन्हें देखकर लगता है कि नेपाल की दहशत अभी भी उनकी आंखों में भरी हुई है। ऐसा ही डर का माहौल नेपाल से बिहार लौटने वाले सभी लोगों में दिखाई दे रहा है।

नेपाल में बिहार के लोग कैसे फंसे हैं? किन हालातों से वो लोग बाहर निकलकर आए, किस तरह से यहां वापस पहुंचे। दैनिक भास्कर की टीम ने बॉर्डर पर नेपाल से आने वाले लोगों से बात की..?

बॉर्डर पर हालात क्या हैं?

नेपाल में भड़की हिंसा के बाद बिहार के 7 जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज की इंटरनेशनल बॉर्डर को सील कर दिया गया है। हालांकि, भारत के जो लोग नेपाल में फंसे हैं उनका आईडी चेक कर इंडिया आने दिया जा रहा है। इस कर्फ्यू के कारण बॉर्डर पर ट्रकों की 5 KM लंबी लाइन लग गई है। करीब 10 हजार गाड़ियां फंसी हैं।

नेपाल से जुड़ा 726 किमी. लंबा ओपन बॉर्डर है

भारत-नेपाल के बीच 1,751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा बिहार से लगता है। लगभग 726 किलोमीटर का इलाका मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण से होकर गुजरता है।

इस सीमा की एक खासियत है- यहां कोई दीवार नहीं, कोई तारबंदी नहीं है। गांव-गांव और खेत-खेत से लोग हर दिन नेपाल-भारत बॉर्डर को पार कर आते-जाते हैं। इन दोनों देशों में रिश्ते भी हैं और कारोबार भी है, लेकिन अभी जो नेपाल में प्रोटेस्ट चल रहा है, उसका प्रभाव बिहार के लोगों पर भी पड़ रहा है।

बिहार के जो लोग हर दिन अपने कामों के कारण नेपाल जाते थे, अब उनका काम ठप हो गया है। बॉर्डर के पास का कारोबार भी ठप पड़ा है। वहीं, जो लड़कियां शादी कर नेपाल से भारत आईं हैं, वो अपने परिवार वालों से मिलने भी नहीं जा पा रही हैं।

बॉर्डर – 1

रक्सौल-बीरगंज बॉर्डर: सड़कों पर टायर जल रहे थे, लगा हमारी गाड़ी फूंक देंगे

रक्सौल-बीरगंज बॉर्डर पर वापस आने वाले लोगों ने मिडिया से बातचीत में बताया की यहां करीब 100 से ज्यादा SSB जवान और पुलिसकर्मी बॉर्डर पर मौजूद हैं। पूर्वी चंपारण के SP-DSP, DM तक बॉर्डर पर आकर यहां के हालातों के बारे में जानने की कोशिश की।

बॉर्डर पर नेपाल से गाड़ी चलाकर पहुंचे मोहम्मद इसराही बताते हैं, ‘नेपाल में स्थिति बहुत ही भयावह है। डर का माहौल है। नेपाल के विराटनगर से जब हमलोग भारत लौट रहे थे, तो हर जगह पर टायर जलाया गया था। हमलोग नेपाल में 2 दिनों से डर में जी रहे थे। ऐसा लग रहा था कि कभी भी हमारी गाड़ी फूंक देंगे।

मौत हमारे सामने से निकल गई। अब भारत आकर खुश हैं। अपने देश में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। 2 दिनों बाद भारत में ही आकर खाना भी खाया है। जितने भी ड्राइवर हैं वो सभी डर से कांप रहे हैं। कई ड्राइवर अभी भी वहां फंसे हुए हैं। हमारी आंखों के सामने 10 गाड़ियों को जलाया गया है।’

रक्सौल निवासी अब्दुल्ला बताते हैं, ‘हम नेपाल के जीतपुर से करीब 20KM का सफर तय कर यहां आए हैं। जीतपुर में मेरा दुकान है। वहां की स्थिति देख अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भारत लौट आए हैं। हम बिहार के रहने वाले हैं। बीरगंज में कर्फ्यू लगा हुआ है।

जीतपुर से गंडक फिर वहां से रक्सौल पहुंचे हैं। कुछ दूर के लिए गाड़ी मिली। इसके बावजूद 4-5 किमी पैदल चलना पड़ा। मेरे साथ छोटे बच्चे थे। छोटे बच्चों को पैदल चलने में काफी परेशानी हुई।’

15KM पैदल चलकर रक्सौल रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री

एक यात्री ने बताया, ‘हम 15 किलोमीटर पैदल चलकर रक्सौल रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। नेपाल में कोई सवारी नहीं मिल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर मैत्री पुल और अन्य चौकियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वायड की मदद से यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है।’

बॉर्डर- 2

सुपौल-नेपाल बॉर्डर: ऑटो वाले डरा रहे, 2500 रुपए मांगने लगे

सुपौल में भारत-नेपाल बॉर्डर पर डीएम सावन कुमार के नेतृत्व में एसएसबी और पुलिस सख्ती बरत रही है। कुनौली बॉर्डर पर नेपाल से लौटने वाले भारतीय मूल के लोगों को सघन जांच के बाद प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, जबकि नेपाली नागरिकों के लिए भारतीय सीमा में एंट्री बंद कर दी गई है। भारतीय नागरिकों को भी नेपाल जाने से रोका जा रहा है।

नेपाल में फंसी एक महिला भारत लौटने के बाद बड़ी राहत महसूस करती दिखीं। उन्होंने बताया, ‘हिंसा को लेकर नेपाल में बस या ऑटो नहीं चल रहा है। ऐसी स्थिति में नेपाल के कलवारी स्थित मायके से अपने घर लौटने के लिए भारत-नेपाल बॉर्डर तक पैदल चलकर आना पड़ा। करीब 10 किलोमीटर तक पैदल चलकर आए हैं। सुबह घर से चले थे, लेकिन दूरी अधिक होने की वजह से मुझे करीबन 5 से 6 घंटे पैदल चलना पड़ा है।’

सुपौल के रहने वाले नरेश शाह ने बताया, ‘नेपाल की स्थिति बहुत खराब है। हम अपने पिताजी का इलाज करवाने नेपाल गए थे। अभी फिलहाल जान बचाकर हमलोग अपने देश भारत लौट आए हैं।’

‘भारत से नेपाल नहीं आने दिया जा रहा’

भारत से नेपाल जा रहे एक परिवार को सुपौल के कुनौली बॉर्डर पर घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी नेपाल जाने की अनुमति नहीं दी गई। रोहतास के डेहरी के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया, ‘मेरी पत्नी का मायका नेपाल में है। वो अपने चाचा के बरसी में शामिल होने जा रही थी, लेकिन नेपाल में हिंसा को देखते हुए बॉर्डर पार नहीं करने दिया गया।’

बॉर्डर- 3

अररिया-नेपाल बॉर्डर: आसपास के लोग घरों में कैद कर दिए गए

अररिया निवासी गुड्डू कुमार ने बताया, ‘बॉर्डर सील होने के कारण सभी लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। खासकर जो बॉर्डर के पास रहते हैं, उन्हें अपने घरों में ही बंद रहना पड़ रहा है। गाड़ियां नहीं चल रही है, इस कारण कहीं आना-जाना नहीं हो पा रहा है।’

कविता बताती हैं, ‘हम लोग नेपाल के रहने वाले हैं। बॉर्डर पर होने के कारण राशन का समान खरीदने अररिया आ जाते हैं। विराटनगर में रूम लेकर रहते हैं। हम लोगों के घरों के पास भी तोड़फोड़ हो रही है। बहुत डर लग रहा है। नेपाल में बहुत दिक्कत हो रही है। हमारे परिवार के लोग वहां फंसे हुए हैं, कुछ पता नहीं चल रहा कि उनके हालात क्या हैं?’

बॉर्डर- 4

जयनगर-नेपाल बॉर्डर : दहशत में सभी दुकानें बंद करा दी गईं

नेपाल बॉर्डर पर दुकान चलाने वाली शिवानी बोलीं, ‘वर्तमान समय में बाजार की स्थिति बेहद खराब है। बॉर्डर बंद होने के कारण ग्राहकों आना बिल्कुल बंद हो गया है। पहले जहां दुकानें ग्राहकों से भरी रहती थीं, वहीं अब बाजार में सन्नाटा पसरा है।

कस्टमर नहीं आने से व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है और दुकानदारों को भारी नुकसान हो रहा है। जब तक बॉर्डर पर आवागमन सामान्य नहीं होगा, तब तक व्यापार की स्थिति सुधरना मुश्किल है। फिलहाल बाजार पूरी तरह बंद है और बिजनेस ठप है।’

बॉर्डर- 5

किशनगंज, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी से जुड़ा नेपाल बॉर्डर

नेपाल के बिना इंडिया अधूरा है, इंडिया के बिना नेपाल अधूरा है। दोनों देश सटे होने के कारण हर दिन बॉर्डर के पास के लोगों का आना जाना होता है, लेकिन मंगलवार से बॉर्डर सील होने की वजह से लोग अपने-अपने जगहों पर फंसे हैं। हालांकि, यहां की स्थिति थोड़ी सामान्य है। यहां के बॉर्डर पर व्यापार पर असर पड़ा है।

भारतीय प्रेम बहादुर बताते हैं, ‘मेरा घर भारत में है। मैं 10 सालों से यहीं रह रहा हूं। अभी कुछ काम से मैं नेपाल गया था। 2 दिनों से वहां पर फंसा था। वहां के हालातों को देखने के बाद भारत लौट आया हूं, लेकिन अभी आने में काफी परेशानी हुई है।

‘ई-रिक्शा वाले मनमर्जी भाड़ा ले रहे हैं। जिस रास्ते को वो लोग 50 रुपए भाड़ा लेते थे, अब वे लोग करीब 300 रुपए ले रहे हैं। इस कारण हम राहगीरों को बहुत परेशानी हुई है। इंडिया आकर बहुत अच्छा लग रहा है। अब परिवार वालों से मिलेंगे।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
गद्दारी या गठबंधन की कमजोरी ? उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग से इंडिया ब्लॉक पर सवालों की बौछार

गद्दारी या गठबंधन की कमजोरी ? उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग से इंडिया ब्लॉक पर सवालों की बौछार

भू-राजनीतिक टकराव का अखाड़ा बना दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया, आंदोलनों से उठे कई सवाल …………………

भू-राजनीतिक टकराव का अखाड़ा बना दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया, आंदोलनों से उठे कई सवाल .....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend