ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘हम व्यक्तिगत मामलों पर निर्णय नहीं लेंगे…………

UB India News by UB India News
September 10, 2025
in कानून, खास खबर
0
बिहार में स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (9 सितंबर, 2025) को कहा कि संविधान के आर्टिकल 200 में यथाशीघ्र शब्द का जिक्र न हो तो भी राज्यपालों से यह अपेक्षा की जाती है कि वह उचित समय के अंदर ही विधेयकों पर फैसला लें. सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से रेफरेंस भेजकर पूछे गए 14 सवालों को लेकर सुनवाई कर रहा था, जिसमें राष्ट्रपति और राज्यपाल के लिए समयसीमा निर्धारित करने को लेकर आपत्ति जताई गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 अप्रैल के फैसले को लेकर यह रेफरेंस भेजा था, जिसमें राज्यपालों और राष्ट्रपति के लिए विधेयकों पर फैसला लेने के लिए तीन महीने की समयसीमा निर्धारित की गई थी.

प्रेजिडेंशियल रेफरेंस पर सुनवाई के दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का भी जिक्र हुआ. आरिफ मोहम्मद खान 2019 से जनवरी 2025 तक केरल के भी राज्यपाल रहे. इस दौरान कई बार उनके केरल सरकार के साथ मतभेद भी रहे और केरल सरकार का कहना है कि अपने कार्यकाल में उन्होंने विधेयकों को लंबे समय तक लटकाकर रखा.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

आरिफ मोहम्मद खान का नाम आने पर क्या बोले CJI गवई?
मंगलवार को भी सुनवाई के दौरान यह मुद्दा रखा गया और केरल सरकार की तरफ से सीनियर एडवोकेट के.के. वेणुगोपाल ने कहा कि राज्य के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधेयक प्राप्त होने पर उन्हें संबंधित मंत्रालयों को भेजने की प्रथा अपनाई थी. इस पर मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने कहा, ‘हम व्यक्तिगत मामलों पर निर्णय नहीं लेंगे.’

प्रेजिडेंशियल रेफरेंस में आर्टिकल 200 का भी जिक्र है, जो राज्य विधानमंडल की तरफ से पारित विधेयकों के संबंध में राज्यपाल की शक्तियों को नियंत्रित करता है, जिससे उन्हें विधेयक को मंजूरी देने या रोकने, विधेयक को पुनर्विचार के लिए वापस भेजने या राष्ट्रपति के विचारार्थ विधेयक को सुरक्षित रखने की अनुमति मिलती है. सुप्रीम कोर्ट इसी मसले पर राष्ट्रपति की ओर से मांगे गए विचार पर सुनवाई कर रहा था कि क्या अनुच्छेद 200 और 201 के तहत राज्यपाल और राष्ट्रपति पर समयसीमा लागू की जा सकती है.

मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस ए.एस. चंदुरकर की बेंच ने प्रेजिडेंशियल रेफरेंस पर आठवें दिन की सुनवाई में विभिन्न पक्षों की दलीलें सुनते हुए एक बार फिर कहा कि वह सिर्फ संविधान की व्याख्या करेगी और व्यक्तिगत मामलों के तथ्यों की पड़ताल नहीं करेगी.

क्या कहता संविधान का अनुच्छेद-200?
प्रेजिडेंशियल रेफरेंस में इस बारे में सुप्रीम कोर्ट का संवैधानिक मंतव्य मांगा गया है कि क्या कोर्ट राज्यपालों और राष्ट्रपति के लिए विधानसभाओं की ओर से पारित विधेयकों पर विचार करने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर सकता है. अनुच्छेद 200 के पहले प्रावधान के अनुसार, राज्यपाल, विधेयक को स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किए जाने के बाद, यथाशीघ्र उसे सदन में पुनर्विचार के लिए लौटा सकते हैं, बशर्ते वह मनी बिल नहीं है. पुनर्विचार के बाद विधानसभा से विधेयक वापस भेजे जाने पर राज्यपाल को बिल को मंजूरी देनी होगी.

पंजाब सरकार की ओर से सीनियर एडवोकेट अरविंद दातार ने संविधान पीठ से अनुरोध किया कि संविधान निर्माताओं ने अनुच्छेद 200 में यथाशीघ्र शब्द रखा है और विधेयकों को स्वीकृति देने के लिए तीन महीने की समय-सीमा निर्धारित करने में कोर्ट के लिए कोई बाधा नहीं है. बेंच ने कहा, ‘अगर यथाशीघ्र शब्द न भी हो, तो भी राज्यपाल से उचित समय के भीतर कार्रवाई करने की अपेक्षा की जाती है.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, वापस जाओ के नारे………….

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, वापस जाओ के नारे.............

छात्र आंदोलन से उपराष्ट्रपति तक का सफर, संगठन में अहम भूमिका; विनम्र और सुलभ नेता की छवि

छात्र आंदोलन से उपराष्ट्रपति तक का सफर, संगठन में अहम भूमिका; विनम्र और सुलभ नेता की छवि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend