ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में सड़कों पर TRE-4 कैंडिडेट्स का प्रदर्शन:CM हाउस घेरने निकले, डाकबंगला पर पुलिस तैनात

UB India News by UB India News
September 9, 2025
in पटना, बिहार, शिक्षा
0
पटना में सड़कों पर TRE-4 कैंडिडेट्स का प्रदर्शन:CM हाउस घेरने निकले, डाकबंगला पर पुलिस तैनात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) को लेकर छात्र आज यानी मंगलवार को आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार 15 सितंबर से पहले 1.20 लाख पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करे। कैंडिडेट्स सीटों की कटौती का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन में करीब 6 हजार अभ्यर्थी शामिल हैं।

कैंडिडेट्स का कहना है कि, सरकार ने पहले ऐलान किया था कि चौथे चरण में 1 लाख से अधिक की बहाली होगी, लेकिन, शिक्षा मंत्री ने शिक्षक दिवस पर बयान दिया था कि 26 हजार से अधिक ही भर्ती निकाली जाएगी। शिक्षा मंत्री के इसी बयान का कैंडिडेट्स ने विरोध शुरू कर दिया।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रदर्शन सुबह 11 बजे से पटना कॉलेज से शुरू हुआ। अभ्यर्थियों ने खेतान मार्केट, बाकरगंज, गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, डाक बंगला चौराहा होते हुए मुख्यमंत्री आवास जाने का ऐलान किया है।

छात्र नेता दिलीप ने कहा कि, जब तक डोमिसाइल लागू नहीं था, तब सरकार बड़ी बहाली का दावा कर रही थी। कभी 50 हजार, कभी 80 हजार और फिर 1.20 लाख पदों का वादा किया गया, लेकिन जैसे ही डोमिसाइल लागू हुआ, सीटें घटाकर 27,910 कर दी गईं।

बिहार के युवाओं के साथ छल करने का आरोप

दिलीप ने कहा कि इससे साफ है कि पहले बाहर के युवाओं को नौकरी देने के लिए आंकड़े बढ़ाए जाते थे, लेकिन अब बिहार के युवाओं के साथ छल किया जा रहा है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री खुद कई बार 1.20 लाख पदों पर बहाली का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में 27 हजार पदों पर परीक्षा कराना युवाओं के साथ धोखा है।

16 से 19 दिसंबर के बीच होगी TRE-4 की परीक्षा

इस पूरे विवाद पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार चौथे चरण में 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती कराने जा रही है। उन्होंने परीक्षा और रिजल्ट की तिथियां भी घोषित की हैं।

परीक्षा 16 से 19 दिसंबर 2025 के बीच होगी। परिणाम 20 से 26 जनवरी 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कराई जाएगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
गयाजी में लालू यादव ने किया पितरों का पिंडदान……….

गयाजी में लालू यादव ने किया पितरों का पिंडदान..........

यहां विकास नहीं, कमीशन डिलीवर होता है…………..

नीतीश कैबिनेट में 25 ऐजेंडे पर लगी मुहर, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में वृद्धि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend