ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अटल पथ पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ एक सोची समझी साजिश थी !

UB India News by UB India News
August 28, 2025
in अपराध, खास खबर, बिहार
0
अटल पथ पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ एक सोची समझी साजिश थी !

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अटल पथ पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ एक सोची समझी साजिश थी। पुलिस का दावा है कि इसमें मुख्य साजिशकर्ता वार्ड पार्षद टूटू और अधिवक्ता श्वेत रंजन थे। आरोपित पार्षद ने अधिवक्ता के साथ मिलकर अपने राजनीतिक लाभ, वर्चस्व और दोनों बच्चों की मौत मामले में मुआवजा की हिस्सेदारी को लेकर एक सप्ताह पहले ही हिंसा की पूरी तैयारी की थी।

इसमें पार्षद के कहने पर श्वेत रंजन ने दो गाड़ी से आठ बाहरी लोगों को बुलाया था। आठों लोगों को स्थानीय भीड़ में शामिल होकर उपद्रव मचाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपये दिए गए थे। पुलिस ने पार्षद, अधिवक्ता सहित उपद्रव में शामिल कुल 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि हिंसक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और सात उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे हुई पूछताछ के आधार पर कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।

62 लोगों से पूछताछ के बाद प्रमाणिक साक्ष्यों एवं वीडियो फुटेज के आधार पर 40 आरोपितों को चिन्हित कर दबोचा गया। अनुसंधान के क्रम में सामने आया है कि इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड वार्ड पार्षद टूटू था।

उसने पेशे से अधिवक्ता श्वेत रंजन से संपर्क किया। श्वेत मूल रूप से घोसवरी के रहने वाले है, लेकिन बोरिंग रोड में उनका आफिस है। श्वेत रंजन द्वारा जुटाए गए कई बाहरी लोग भीड़ में घुस गए और उन्हीं के द्वारा पुलिस बल व आम नागरिकों पर पथराव और आगजनी की गई।

पीड़ित परिवार पहले से ही अनुसंधान से संतुष्ट था, लेकिन वार्ड पार्षद ने उनके नाम का सहारा लेकर भीड़ को गुमराह किया। जांच में यह तथ्य स्पष्ट हुआ है कि अटलपथ उपद्रव की पूरी योजना राजनीतिक लाभ उठाने और संभावित मुआवज़ा हासिल करने के उद्देश्य से बनाई गई थी।

वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। कुछ फरार है, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसएसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार को भी इस तरह के षड्यंत्र की जानकारी नहीं थी।

कार में मिला था दोनों बच्चों का शव, पांच दिन में दूसरी बार हुआ बवाल

दरअसल यह पूरा बवाल 15 अगस्त को हुई उस घटना से जुड़ा है, जिसमें पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में एक प्लाट में खड़ी कार से भाई-बहन की लाश मिली थी। बच्चों की पहचान पांच वर्षीय दीपक और सात साल की लक्ष्मी के रुप मे हुई थी।

दोनों दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मोहल्ले में ही टीचर के यहां ट्यूशन पढ़ने गए थे। देर शाम तक नहीं लौटे। इसके बाद उनका शव बरामद हुआ था। पुलिस ने दावा किया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। हत्या की भी पुष्टि नहीं हुई है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद दोनों रिपोर्ट के मिलान के बाद वजह सामने आएगी। फुटेज में भी दोनों बच्चों को खेलते हुए जाते देखा गया था। इधर स्वजन न्याय की गुहार लगा रहे।

पांच दिन पूर्व भी इसी मामले को लेकर आक्रोशित लोगों ने अटल पथ जाम कर दिया था। इस दौरान भी पार्षद द्वारा षड्यंत्र रचा गया था, लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका था। इसी मामले को लेकर फिर से सोमवार की शाम अटल पथ जामकर दिया गया था, लेकिन इस बार इसने हिंसक रूप ले लिया था। तीन गाड़ियां जला दी गई। दर्जन भर वाहनों में तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव किया गया। कई राहगीर और सात से अधिक पुलिसकर्मी चोटिल हो गये। मंत्री के काफिले पर भी पथराव किया गया था। दर्जन भर थाना पुलिस, आईजी, एसएसपी, सिटी एसपी से लेकर आधा दर्जन से अधिक डीएसपी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थिति पर क़ाबू पाया गया था।

नहीं हुई है हत्या की पुष्टि

एसएसपी ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं आया है, जिससे हत्या की पुष्टि हो। स्वजनों को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। एसडीपीओ लगातार उनके सम्पर्क में हैं। एफएसएल और विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी। कानून का जो प्रविधान है, उसी के तरह कार्यवाई होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक आज,

आत्मनिर्भर भारत बना मंत्र , स्वदेशी व आत्मनिर्भरता पर जोर , दबाव के आगे चट्टान बने PM मोदी..................

वोटर अधिकार यात्रा का आज 12वां दिन ,सीतामढ़ी के रीगा रोड से शुरू होकर, गांधी चौक ढाका से होते हुए मोतिहारी में खत्म होगी………

वोटर अधिकार यात्रा का आज 12वां दिन ,सीतामढ़ी के रीगा रोड से शुरू होकर, गांधी चौक ढाका से होते हुए मोतिहारी में खत्म होगी.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend