ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार और विधायक को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेरा, जान बचाकर भागे दोनों नेता

UB India News by UB India News
August 28, 2025
in अपराध, नालंदा, बिहार
0
नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार और विधायक को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेरा, जान बचाकर भागे दोनों नेता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेर लिया। ग्रामीणों के गुस्से से बचने के लिए दोनो नेता एक किलोमीटर पैदल भागकर अपनी जान बचाए। ग्रामीणों के साथ झड़प में एक पुलिसकर्मी को हल्की चोटें भी आई हैं। घटना के बाद मलावां गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

हिलसा थाना इलाके के मलावां गांव में अभी हाल में ही सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक पीड़ित परिजनों के घर गए थे। जानकारी के मुताबिक घटना के 5 दिनों के बाद पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी। इसी घटना से प्रभावित परिवारों से मिलने मंत्री और विधायक गांव पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और फिर लौटने लगे। ग्रामीणों ने उनसे कुछ देर और गांव में रुकने की गुहार लगाई, लेकिन मंत्री ने कहा कि सभी परिवारों से मुलाकात हो चुकी है और उन्हें आगे कार्यक्रम में जाना है। इसके बाद मुआवजे को लेकर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पहले एक स्थानीय पत्रकार और विधायक को घेर लिया, फिर लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के दिन विधायक के कहने पर उन्होंने सड़क जाम हटाया था, लेकिन आज तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। इससे गुस्साए ग्रामीण उग्र हो गए और हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की जा रही है।

शनिवार को हुई थी 9 लोगों की मौत

पिछले शनिवार को दनियामा प्रखंड के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दनियामा हिलसा सड़क मार्ग पर सुबह-सुबह डंपर एवं ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी, सभी लोग नालंदा जिला के हिलसा थाना अंतर्गत रेडी मलामा के निवासी थे। सभी लोग उस दिन फतुहा त्रिवेणी में गंगा स्थान के लिए फतुहा जा रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ था और नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया भी पहुंचे थे।

लाठी डांटे लेकर मंत्री को ग्रामीणों ने घेरा

आज बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं हिलसा विधायक मृतक के परिजनों से मिलने गांव पहुंचे तो लोगों में इस बात का आक्रोश था कि घटना वाले दिन स्थानीय विधायक के कहने पर ही लोगों ने सड़क जाम हटाया था परंतु मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। साथ ही मंत्री जी बहुत ही जल्द लोगों से मिलकर दूसरे कार्यक्रम में जाने के लिए आतुर दिखे। जिसे लेकर ग्रामीणों में गुस्सा आ गया और मंत्री जी और विधायक को लोगों ने लाठी डंडे लेकर घेर लिए।

इसके बाद ग्रामीण के ही कुछ लोगों के द्वारा समझाने बुझाने एवं कहा सुनी कहते हुए करीब एक किलोमीटर तक विधायक और मंत्री जी को पैदल चलना पड़ा है। हालांकि इस मामले के बाद गांव में पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
रेवंत रेड्डी के बिहार आने पर क्यों हुआ हंगामा ?

रेवंत रेड्डी के बिहार आने पर क्यों हुआ हंगामा ?

नीतीश के सामने क्यों भिड़े मंत्री अशोक चौधरी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा………….

नीतीश के सामने क्यों भिड़े मंत्री अशोक चौधरी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend