ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या सेकुलर छवि नीतीश की जरूरत?

UB India News by UB India News
August 21, 2025
in पटना, मुख्यमंत्री
0
क्या सेकुलर छवि नीतीश की जरूरत?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजनीति के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक नई बाजी खेल दी है। मदरसा बोर्ड की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे महागठबंधन की राजनीति को जोरदार झटका दिया है। पल-पल पैंतरा बदलने वाले राजनीतिज्ञ नीतीश कुमार का ये अंदाज पुराना है। सच है कि मुस्लिमों को वोट अधिकांशतः महागठबंधन की और जाता है, मगर वे अपने सेकुलर राजनीति को छोड़ने जैसी गलती भी नहीं करेंगे।

2014 लोकसभा चुनाव में नीतीश का टूटा भ्रम
जदयू के सूत्रों की मानें तो वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव नीतीश कुमार की सेकुलर राजनीति को लगभग हाशिए पर रखा। अपने शासन काल में मुस्लिमों के विकास के लिए मदरसों को हर तरह से समृद्ध करने में नीतीश कुमार ने कोई कमी नहीं छोड़ी। साथी दल भाजपा के भीतर इस बात को लेकर असहमति भी थी। बावजूद 2010 के विधासनसभा में 115 सीटें जीतने के कारण एक अपनी धमक भी थी। लेकिन बीजेपी से अलग होकर जनता दलयू अकेले लोकसभा चुनाव लड़ी तो नीतीश कुमार के मुस्लिम प्रेम को धक्का लगा था। सूत्र बताते हैं कि जदयू के रणनीतिकारों ने राज्य के कुछ उर्दू अखबार के संपादक से इस बाबत जानना चाहा तो जवाब मिला कि बीजेपी छोड़कर राजद के साथ आने पर मुस्लिमों के वोट मिलेंगे।

RELATED POSTS

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

ललन सिंह के बयान पर देनी पड़ी थी सफाई
वर्ष 2024 के नवंबर में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने तो साफ कहा था कि मुसलमान लोग नीतीश कुमार को वोट नहीं देते हैं। ये लोग तो उनको वोट देते हैं, जिनके राज में मदरसे के शिक्षकों का वेतन तीन से चार हजार था। आज सातवां वेतन आयोग का वेतन मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के इस बयान ने बिहार की सियासत गर्म कर दी बल्कि अपरोक्ष रूप से नीतीश कुमार की सेकुलर राजनीति की पोल खोल दी। यहां तक बात फैल गई कि ललन सिंह के बयान पर सफाई देने के लिए मंत्री अशोक चौधरी को मैदान में आने पड़ा। तब उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ना मुसलमान हैं, न हिंदू, ना सिख और न ईसाई। नीतीश कुमार इंसान हैं। सबके लिए एक बराबर काम कर रहे हैं।

क्या सेकुलर छवि नीतीश की जरूरत?
बीजेपी से समझौता करके भी नीतीश कुमार ने अपनी सेकुलर छवि को बचाए रखा। बीजेपी को ऐसा माहौल बनाने से भी रोका जो सीधे-सीधे धर्म की तलवार के सहारे लड़े जाते। बीजेपी के साथ रहकर भी मुस्लिम कल्याण योजनाओं की बरसात कर दी। वजह साफ भी था कि उनके इस चरित्र को लेकर प्रगतिशील मुस्लिम और बैकवर्ड मुस्लिम की दूसरी पसंद बने रहे। ये केवल सेकुलर राजनीति के लिए ही नहीं बल्कि बीजेपी से अलग होकर राजनीति करने की ताकत देती रहे।

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल ने भरोसा तोड़ा
वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के समर्थन करने पर नीतीश कुमार की सेकुलर राजनीति को कठघरे में जरूर खड़ा किया जाने लगा। देश के तमाम लेफ्टिस्ट आइडियोलॉजी वाले लेखकों, पत्रकारों की आलोचना के शिकार भी हुए। अब बिहार विधानसभा चुनाव के मुहाने पर नीतीश कुमार जो रिकॉर्ड विक्ट्री का नारा दे रहे हैं, उसके लिए जरूरी है कि मुस्लिमों के बीच विश्वास की लकीर को और भी गहरी की जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

by UB India News
July 4, 2026
0

राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को Z कैटेगरी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई...

Next Post
आरजेडी के विरोधियों की पनाहस्थली बन चुके तेजप्रताप यादव !……………

आरजेडी के विरोधियों की पनाहस्थली बन चुके तेजप्रताप यादव !...............

‘नमो एप’ के जरिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने कहा कि शीशमहल AAP के धोखे और झूठ का उदाहरण है..

बिहार की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने वाला औंटा से सिमरिया महासेतु .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend