ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूरोपियन नेताओ की मौजूदगी में जेलेंस्की और अडोनाल्ड ट्रंप के बिच आज वॉशिंगटन में होगी बड़ी बैठक…….

UB India News by UB India News
August 19, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तल्खी नई नहीं, 6 साल पुरानी है पटकथा……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की आज व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात का एजेंडा रूस-यूक्रेन जंग रोकना है। ट्रम्प ने तीन दिन पहले ही यूक्रेन जंग को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। 3 घंटे मीटिंग के बाद भी यह बातचीत बेनतीजा रही थी। ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं कि जंग रोकने के लिए यूक्रेन को रूस से जमीन की अदला-बदली करनी होगी। ऐसे में आज की मुलाकात में एक बार फिर से इस मुद्दे पर बात हो सकती है।

इस मीटिंग में ट्रम्प और जेलेंस्की के अलावा ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी और नाटो महासचिव मार्क रूटे मौजूद रहेंगे।

RELATED POSTS

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिकी प्रेसिडेंट से मिलने के लिए वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं. आज की तारीख यूक्रेन-रूस और अमेरिका, तीनों के लिए बेहद खास है. रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से चल रहे युद्ध का अगला मोड़ क्या होगा, ये आज तय हो जाएगा. ट्रंप ने पहले पुतिन से मुलाकात की, जिसके बाद समझौते का एक मौसादा लेकर वे जेलेंस्की से मिलने वाले हैं. ट्रंप की पूरी कोशिश होगी कि वे इस समझौते के लिए जेलेंस्की को किसी भी तरह से मनाएं क्योंकि अब इस युद्ध के साथ उनके मौजूदा कार्यकाल की साख जुड़ी हुई है. वहीं यूक्रेन चाहेगा कि उसे किसी भी तरह से रूस के आगे झुकना न पड़े. अगर ये समझौता हो जाता है, तो रूस के लिए ये सबसे फायदेमंद स्थिति होगी. 
रविवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें उसने यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने का समर्थन किया है. ट्रंप के साथ जेलेंस्की की पिछली मुलाकात कुछ ज्यादा अच्छी नहीं थी, ऐसे में इस बार वे यूरोपीय देशों के समर्थन के साथ वहां पहुंच रहे हैं. इस बार वे ट्रंप पर यूरोपीय देशों का दबाव बनाने चाहते हैं लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को मनाने के लिए क्या कार्ड रखा है, ये तो वही जानते हैं. 
जेलेंस्की के तेवर इस बार तीखे 

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका पहुंचने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर जवाब देते हुए कहा है कि यूक्रेन और रूस की लड़ाई में फर्क है क्योंकि यूक्रेन अपनी आजादी के लिए लड़ रहा है. ऐसे में पुतिन को इस युद्ध को खत्म करना होगा. अमेरिका पहुंचकर जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि कोई भी नया समझौता ऐसा न हो जिससे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भविष्य में फिर से हमला करने का मौका मिल जाए. उन्होंने 2014 में क्रीमिया पर रूस के कब्जे और डोनबास क्षेत्र में हमलों का उदाहरण दिया. ज़ेलेंस्की ने कहा- ‘हम सभी चाहते हैं कि यह युद्ध जल्दी और भरोसेमंद तरीके से खत्म हो. लेकिन शांति स्थायी होनी चाहिए ना कि वैसी जैसी पहले थी, जब यूक्रेन को क्रीमिया और डोनबास छोड़ने को मजबूर किया गया और पुतिन ने इसका फायदा उठाकर फिर हमला किया.’ उन्होंने ट्रंप की क्राइमिया वाली बात पर साफ किया है कि तब यूक्रेन को क्राइमिया छोड़ने के लिए मजबूर किया गया, जिसकी वजह से रूस ने दोबारा हमले किए. 

जेलेंस्की का तीन मुद्दों पर फोकस रहेगा

ट्रम्प के साथ मीटिंग में जेलेंस्की का मुख्य फोकस तीन मुद्दों पर रहेगा। 1- यूक्रेन में आम लोगों की हत्याएं बंद हो, 2- रूस पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाए जाएं, 3- पहले स्थायी सीजफायर हो फिर सुरक्षा गारंटी मिले।

इसके अलावा जेलेंस्की यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच त्रिपक्षीय बैठक का समर्थन कर चुके हैं। ट्रम्प के साथ इस मुलाकात में जेलेंस्की का जोर इस बात पर भी रहेगा कि किसी भी समझौते में यूक्रेन की सुरक्षा और संप्रभुता को प्राथमिकता दी जाए।

पुतिन का यूक्रेन के 20% हिस्से पर कब्जा छोड़ने से इनकार

रूस ने यूक्रेन के करीब 20% हिस्से, यानी लगभग 1 लाख 14 हजार 500 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा कर रखा है। इसमें क्रीमिया, डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

रूस इन क्षेत्रों को अपनी सामरिक और ऐतिहासिक धरोहर मानता है और इन्हें छोड़ने को तैयार नहीं है।

पुतिन साफ कह चुके हैं कि यूक्रेन से शांति को लेकर बातचीत तभी हो सकती है जब यूक्रेन, रूस के कब्जाए गए क्षेत्रों से अपना दावा छोड़े और उन इलाकों को रूस के हिस्से के रूप में स्वीकारे।

वार्ता से पहले ट्रंप धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की से मिलने से पहले ही उन्हें धमकी दे दी है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर बाकायदा पोस्ट करते हुए लिखा है कि जेलेंस्की ही इस युद्ध को खत्म कर सकते हैं. इसके लिए उन्होंने उन्हें क्राइमिया पर साल 2014 में रूस के कब्जे को याद दिलाया, जब ओबामा की सरकार थी और क्राइमिया, यूक्रेन को वापस नहीं मिल सका था. इसके अलावा उन्हें उस वक्त नाटो में शामिल भी नहीं होने दिया गया था, जिसका रूस लंबे समय से विरोध कर रहा था.

ट्रंप की ये पोस्ट जेलेंस्की को सीधी धमकी है कि अगर वे शांति वार्ता की शर्तों को नहीं मानेंगे तो नुकसान उनका ही है. ट्रंप का कहना है कि 12 साल बाद भी वे कितना भी चाहें नाटो में उन्हें एंट्री नहीं मिल सकती, तो बेहतर है कि रूस की बात मानकर युद्ध ही खत्म कर दें.

यूरोपियन नेता जाएंगे जेलेंस्की के साथ?
फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और इटली के नेता सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. यह बातचीत कई देशों, विशेषकर भारत, के लिए आर्थिक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. रविवार को हुई बैठक में यूरोपीय नेताओं ने अमेरिका की सुरक्षा गारंटी की बात का स्वागत किया, लेकिन स्पष्ट किया कि यूक्रेन की भागीदारी के बिना किसी भी क्षेत्रीय समझौते पर बात नहीं हो सकती.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के कई...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में...

Next Post
भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी

शेयर बाजार में भारी उछाल ,सेंसेक्स 1100 और निफ्टी 380 अंक से ज्यादा चढ़ा................

बजट सत्र के आज तीसरे दिन लोकसभा में जारी है जोरदार हंगामा, महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा चाहता हैविपक्ष

मानसून सत्र का 18वां दिन: लोकसभा में शुभांशु शुक्ला की सफल अंतरिक्ष यात्रा पर विशेष चर्चा, बिहार SIR पर हंगामे के आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend