ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मानसून सत्र का 18वां दिन: लोकसभा में शुभांशु शुक्ला की सफल अंतरिक्ष यात्रा पर विशेष चर्चा, बिहार SIR पर हंगामे के आसार

UB India News by UB India News
August 19, 2025
in खास खबर
0
बजट सत्र के आज तीसरे दिन लोकसभा में जारी है जोरदार हंगामा, महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा चाहता हैविपक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा में सोमवार को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा की सफलता पर विशेष चर्चा होगी। विषय है- ‘अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री-विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका।’

इसके बाद लोकसभा में 2 बिल पेश होंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2025 और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (संशोधन) बिल 2025 पेश करेंगे।

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

संसद के दोनों सदन में बिहार SIR पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष विरोध-प्रदर्शन कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाप महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है।

इससे पहले 12 अगस्त को लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने कागज फाड़कर स्पीकर की कुर्सी की ओर फेंक दिए थे।

लाइव अपडेट्स

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू; लोकसभा में विपक्ष की नारेबाजी

संसद के मानसून सत्र के 18वें दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्न काल चल रहा है। लेकिन विपक्ष लगातार बिहार SIR पर सदन में नारेबाजी कर रहा है।

रिपोर्ट्स में दावा- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है विपक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चेंबर में इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई। इसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। दरअसल, एक दिन पहले चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें ज्ञानेश कुमार ने कहा था- राहुल गांधी की तरफ से PPT प्रेजेंटेशन में दिखाया डेटा हमारा नहीं है। वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या देश से माफी मांगे। 7 दिन में हलफनामा नहीं मिला तो आरोपों को निराधार समझा जाएगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को बनाए जाने पर कहा, “उपराष्ट्रपति पद खाली है तो बनना ही था। एक उपराष्ट्रपति थे वे कहां हैं? नए बन जाएंगे अच्छी बात है। हम क्या फैसला लेंगे वह अलग बात है।”

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक यानी कुल 32 दिन चलेगा। इस दौरान 18 बैठकें होंगी, 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 13-14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी।

केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश करेगी, जबकि 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। इनमें मणिपुर GST संशोधन बिल 2025, इनकम टैक्स बिल, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल जैसे विधेयक शामिल हैं।

संसद के दोनों सदनों में बिहार SIR पर चर्चा की मांग को लेकर 12 अगस्त को भी विपक्ष ने हंगामा किया था। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा स्थगित कर दी गई। शाम 4:30 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
चुनाव आयोग ने RJD सांसद मनोज झा के ट्वीट को भ्रामक बताया

मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम जारी

हटे 65 लाख वोटरों की सूची किसके काम की?

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएगी विपक्ष !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend