ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएगी विपक्ष !

UB India News by UB India News
August 19, 2025
in खास खबर
0
हटे 65 लाख वोटरों की सूची किसके काम की?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनाव आयोग और विपक्ष के बीच विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रही लड़ाई और बढ़ने वाली है. सूत्रों के मुताबिक विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. इसको लेकर मीटिंग में चर्चा भी हुई है. इसके साथ ही INDIA गठबंधन के नेता सोमवार (18 अगस्त) शाम को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं.

कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने बिहार में SIR का विरोध किया था. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि बीजेपी वोट चोर कर रही है और इसमें चुनाव आयोग उसका साथ दे रहा है. यह मामला और ज्यादा बढ़ने वाला है. विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है. इसके लेकर मीटिंग जरूरी हुई है, लेकिन अंतिम फैसला बाकी है.

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोला चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने रविवार (17 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उसने कहा था कि वोट चोरी का आरोप झूठा है और इससे न आयोग डरता है और न ही मतदाता. आयोग ने लोगों से अपील की थी कि वे अपने मतदान के अधिकार का जरूर इस्तेमाल करें. चुनाव आयोग ने इससे पहले राहुल गांधी के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए उनसे सबूत मांगे थे.

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के मामले में दिया दखल

बिहार में SIR के दौरान वोटर लिस्ट से करीब 65 लाख लोगों के नाम काट दिए गए थे. इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग को आदेश दिया था कि सभी नामों को सार्वजनिक किया जाए. चुनाव आयोग ने आदेश के मुताबिक सभी नामों को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए थे.

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए जल्द उम्मीदवार घोषित करेगा विपक्ष

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. एनडीए ने महाराष्ट्र के गवर्नर सी.पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है. वे बीजेपी के अनुभवी नेता होने के साथ-साथ लंबे वक्त तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं. हालांकि अभी तक INDIA गठबंधन ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. विपक्षी पार्टियों के नेता इसको लेकर सोमवार शाम फोन कॉल या वीडियो कॉल के जरिए चर्चा कर सकते हैं. इसके नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
G20 में भारत-चीन डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने पर चर्चा:मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने पर भी बातचीत

चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को आएंगे भारत, सीमा मुद्दे पर होगी चर्चा

आज लोकसभा में जनविश्वास (संशोधन) विधेयक: 2.0 होगा पेश , कारोबारियों को होगा फायदा, केंद्र सरकार कानून में करने जा रही 350 से ज्यादा बदलाव

आज लोकसभा में जनविश्वास (संशोधन) विधेयक: 2.0 होगा पेश , कारोबारियों को होगा फायदा, केंद्र सरकार कानून में करने जा रही 350 से ज्यादा बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend