ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज लोकसभा में जनविश्वास (संशोधन) विधेयक: 2.0 होगा पेश , कारोबारियों को होगा फायदा, केंद्र सरकार कानून में करने जा रही 350 से ज्यादा बदलाव

UB India News by UB India News
August 19, 2025
in खास खबर
0
आज लोकसभा में जनविश्वास (संशोधन) विधेयक: 2.0 होगा पेश , कारोबारियों को होगा फायदा, केंद्र सरकार कानून में करने जा रही 350 से ज्यादा बदलाव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा में आज का दिन व्यापारियों के बेहद खास माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल लोकसभा में जनविश्वास (संशोधन) विधेयक: 2.0 पेश करने वाले हैं. इस बिल में 350 से भी ज्यादा संशोधन शामिल हैं. ऐसा होने के बाद व्यापारियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. इसमें अब छोटे अपराधों में सजा का प्रावधान खत्म किया जाएगा.

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की तरफ से लोकसभा में पेश होने वाले इस बिल से व्यापारियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले सरकार व्यापार से जुड़े 183 छोटे अपराधों में सजा खत्म कर चुकी है. इस बिल के आने के बाद कई और छोट अपराधों की सजा पूरी तरह से खत्म हो जाएगी, जिससे व्यापारियों के लिए व्यापार काफी आसान होगा.

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

एक अधिकारी के अनुसार, इस कदम से देश में अधिक अनुकूल व्यापार और नागरिक-केंद्रित वातावरण बनाने में मदद मिलेगी. यह विधेयक देश के व्यावसायिक माहौल को बेहतर बनाने के सरकार के प्रयास का हिस्सा है.

2023 में भी हुआ था इस तरह का बदलाव

इससे पहले साल 2023 में, जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम पारित किया गया था, जिसके तहत 19 मंत्रालयों और विभागों की तरफ से प्रशासित 42 केन्द्रीय अधिनियमों के 183 प्रावधानों को अपराध मुक्त कर दिया गया था. इसके जरिए सरकार ने कुछ अपराधों में सजा और जुर्माने को खत्म कर दिया था. कुछ नियमों में जेल की सजा को हटाकर केवल जुर्माना बरकरार रखा गया था.

लाल किले से पीएम मोदी ने किया था जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से भी इस बात का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि देश में कुछ ऐसे कानून हैं जो सुनने में भी आश्चर्यजनक लगें, लेकिन मामूली बातों पर जेल की सजा का प्रावधान करती हैं. अब तक इस तरह की बातों पर किसी ने भी कोई ध्यान नहीं दिया है.

उन्होंने कहा था कि मैंने यह सुनिश्चित करने का बीड़ा उठाया है कि ऐसे अनावश्यक कानून, जो भारतीय नागरिकों को सलाखों के पीछे डालते हैं, उन्हें खत्म किया जाए. हमने पहले संसद में एक विधेयक पेश किया था; हम इसे इस बार फिर से लाए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
खैनी-चूना की सियासत पर क्यों उतर आए तेजस्वी !

खैनी-चूना की सियासत पर क्यों उतर आए तेजस्वी !

INDI गठबंधन की 6 बैठक–सीटों का फॉर्मूला क्यों तय नहीं?

INDI गठबंधन की 6 बैठक–सीटों का फॉर्मूला क्यों तय नहीं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend