ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार में भारी उछाल ,सेंसेक्स 1100 और निफ्टी 380 अंक से ज्यादा चढ़ा…………….

UB India News by UB India News
August 19, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 18 अगस्त को सेंसेक्स 1100 अंक (+1.4%) चढ़कर 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 380 अंक (1.5%) की तेजी है, ये 24,950 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी और 5 में गिरावट है। मारुति सुजुकी के शेयर में 7.5% और बजाजा फाइनेंस में 6% की तेजी है। अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, M&M 5% चढ़े हैं।

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी है। NSE के सभी इंडेक्स में बढ़त है। ऑटो में 4.5%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.11% रियल्टी में 2.3%, मेटल 1.7% और प्राइवेट बैंक में 1.60% की तेजी है।

बाजार में आज के तेजी के तीन कारण

  1. GST में बदलाव: सरकार GST2.0 लाने जा रही है। इससे रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स कम होगा और कीमतों में 10% तक की कमी आ सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार GST स्लैब में बड़ा बदलाव करेगी। अभी 4 टैक्स स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% हैं। सुधार के बाद दो 5% और 18% ही रहेंगे। इससे 12% GST के दायरे में आने वाली मक्खन, फ्रूट जूस, ड्राय फ्रूट्स जैसी 99% वस्तुएं 5% के दायरे में आ जाएंगी।
  2. S&P ने भारत की रेटिंग बढ़ाई: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P ने भारत की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को BBB- से बढ़ाकर BBB कर दिया है। वहीं शॉर्ट-टर्म रेटिंग को भी A-3 से बढ़ाकर A-2 कर दिया। वहीं इंडियन इकोनॉमी को लेकर आउटलुक स्टेबल रखा गया है। S&P का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
  3. ट्रम्प टैरिफ: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार (15 अगस्त) को यूक्रेन मुद्दे पर हुई बातचीत का बाजार पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। इस मीटिंग से भारत पर ट्रम्प की ओर से भारत पर लगाए जाने वाली 25% एक्स्ट्रा और पेनल्टी टैरिफ से छूट की भी बात सामने आई है। इसका सीधा असर बाजार पर दिख रहा है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.87% ऊपर 43,757 पर और कोरिया का कोस्पी 1.23% नीचे 3,185 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.42% ऊपर 25,375 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.18% ऊपर 3,740 पर कारोबार कर रहा है।
  • 14 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.078% ऊपर 44,946 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.40% गिरकर 21,623 पर और S&P 500 0.29% ऊपर 6,450 पर बंद हुए।

14 अगस्त को DIIs ने ₹3,896 ​​​​करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे

  • 14 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,926.76 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,895.68 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • अगस्त महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹24,191.51 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 55,795.28 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने कुल 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹60,939.16 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

पिछले हफ्ते 740 अंक चढ़ा था शेयर बाजार

शेयर बाजार में गुरुवार, 14 अगस्त को तेजी रही। सेंसेक्स 58 अंक की बढ़त के साथ 80,598 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 12 अंक की तेजी रही, ये 24,631 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट रही। जोमैटो, इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स और BEL में गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 21 में तेजी और 29 में गिरावट रही। NSE के मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स गिरे। वहीं, IT, फार्मा, बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स चढ़कर बंद हुए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
बजट सत्र के आज तीसरे दिन लोकसभा में जारी है जोरदार हंगामा, महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा चाहता हैविपक्ष

मानसून सत्र का 18वां दिन: लोकसभा में शुभांशु शुक्ला की सफल अंतरिक्ष यात्रा पर विशेष चर्चा, बिहार SIR पर हंगामे के आसार

चुनाव आयोग ने RJD सांसद मनोज झा के ट्वीट को भ्रामक बताया

मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend