ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में तबाही! कठुआ में बादल फटा, 7 लोगों की मौत और छह घायल

UB India News by UB India News
August 18, 2025
in खास खबर, दुर्घटना
0
किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में तबाही! कठुआ में बादल फटा, 7 लोगों की मौत और छह घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर तबाही मची है. किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में कुदरत की तबाही देखने को मिली है. कठुआ जिले में आज यानी रविवार तड़के बादल फटने से सैलाब आ गया. बादल फटने से कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुए हैं. हर ओर चीख-पुकार मच गई. लोगों के घर मलबों में तब्दील हो गए. कठुआ तीन लोकेशन पर बादल फटने से भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है. बादल फटने की घटना में चार से पांच लोगों की मौत की खबर है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

जानकारी के अनुसार, कठुआ के सोफेन में गुज्जरों की बस्ती पर पहाड़ गिर गया। इसमें चार घर दब गए। 80 फीसदी रोड बह गया है। रात करीब 2 से 3 बजे की यह घटना है। कठुआ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात राजबाग के जोड़घाटी गांव में बादल फटने से गांव तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया।

RELATED POSTS

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

जोद घाटी इलाके में 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। जोद के अलावा मथरे चक, बगार्ड-चंगड़ा और दिलवान-हुटली में भी लैंडस्लाइड हुई। 14 अगस्त को भी जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चसोटी में भी ऐसी ही घटना हुई थी।

लैंडस्लाइड के बाद जोद गांव का शहर से संपर्क टूटा गया था, काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम गांव पहुंची। घरों में कई फीट तक पानी-मलबा भरा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कठुआ डिप्टी एसपी राजेश शर्मा ने कहा- लैंडस्लाइड में 2 से 3 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। 6 लोगों के फंसे होने की सूचना है। जांगलोट समेत नेशनल हाईवे पर कई जगह पर सड़क को नुकसान पहुंचा है। रेलवे ट्रैक भी बाधित है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश में तबाही नहीं थम रही। आज सुबह 4 बजे के करीब कुल्लू के टकोली में बादल फटा। कुल्लू के पनारसा, नगवाई में भी फ्लैश फ्लड के बाद चारों तरफ मलबा बिखरा है।

अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि छह अन्य को घायल अवस्था में बचाया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि कठुआ थाना क्षेत्र के बागड़ और चांगडा गांवों और लखनपुर थाना इलाके के दिलवान-हुतली में भी भूस्खलन हुआ, लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण अधिकांश जलाशयों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है और उझ नदी ख़तरे के निशान के पास बह रही है। ज़िला प्रशासन स्थिति पर कड़ी नज़र रखे हुए है और लोगों से उनकी सुरक्षा के लिए जलाशयों से दूर रहने का अनुरोध किया है।

जानकारी के मुताबिक, कठुआ जिले में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। कई सड़क संपर्क टूट गए हैं और सभी नदी-नालों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कठुआ शहर जलमग्न हो गया, जिससे लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। शहर के बीच से गुजरने वाली खड्ड के ओवरफ्लो होने से हालात बिगड़ गए और कई लोगों ने नर्सिंग होम में शरण ली। वहीं जोड़, डिलवां और जंगलोट सहित कई इलाकों में भारी नुकसान की खबर है।

दरअसल, 14 अगस्त को किश्तवाड़ के चशोती में बादल फटा था. अब तीन दिन बाद यानी 17 अगस्त को कठुआ में बादल फटा. कठुआ जिले के घाटी और जंगलोत गांव में क्लाउडबर्स्ट का कहर देखने को मिला है. कठुआ का रेलवे ट्रैक, राष्ट्रीय राजमार्ग और कठुआ पुलिस स्टेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

वैश्विक तनाव से भारत में महंगाई की आहट……………

जून में थोक महंगाई 9.81%, 44 महीने में सबसे ज्यादा…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

देश में थोक महंगाई (WPI) जून 2026 में बढ़कर 9.87 फीसदी पर पहुंच गई है. मई में यह 9.68 फीसदी...

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

by UB India News
July 14, 2026
0

होर्मुज में UAE के शिपिंग टैंकरों पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और...

Next Post
​​​​​​​ट्रम्प ने पुतिन-जेलेंस्की से की बात ………

'रूस के युद्धविराम से इनकार ने हालात जटिल किए..............

अंतरिक्ष में परचम लहराकर भारत लौटे शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्‍वागत

अंतरिक्ष में परचम लहराकर भारत लौटे शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्‍वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend