ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्वतंत्रता आंदोलन की तरह होगी बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’- कांग्रेस

UB India News by UB India News
August 16, 2025
in कांग्रेस, पटना
0
स्वतंत्रता आंदोलन की तरह होगी बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’- कांग्रेस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में रविवार (17 अगस्त, 2025) से राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के सभी नेता एक साथ सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा पर निकलने वाले हैं. इसको लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कल से 16 दिनों की 25 जिले में करीब 1300 किलोमीटर की कांग्रेस पार्टी की यात्रा शुरू हो रही है, जिसमें राहुल गांधी के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सीपीआई, सीपीएम के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

यात्रा में रहेंगे महागठबंधन के सभी दलों के नेता

उन्होंने कहा कि “महागठबंधन के सभी दल के नेता इस यात्रा में मौजूद रहेंगे. एसआईआर को लेकर अलग-अलग दल के लोग इलेक्शन कमीशन से मिलने गए थे. इलेक्शन कमीशन ने कहा था 20% लोगों का वोट काटेगा जबकि उस समय निरीक्षण का काम पूर्ण रूप से शुरू नहीं हुआ था.”

RELATED POSTS

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

उन्होंने ये भी कहा कि 65 लाख लोगों को वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा हो और उस पर नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और उनके लोग चुप्पी साधे हुए हैं तो कांग्रेस पार्टी जिस तरह से स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई लड़ी थी उसी तरह बिहार की जनता की लड़ाई हम लोग लड़ेंगे.

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, “लोकसभा और राज्यसभा में इसको लेकर हर दिन 267 का हम लोग नोटिस देते रहे, एसआईआर पर चर्चा की मांग करते रहे. ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जरूर हुई, लेकिन एसआईआर पर चर्चा करना भारत सरकार मोदी की सरकार जरूरी नहीं समझा. पिछड़े और अंतिम पंक्तियों पर बैठे हुए लोगों को साथ अन्याय हो रहा है. इस लिए यह यात्रा होना जरूरी था.”

वहीं इस यात्रा पर एनडीए नेताओं के जरिए दिए गए बयान कि ये लोग नौटंकी करेंगे पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जो लोगों ने बिहार की जनता के साथ छल और नौटंकी किया, वही लोग यह सब बात कर रहे हैं. ऐसा हम लोग होने नहीं देंगे.

अखिलेश सिंह ने नीतीश सरकार पर क्या कहा?

नीतीश सरकार के नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने 20 साल नीतीश सरकार को दिया. इसमें एक दो साल इधर-उधर कर दीजिए तो 18 साल बीजेपी और जेडीयू की सरकार रही है. इनके रीजन में नौकरी समाप्त हो गई और अब यह लोग फिर से हसीन सपने बेचने का काम कर रहे हैं.

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अब इन पर कौन भरोसा करेगा, कौन विश्वास करेगा. नौकरी कुछ दिया भी है तो तेजस्वी यादव ने दिया है और तेजस्वी यादव सही कह रहे हैं कि उनके एजेंडा को वह नकल कर रहे है. 2025 में नीतीश कुमार बिल्कुल मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

मुंबई में आफत की बारिश!

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

by UB India News
July 13, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, पटना में दिनभर बादल...

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार की पहचान लंबे समय से बौद्ध, जैन, रामायण और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी रही है. लेकिन राज्य में आने...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 13, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

Next Post
RJD सांसद सुरेंद्र यादव के बयान पर घमासान ,

RJD सांसद सुरेंद्र यादव के बयान पर घमासान ,

कट, कॉपी और पेस्ट… नीतीश सिर्फ यही करते हैं…………..

कट, कॉपी और पेस्ट... नीतीश सिर्फ यही करते हैं..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend