ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

UB India News by UB India News
July 13, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, अपराध, पटना
0
क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

RELATED POSTS

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत ने ये फैसला सुनाया. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. शुक्रवार को फैसला आना था. लेकिन जिला जज उस दिन छुट्टी पर थे लिहाजा आदेश नहीं सुनाया जा सका. अब आज यानी सोमवार को कोर्ट ने जमानत दे दी है.
यह मामला मुसल्लहपुर हाट के दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद से जुड़ा है. एक तरफ खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) के संचालक फैजल खान हैं. तो दूसरी तरफ ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के डायरेक्टर रौशन आनंद हैं. दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. बता दें कि 2 जून की रात खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर पर हंगामा हुआ था. फैजल खान ने आरोप लगाया था कि रौशन आनंद के समर्थकों ने सेंटर पर हमला किया. तोड़फोड़ की. पत्थरबाजी की. फायरिंग भी हुई. इसके बाद पुलिस ने रौशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया था.
खान सर के खिलाफ FIR
बाद में एक वीडियो सामने आया. इसके बाद मामले की जांच का रुख बदल गया. पुलिस का दावा है कि खान सर के बॉडीगार्ड ने भी गोली चलाई थी. इसके बाद दोनों बॉडीगार्ड गिरफ्तार किए गए. फैजल खान के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई. हालांकि, उनकी गिरफ्तारी पर पहले ही कोर्ट ने रोक लगा दी थी. उन्होंने गिरफ्तारी से राहत के लिए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर अदालत ने उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है।
रौशन आनंद पहले से जमानत पर
इस मामले में रौशन आनंद को पहले ही जमानत मिल चुकी है. वहीं, उनके भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत भी चर्चा में रही. इस मामले में रौशन आनंद ने फैजल खान पर गंभीर आरोप लगाए थे. फिलहाल फायरिंग मामले की सुनवाई कोर्ट में जारी है.
आईए आसान भाषा में सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं पूरे विवाद को…
सवाल: यह विवाद किसके बीच है?
यह विवाद खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) के संचालक फैजल खान (खान सर) और ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के बीच है.
सवाल: दोनों के बीच विवाद क्यों हुआ?
दोनों कोचिंग संस्थानों के बीच लंबे समय से प्रतिस्पर्धा चल रही थी. छात्रों की संख्या, रिजल्ट और टॉपर को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी थी.
सवाल: क्या यह विवाद नया है?
नहीं. दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था. साल 2021 में भी खान सर ने रौशन आनंद और उनके साथियों पर हंगामा करने का आरोप लगाया था.
सवाल: 2 जून को क्या हुआ था?
2 जून की रात पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर पर हंगामा हुआ. आरोप है कि 15 से 20 लोग सेंटर पहुंचे. वहां तोड़फोड़ की गई. पत्थरबाजी हुई. एक सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया.
सवाल: खान सर ने क्या आरोप लगाए?
खान सर ने कहा कि हमलावरों ने सेंटर में तोड़फोड़ की. फायरिंग भी की गई. उन्होंने इस हमले के लिए रौशन आनंद के पक्ष को जिम्मेदार बताया.
सवाल: पुलिस ने पहले क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने रौशन आनंद और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया. एफआईआर में रौशन आनंद, उनके भाई प्रिंस यादव और कई अन्य लोगों के नाम शामिल किए गए.

सवाल: फिर मामला कैसे पलट गया?
कुछ दिन बाद एक वीडियो सामने आया. पुलिस का दावा है कि इस वीडियो में खान सर के दोनों बॉडीगार्ड फायरिंग करते दिखे. इसके बाद जांच का रुख बदल गया.
सवाल: पुलिस ने आगे क्या किया?
पुलिस ने दोनों बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया. उनके हथियार जब्त किए गए. हथियारों की जांच कराई गई. इसके बाद फैजल खान के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई.
सवाल: खान सर पर क्या आरोप लगे?
पुलिस ने उन पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया. आरोप है कि बॉडीगार्ड ने उनके कहने पर गोली चलाई.
सवाल: खान सर ने कोर्ट का रुख क्यों किया?
एफआईआर दर्ज होने के बाद खान सर ने अग्रिम जमानत की मांग की. कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी.
सवाल: रौशन आनंद को कब जमानत मिली?

गिरफ्तारी के करीब 12 दिन बाद रौशन आनंद को अदालत से जमानत मिल गई.
सवाल: इसके बाद क्या हुआ?
रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत हो गई. रौशन आनंद ने इस मामले में खान सर पर गंभीर आरोप लगाए. हालांकि, इस मामले की अलग से जांच चल रही है.

सवाल: अभी केस की क्या स्थिति है?
अदालत में कई बार सुनवाई हुई. कोर्ट ने केस डायरी और दूसरे दस्तावेज मांगे. अब फैजल खान और उनके दोनों बॉडीगार्ड को भी जमानत मिल गई है. फायरिंग मामले की सुनवाई अभी भी अदालत में जारी है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

by UB India News
July 13, 2026
0

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस...

मुंबई में आफत की बारिश!

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

by UB India News
July 13, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, पटना में दिनभर बादल...

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार की पहचान लंबे समय से बौद्ध, जैन, रामायण और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी रही है. लेकिन राज्य में आने...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

Next Post
तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend