ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जयशंकर मॉस्को जा रहे, चीनी विदेश मंत्री नई दिल्ली आ रहे… अमेरिका को जलाने के लिए क्या-क्या कर रहा भारत?

UB India News by UB India News
August 15, 2025
in राष्ट्रीय
0
जयशंकर मॉस्को जा रहे, चीनी विदेश मंत्री नई दिल्ली आ रहे… अमेरिका को जलाने के लिए क्या-क्या कर रहा भारत?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ पर लगातार भारत को धमकियां दे रहे हैं. ट्रंप की कोशिश भारत को झुकाने पर है, लेकिन मोदी सरकार सीना तानकर अमेरिका के सामने खड़ी है. सरकार का कहना है कि उसके लिए राष्ट्रहित पहले है. वो जो भी फैसला लेगी देश के हित को ध्यान में रखते हुए लेगी. ट्रंप को बयानों से तो मैसेज दिया ही जा रहा है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसा कुछ किया जा रहा है जिससे उन्हें सीधा संदेश जाए.

भारत वो-वो काम कर रहा है जो कहीं से भी अमेरिका बिल्कुल नहीं चाहता है. अगर कहें कि भारत ट्रंप को चिढ़ा रहा है तो गलत नहीं होगा. दरअसल, हिंदुस्तान रूस के साथ अपनी दोस्ती को और मजबूत कर रहा है तो वहीं चीन के साथ संबंधों को बेहतर कर रहा है. ट्रंप यही नहीं चाहते.

RELATED POSTS

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

रूस और भारत की मजबूत होती दोस्ती

ट्रंप भारत को रूस से दूर करना चाहते हैं. वो जितना ये कर रहे भारत उतना मॉस्को के और करीब जा रहा है. इसी सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के बाद अब विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस के दौरे पर जा रहे हैं. उनकी ये यात्रा अगले हफ्ते होगी. रूस की सरकार के मुताबिक, 21 अगस्त को जयशंकर की रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात होगी. दोनों देशों के मंत्रियों की इस बैठक के कुछ ही दिन बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आएंगे.

पुतिन का नई दिल्ली दौरा सितंबर में होगा. पुतिन के भारत दौरे की बात डोभाल की यात्रा के दौरान सामने आई थी. नेताओं के आने-जाने के अलावा भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखा है. ट्रंप को ये रास नहीं आ रहा है और यही वजह है कि वो भारत पर टैरिफ को बढ़ाते जा रहे हैं. रूस भी भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. तेल विवाद पर रूस का कहना है कि भारत को देशहित में फैसला लेने का अधिकार है.

चीन से भी बेहतर हो रहे संबंध

रूस से दोस्ती को और मजबूत करके भारत ट्रंप को मैसेज तो दे ही रहा है साथ ही चीन से अपने संबंधों को सुधार रहा है. ऐसा नहीं है कि भारत ही हाथ बढ़ा रहा है, चीन भी खुलकर साथ खड़ा है. उसके विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को नई दिल्ली आ सकते हैं, जहां उनकी मुलाकात अजीत डोभाल से हो सकती है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन के किसी नेता का ये पहला भारत दौरा होगा. वांग यी का ये दौरा अगस्त के आखिर में होने वाले SCO समिट से पहले हो रहा है.

31 अगस्त-1 सितंबर को चीन में होने वाले इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी 7 साल बाद चीन के दौरे पर जाएंगे. इससे पहले 2018 में वह चीन गए थे, तब भी SCO समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. वांग यी के आने और पीएम मोदी के जाने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर का भी चीन दौरा हो चुका है.

राजनाथ सिंह जून के आखिर में SCO समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन गए थे तो जयशंकर जुलाई में पड़ोसी मुल्क गए थे. डोभाल भी जून की शुरुआत में चीन के दौरे पर गए थे. रूस और चीन के साथ बातचीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बीजिंग रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय बैठक के लिए दबाव बना रहा है. हालांकि दिल्ली ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

ट्रंप की और कौन सी बात नहीं मान रहा भारत

टैरिफ पर झुक नहीं रहा- ट्रंप चाहते हैं कि भारत उनकी सारी बात मान ले. रूस से तेल खरीदना बंद कर दे. डेयरी और फार्म सेक्टर को अमेरिका के लिए खोल दे. लेकिन भारत अड़ा हुआ है. यही वजह है कि ट्रंप टैरिफ को बढ़ाते जा रहे हैं. पहले 25 परसेंट किए थे. बाद में 50 परसेंट कर दिए.

सीजफायर पर ट्रंप को क्रेडिट नहीं दे रहा- डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच शांति कराने का श्रेय अब तक कई बार ले चुके हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस और अलग-अलग मंचों से कई बार कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच उन्होंने सीजफायर कराया, नहीं तो लड़ाई परमाणु वाली हो जाती है. पाकिस्तान तो ट्रंप की बात मान लिया. उसने कहा भी कि ट्रंप ने उसकी जान बचा दी, लेकिन भारत ने अब तक एक बार भी सीजफायर का श्रेय ट्रंप को नहीं दिया. यही बात ट्रंप मान नहीं पा रहे हैं. ट्रंप सोच रहे हैं कि आखिर कैसे भारत उनको श्रेय नहीं दे रहा है. जिस मजबूती के साथ हिंदुस्तान ट्रंप के सामने डटा हुआ है, वो अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा संदेश है.

नोबेल के लिए ट्रंप को नॉमिनेट नहीं कर रहा- डोनाल्ड ट्रंप की ख्वाहिश नोबेल पुरस्कार की है. वह शांति का नोबेल पुरस्कार चाहते हैं. इजराइल-ईरान लड़ाई, अजरबैजान-आर्मेनिया जंग और भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध को खत्म करके वह खुद को इसका दावेदार बता रहे हैं. पाकिस्तान और कई अन्य मुल्क तो उनको नॉमिनेट भी कर चुके हैं, लेकिन भारत से उनको भाव ही नहीं मिल रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

‘मेक इन इंडिया’ हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है……………

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक तो...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा ………..

UN सुरक्षा परिषद में अपने हक के लिए दहाड़ा भारत………….

by UB India News
June 17, 2026
0

भारत ने चेतावनी दी कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार केवल अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने तक...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

by UB India News
June 9, 2026
0

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र...

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

by UB India News
June 8, 2026
0

सर्वोच्च न्यायालय एक संवैधानिक संस्था है, साथ ही यह देश का अंतिम अपीलीय न्यायालय भी है। कुछ मामलों में इसे...

Next Post
कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बांटा-कई लोगों ने झेला दर्द… PM मोदी-अमित शाह ने याद किया विभाजन का भयावह अध्याय

कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बांटा-कई लोगों ने झेला दर्द… PM मोदी-अमित शाह ने याद किया विभाजन का भयावह अध्याय

क्या है भारत का SAAW? दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में घुसे बिना ये हथियार मचाएगा तबाही………….

क्या है भारत का SAAW? दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में घुसे बिना ये हथियार मचाएगा तबाही.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend