ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बांटा-कई लोगों ने झेला दर्द… PM मोदी-अमित शाह ने याद किया विभाजन का भयावह अध्याय

UB India News by UB India News
August 15, 2025
in खास खबर, दिन विशेष
0
कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बांटा-कई लोगों ने झेला दर्द… PM मोदी-अमित शाह ने याद किया विभाजन का भयावह अध्याय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत का आज से 78 साल पहले विभाजन हो गया था. भारत और पाकिस्तान अलग-अलग हो गए थे. आज 14 अगस्त के दिन देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) के रूप में मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस दुख और पीड़ा को याद किया जो उस समय लोगों ने झेला.

हर साल 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने से एक दिन पहले भारत ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाता है, ताकि 1947 में देश के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वालों और विस्थापित हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सके.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

पीएम ने लोगों के दुख-दर्द को किया याद
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना रहा है, उस दुखद अध्याय में अनगिनत लोगों ने जो उथल-पुथल और पीड़ा झेली उसको याद करते हुए, यह दिन उनके साहस का सम्मान करने का भी है. उस क्षमता का, जिसके बल पर उन्होंने काफी ज्यादा दुख और नुकसान का सामना किया और फिर भी नए सिरे से अपनी जिंदगी की शुरुआत करने की ताकत दिखाई. इतिहास के इस अध्याय से जो लोग प्रभावित हुए उनमें से कई ने अपने जीवन को दोबारा बसाया और उपलब्धियां हासिल कीं. यह दिन हमें इस जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है कि हम अपने देश को एकजुट रखने वाले बंधनों को और मजबूत करें.

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन है. इस दिन कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बांटकर मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई. विभाजन की वजह से हिंसा, शोषण और अत्याचार हुए, करोड़ों लोगों ने विस्थापन झेला. मैं उन सभी लोगों के प्रति मन की गहराई से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. देश विभाजन के इस इतिहास और दर्द को कभी भुला नहीं सकेगा. विभाजन की इस विभीषिका में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
इस मौके पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 1947 के उस दर्दनाक अध्याय को याद करते हुए, मैं उन सभी भाइयों-बहनों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्हें भारत के विभाजन के बाद नफरत और हिंसा के भयावह नतीजे भुगतने पड़े और जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा. उन पीड़ित परिवारों के प्रति आज भी हर भारतीय के अंदर एक संवेदना है. हम लोग देश में सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

आजादी के बाद हुआ था विभाजन
भारत को 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी. हर साल 15 अगस्त को मनाया जाने वाला स्वतंत्रता दिवस किसी भी राष्ट्र के लिए एक खुशी और गर्व का अवसर होता है. हालांकि, आजादी की मिठास के साथ-साथ विभाजन की एक कड़वी याद भी इतिहास के पन्नों में जुड़ी हुई है.

विभाजन की वजह से मानव इतिहास में सबसे बड़े पलायनों में से एक हुआ, जिससे लगभग 2 करोड़ लोग प्रभावित हुए. लाखों परिवारों को अपने पैतृक गांव/कस्बों/शहरों को छोड़ना पड़ा और शरणार्थी के रूप में एक नई जिंदगी तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
क्या है भारत का SAAW? दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में घुसे बिना ये हथियार मचाएगा तबाही………….

क्या है भारत का SAAW? दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में घुसे बिना ये हथियार मचाएगा तबाही.............

आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधित करेंगी राष्ट्रपति, कल PM मोदी बनाएंगे इतिहास, लगातार 12वीं बार लहराएंगे तिरंगा………….

आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधित करेंगी राष्ट्रपति, कल PM मोदी बनाएंगे इतिहास, लगातार 12वीं बार लहराएंगे तिरंगा.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend