ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अनंत सिंह का मोकामा में फंस रहा पेच?

UB India News by UB India News
August 12, 2025
in पटना, बिहार
0
अनंत सिंह का मोकामा में फंस रहा पेच?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोकामा विधानसभा चुनाव जनता दल यू के लिए कितना महत्वपूर्ण है उसे इस बात से समझे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनंत सिंह को मुलाकात का समय दिया। पिछले शनिवार को अनंत सिंह और सीएम नीतीश कुमार की लगभग 15 मिनट की मुलाकात को प्रथम दृष्टया तो यह माना गया कि अनंत सिंह जो ताल ठोक ठोक के यह दावा कर रहे थे कि वे जनता दल यू की टिकट पर मोकामा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, वह सही है।

मोकामा से अनंत सिंह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे प्रसंग का अचानक से यू टर्न सामने आया। और यह था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के बाद अनंत सिंह सिंह और ललन सिंह की मुलाकात। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के मायने यही निकाले जा रहे हैं कि नीतीश कुमार ने अनंत सिंह को मुंगेर के सांसद ललन सिंह से डायरेक्ट कर दिया। संभवतः यह कहते हुए कि मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ने की सहमति ललन सिंह से लेनी पड़ेगी।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

ललन सिंह से मिले अनंत

मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से के बीच औपचारिक मुलाकात तो हुई। पर इस मुलाकात के बाद अनंत सिंह की रहस्यमई चुप्पी एक सवाल बन गई है। वह इसलिए कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले अनंत सिंह जब जेल से निकले तो यही कहा गया था कि ललन सिंह को चुनाव जीताने को निकले हैं। पर चुनाव परिणाम जब आए तो ललन सिंह को घोर निराशा हुई। ऐसा इसलिए कि मोकामा विधानसभा से ललन सिंह पीछे रह गए थे। तब ललन सिंह के समर्थक यह कहते नजर आए कि ललन सिंह को हराने की साजिश की गई थी। मोकामा की हार से खुद ललन सिंह भी आहत थे।

नीरज कुमार क्या कहते हैं?

नीरज कुमार का मानना है कि मोकामा विधानसभा का दुर्भाग्य है कि पिछले दो दशक से कोई अच्छा विधायक नहीं मिला। इसलिए मोकामा का विकास नहीं हो सका। यहां जो भी चार बड़ी-बड़ी कंपनिया थी वे भी मोकामा से पिंड छुड़ाकर चली गईं। जदयू से चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह के दावे और राजद की जमानत जब्त करने की बात पर नीरज कुमार कहते हैं कि इतने ही ताकतवर हैं तो लोकसभा चुनाव 2024 में मोकामा विधानसभा या अपने पंचायत में ही ललन सिंह को लीड क्यों नहीं दिला दिए। खाली हांकने से चलेगा।

नीरज क्यों है अनंत सिंह से नाराज?

दरअसल, अनंत सिंह जब राजद में चले गए और उनकी पत्नी नीलम देवी विधायक बनी तभी से नीरज कुमार मोकामा विधानसभा चुनाव से चुनाव लड़ने की योजना बनाने लगे। सांसद निधि और अपने एमएलसी फंड का भी खूब प्रयोग किया। लेकिन सत्ता संघर्ष में जब बहुमत साबित करने की बात आई तो अनंत सिंह की पत्नी नीतीश कुमार के समर्थन में आ गई। अनंत सिंह को भरोसा है कि बुरे वक्त में नीतीश कुमार का साथ दिया तो मोकामा से वही उम्मीदवार होंगे। इस वजह से ही अनंत सिंह ने मोकामा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर रहे थे।

क्यों हैं अनंत सिंह के चुनाव लड़ने पर शक?

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह मुंगेर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विधानसभा में उम्मीदवार चयन को लेकर फाइनल ऑथोरिटी हो सकते हैं। ऐसा इसलिए कि आगामी लोकसभा चुनाव में ये विधायक उन्हें अपने अपने विधानसभा क्षेत्र से जीत दिला सकें।

यही वजह भी है कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने सूर्यगढ़ा विधानसभा से ताल ठोक रहे सीटिंग विधायक प्रह्लाद यादव की बोलती बंद कर दी। इनके साथ ही वही बात है जो अनंत सिंह के साथ है। प्रह्लाद यादव ने भी राजद का दामन छोड़कर शक्ति परीक्षण के समय नीतीश कुमार की मदद की थी। लेकिन कुछ सप्ताह पहले राजीव रंजन ने साफ कह दिया कि सूर्यगढ़ा से जदयू के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। यह सीट जदयू की है।

पत्रकारों ने जब उनसे यह पूछा कि सीटिंग विधायक प्रह्लाद यादव तो भाजपा से ताल ठोक रहे हैं। इस पर ललन सिंह ने साफ कहा कि इतना तो मान लीजिए कि लखीसराय का आतंक सूर्यगढ़ा से चुनाव तो नहीं लड़ेगा।

क्या होगा अनंत सिंह का?

लखीसराय का आतंक जब सूर्यगढ़ा विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ेगा तो क्या मोकामा का आतंक मोकामा विधानसभा से चुनाव लड़ेगा? ऐसा इसलिए कि ललन सिंह के पास गत लोकसभा चुनाव में मोकामा विधानसभा से जदयू पीछे रहने का रिकॉर्ड मौजूद है।

ऐसे में ललन सिंह के पास एक दस्तावेज तो है जो अनंत सिंह को विधासनसभा चुनाव से आउट कर नीरज कुमार या गत विधानसभा चुनाव लड़ी सोनम देवी को एक और मौका दे। फिलहाल तो मोकामा से चुनाव लड़ने की रस्साकसी जारी है है। अब देखना है कि ऊंट किस करवट बैठता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

Next Post
मुफ्त बिजली योजना के बाद उपभोक्ताओं से नीतीश कुमार का सीधा संवाद ………………..

मुफ्त बिजली योजना के बाद उपभोक्ताओं से नीतीश कुमार का सीधा संवाद ....................

विपक्ष मोदी को सही से पहचान नहीं पाया है !

फेल होते रहे हैं विपक्ष के नैरेटिव , राहुल ने जब-जब घेरा, तब-तब और खिला कमल !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend