ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुफ्त बिजली योजना के बाद उपभोक्ताओं से नीतीश कुमार का सीधा संवाद ………………..

UB India News by UB India News
August 13, 2025
in पटना, मुख्यमंत्री
0
मुफ्त बिजली योजना के बाद उपभोक्ताओं से नीतीश कुमार का सीधा संवाद ………………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को फ्री बिजली योजना के बाद उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के अंतर्गत सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। मंगलवार के कार्यक्रम में सभी जिलों के विद्युत उपभोक्ता जुड़े हुए थे। सुपौल, नालंदा, मुजफ्फरपुर एवं गयाजी जिले की महिला उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद किया।

बिजली के बचे पैसे बेटी के खाते में जमा करेंगे- कोमल

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

संवाद कार्यक्रम के दौरान सुपौल जिले की निवासी कोमल कुमारी ने मुख्यमंत्री को प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराए जाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ‘आपने जो 125 यूनिट बिजली निःशुल्क किया है इससे हमारे परिवार को काफी लाभहो रहा है। जो पैसा बचेगा उसे हम अपनी बेटी के खाते में जमा करेंगे जिसका लाभ भविष्य में मेरी बेटी को मिलेगा। हमारा पूरा परिवार आपके इस निर्णय से बहुत खुश है।’

रसोई-बच्चों पर खर्च करेंगे पैसे- लीला

नालंदा जिले की ‘लीला कुमारी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम आपके इस निर्णय का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं। अब प्रति माह 125 यूनिट तक जो निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है उससे जो बचत होगी उसका उपयोग हम अपनी रसोई, बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि पर खर्च करेंगे। हमारा पूरा परिवार इसके लिए आपको दिल से धन्यवाद देता है।’

मुजफ्फरपुर जिले से भी नीतीश को थैंक्यू

मुजफ्फरपुर जिले की रहनेवाली गुड़िया खातून ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि ‘पहले से ही आपके द्वारा बिजली पर अनुदान दिया जा रहा था। अब प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली आप हमलोगों को उपलब्ध करा रहे हैं इसके लिए हमारा पूरा परिवार आपको दिल से धन्यवाद देता है। 125 यूनिट बिजली निःशुल्क होने से हमारा बिजली बिल जीरो आया है। यहां उपस्थित कई परिवारों से भी बात हुयी है जिनका भी बिजली बिल जीरो आया है। इस बचत से हम अपने बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दे पाएंगे। इसके लिये हमसब लोग आपका आभार प्रकट करते हैं।’

2005 से पहले बिहार में बिजली का था बुरा हाल- नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ‘साल 2005 से राज्य में बिजली का काफी बुरा हाल था। राजधानी पटना में भी 7-8 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं रहती थी। 24 नवम्बर, 2005 को राज्य में हमलोगों की सरकार बनने के बाद बिजली के क्षेत्र में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम किया गया। ऊर्जा विभाग का बजट बढ़ाया गया और बिजली की आपूर्ति बढ़ाई गई। इसके बाद राज्य के सभी गांवों और टोलों में बिजली पहुंचाई गई। साल 2015 में सात निश्चय योजना के अन्तर्गत ‘हर घर बिजली’ निश्चय की शुरूआत कर हर घर को बिजली देने का काम निर्धारित समय से दो माह पहले अक्टूबर, 2018 में पूरा कर लिया गया। इसके बाद जो भी नये घर या टोले बने हैं उन सभी को बिजली पहुंचा दी गई है।’

सोलर ऊर्जा को भी बढ़ावा- नीतीश

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सरकार द्वारा सौर ऊर्जा (सोलर) को भी बढ़ावा दिया जा रहा है तथा सभी सरकारी भवनों की छत पर सौर ऊर्जा (सोलर) संयंत्र लगाये गये हैं। अब हमने यह भी तय किया है कि सभी इच्छुक घरेलू उपभोक्ताओं को राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य में अनेक जगहों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आज के कार्यक्रम में लगभग 16 लाख लोग शामिल हैं। साथ ही इस कार्यक्रम में सभी जिलों के प्रभारी मंत्री एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित हैं। इस कार्यक्रम में कुछ घरेलू उपभोक्ताओं ने अपनी बात भी कही है।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
विपक्ष मोदी को सही से पहचान नहीं पाया है !

फेल होते रहे हैं विपक्ष के नैरेटिव , राहुल ने जब-जब घेरा, तब-तब और खिला कमल !

US कांग्रेस में डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन, बोले- ‘दोस्त हो या दुश्मन, टैरिफ से समझौता नहीं’

ट्रंप की नीतियां क्या यह अमेरिकी संस्कृति के पराभव की शुरुआत है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend