ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुस्लिम वोट बैंक के लिए नीतीश कुमार का बड़ा दांव…………

UB India News by UB India News
August 12, 2025
in पटना, बिहार
0
बॉयकाट पॉलिटिक्स: नीतीश की इफ्तार पार्टी को मुस्लिम संगठनों ने क्यो किया बायकॉट……………

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 अगस्त को पटना के बापू सभागार में एक बड़ा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. इसका नाम रखा गया है “अल्पसंख्यक संवाद”, जिसमें मदरसा बोर्ड के शताब्दी समारोह के मौके पर मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों से बातचीत होगी. मदरसा बोर्ड के 100 साल पूरे होने पर ये कार्यक्रम होने जा रहा है. इसे बिहार की राजनीति में बड़ा कदम माना जा रहा है. चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों से सीधा संवाद करना एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति मानी जा रही है. खासकर तब, जब मुस्लिम मतदाता राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

बिहार में मुसलमानों की आबादी करीब 17.7% है. 2023 की जाति-जनगणना के मुताबिक, राज्य की कुल आबादी लगभग 13 करोड़ है, जिसमें करीब 2 करोड़ 30 लाख मुसलमान हैं. उनका असर करीब 87 विधानसभा सीटों पर साफ दिखाई देता है. सीमांचल के जिलों में तो उनका दबदबा और भी ज्यादा है. जैसे किशनगंज में 68%, कटिहार में 43%, अररिया में 42% और पूर्णिया में 38% आबादी मुस्लिम है.
किंगमेकर की भूमिका
इतनी बड़ी संख्या होने की वजह से हर चुनाव में मुस्लिम वोटर “किंगमेकर” की भूमिका में होते हैं. हालांकि वे हमेशा एक ही पार्टी को वोट नहीं देते, लेकिन पिछले कई चुनावों में उनका बड़ा हिस्सा महागठबंधन (RJD, कांग्रेस आदि) के साथ गया है.
2015 विधानसभा चुनाव: 84% मुस्लिम वोट महागठबंधन को
2019 लोकसभा चुनाव: 89%

2020 विधानसभा चुनाव: 76%
2024 लोकसभा चुनाव: 87% 

AIMIM और NDA ने भी खासकर सीमांचल और पसमांदा मुसलमानों के बीच पकड़ बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से कुछ सीटों पर वोट बंटा और RJD को नुकसान हुआ.
नीतीश कुमार की कोशिश क्यों?
2020 के बाद JDU के मुस्लिम वोटरों में समर्थन घटा है, खासकर वक्फ कानून को लेकर नाराज़गी और पार्टी में हुए बदलाव की वजह से. फिर भी, नीतीश कुमार का रिकॉर्ड मुस्लिम समाज से जुड़े फैसलों—जैसे कब्रिस्तान की घेराबंदी, छात्रवृत्ति, आरक्षण और अल्पसंख्यकों के लिए योजनाओं—में मजबूत रहा है. जब JDU का गठबंधन RJD से रहा, तब मुस्लिम वोटर उनके साथ आए, लेकिन NDA के साथ जाने पर दूरी बढ़ी.

फिर लौटेगा भरोसा?
अब नीतीश कुमार मुस्लिम नेताओं को आगे ला रहे हैं और “अल्पसंख्यक संवाद” जैसे कार्यक्रमों से भरोसा बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मुस्लिम समाज में फिर से अपनी पकड़ बना सकें. बिहार की मौजूदा राजनीति में मुस्लिम वोटरों का रुख कई बातों पर तय होगा—वोट बंटवारा, नेतृत्व पर भरोसा और महागठबंधन की मजबूती. लेकिन एक बात तय है, बिहार में सत्ता तक पहुंचने के लिए मुस्लिम वोटरों का समर्थन बेहद जरूरी है.

UB India News

UB India News

Related Posts

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

Next Post
बिहार में मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार, सम्राट को पटना तो विजय सिन्हा को दो जिलों की जिम्मेदारी

बिहार के शहरीकरण को नई गति मिलने की संभावना.........................

अनंत सिंह का मोकामा में फंस रहा पेच?

अनंत सिंह का मोकामा में फंस रहा पेच?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend