डराने-धमकाने और धौंस दिखाने वाले दबंग से निपटने के लिए उससे उलझने के बजाय उसके खेल से अलग रहना चाहिए, फिर चाहे वह टकराव के लिए उकसा ही क्यों न रहा हो. इसके बजाय अपने लोगों को यह भरोसा दें कि आप उनके साथ खड़े हैं और दोस्तों का साथ दें. उन तक अपनी बात पहुंचाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से निपटने के लिए ठीक यही रणनीति अपनाते दिख रहे हैं.
बुधवार देर शाम डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया. इसके बाद मोदी ने उन्हें फोन करने के बजाय गुरुवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा से एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत की. चर्चा इस बात पर हुई कि कैसे अमेरिका ने दोनों देशों पर सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए हैं और इन हालात में उन्हें एकजुट होकर कदम उठाना चाहिए. गुरुवार सुबह एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि वे भारतीय किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे, भले इसके लिए उन्हें भारी कीमत क्यों न चुकानी पड़े. यह ट्रंप की दबाव वाली रणनीति के जवाब में उनका साफ संदेश था.
ट्रंप का दबाव, भारत की डिप्लोमेसी
रूस के साथ भारत के आर्थिक रिश्तों से नाराज ट्रंप ने बुधवार को अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ भी लगा दिया. इसके बावजूद पीएम मोदी के करीबी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल उसी दिन रूस पहुंचे. गुरुवार को मॉस्को में डोभाल ने एलान किया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा की तारीख लगभग तय हो चुकी हैं. इस महीने के अंत में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी रूस जाएंगे. 1 सितंबर को मोदी बीजिंग में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां उनकी पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है.
दबाव में झुकने को तैयार नहीं…
फोन पर बात…दो टूक जवाब
ट्रंप अचानक ले सकते हैं यू-टर्न
वर्षों की मेहनत से बने हैं US और भारत के संबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ टैरिफ वॉर तो छेड़ दी है लेकिन अब इसके नतीजे भी दिखने लगे हैं। ट्रंप भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर अब अमेरिका में ही घिरते हुए नजर आ रहे हैं। अमेरिकी सांसद ग्रेगरी मीक्स ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर ट्रंप को नसीहत दे दी है। मीक्स ने ट्रंप को भारत के साथ संबंधों पर हिदायत भी दी है। अमेरिकी सांसद ग्रेगरी मीक्स ने कहा है कि ट्रंप की यह टैरिफ तानाशाही वर्षों से तैयार की जा रही अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को नुकसान पहुंचा सकती है। मीक्स अमेरिका की हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के डेमोक्रेटिक रैंकिंग मेंबर हैं।
ग्रेगरी मीक्स ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच गहरे रणनीतिक, आर्थिक और सामाजिक संबंध हैं। ऐसे में किसी भी विवाद या चिंता का समाधान लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत आपसी सम्मान के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने चेताया कि ट्रंप की कठोर नीति उन रिश्तों को खराब कर सकती है, जो वर्षों की मेहनत से बने हैं।
‘भारत है रणनीतिक साझेदार’
इस बीच यहां यह भी बता दें कि, एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ‘टैरिफ वॉर’ के मोड में हैं तो वहीं अमेरिकी अधिकारी कुछ और ही कह रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने भारत को रणनीतिक साझेदार बताया है। अधिकारी ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका ‘‘पूरी स्पष्टता और ईमानदारी’’ से संवाद करता है।
निक्की हेली ने क्या कहा था?
ग्रेगरी मीक्स अकेले नहीं हैं इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी की भारतवंशी नेता निक्की हेली ने भी कहा था कि अमेरिका को भारत जैसे मजबूत साझेदार के साथ अपने संबंधों को खराब नहीं करना चाहिए और चीन को छूट नहीं देनी चाहिए। उन्होंने यह बात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शुल्क और रूसी तेल की खरीद को लेकर नई दिल्ली पर किए गए हमलों के बीच कही थी।
चीन ने भी दी प्रतिक्रिया
इस बीच देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले पर चीन से भारत को समर्थन मिला है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम को व्यापारिक नियमों का दुरुपयोग बताया है। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से ही टैरिफ के दुरुपयोग का विरोध करता आया है और इस पर रुख स्पष्ट और स्थायी है।







