ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

RJD के दावे से जेडीयू में खलबली!……………

UB India News by UB India News
August 6, 2025
in पटना, बिहार
0
क्या चाचा पर भारी पड़ेगा भतीजा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे किए जाने लगे हैं. आरजेडी की ओर से बुधवार (06 अगस्त, 2025) को बड़ा बयान आया कि जेडीयू के करीब दो दर्जन विधायक पार्टी छोड़ेंगे. जेडीयू में बड़ी टूट होने जा रही है. यह बयान आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया है.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एसआईआर को लेकर जेडीयू के विधायकों में नाराजगी है. हर विधानसभा क्षेत्र से 25-30 हजार वोट कट गया. जेडीयू विधायकों को हार का डर सता रहा है. उनके ऊपर तलवार लटक रही है कि कैसे चुनाव जीतेंगे.

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

‘जेडीयू विधायकों के अंदर भारी आक्रोश’

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि गरीब शोषित वंचितों का वोटिंग अधिकार मतदाता सूची से नाम काटकर ले लिया गया. यह सब जेडीयू विधायक देख रहे हैं और उनके अंदर भारी आक्रोश है. नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं क्योंकि वह सच्चाई समझ रहे हैं. नीतीश को अपने विधायकों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है इसलिए वह खामोश हैं.

आगे कहा, “जेडीयू विधायक आएंगे तो महागठबंधन में ही क्योंकि चुनाव के बाद महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. हिम्मत है तो चुनाव आयोग ने जिन 65 लाख मतदाताओं का नाम काटा है उनके नामों की सूची जारी करे और नाम क्यों कटा इसका कारण बताए. चुनाव आयोग तो बीजेपी आयोग बन कर काम कर रहा है.”

आरजेडी के बयान पर जेडीयू ने किया पलटवार

आरजेडी के दावे को जेडीयू ने झूठा बताया. राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि पहले आरजेडी अपनी पार्टी को संभाले. पता नहीं कौन नेता कब कहां चला जाए. वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान की अभूतपूर्व सफलता से आरजेडी में बौखलाहट है. हार का डर सता रहा है. तेजस्वी को पता नहीं है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, लेकिन पार्टी तरह-तरह के दावे करने में सबसे आगे रहती है. आरजेडी के दावे में जनता नहीं आएगी. उनको हार स्वीकार कर लेना चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

Next Post
अमेरिका-पाकिस्तान के बीच क्या पक रहा?

अमेरिका-पाकिस्तान के बीच क्या पक रहा?

टैरिफ पर अब आर-पार, अमेरिका की घुड़की से नहीं डरेगा भारत………….

टैरिफ पर अब आर-पार, अमेरिका की घुड़की से नहीं डरेगा भारत.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend