ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या एनडीए में ‘डबल गेम’ खेल रहे चिराग पासवान?

UB India News by UB India News
August 5, 2025
in पटना, बिहार, ब्लॉग
0
CM आवास पर नीतीश कुमार से चिराग पासवान की मुलाकात, सीट शेयरिंग पर हुई चर्चा

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीते दिनों बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नीतीश सरकार को कठघरे में खड़ा किया. उन्होंने बार-बार कहा कि- बिहार में अपराधी हावी हैं और प्रशासन नतमस्तक है. उनका सीधा निशाना सीएम नीतीश कुमार पर माना जा रहा था. कहा जाता है कि वह बिहार में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर महत्वाकांक्षा रखते हैं, इसलिए सीएम नीतीश को टारगेट पर लेते हैं. वही, दूसरी ओर वह यह भी दोहराते हैं कि वे एनडीए में थे, हैं और रहेंगे. साफ है कि यह दोहरा रुख बड़े-बड़ों को भी चक्कर में डाल देता है. हालांकि राजनीति के जानकारों की नजर में उनकी रणनीति का हिस्सा है, जिससे वे एनडीए में रहते हुए अपनी सियासी जमीन मजबूत कर रहे हैं.

चिराग पासवान ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में महत्वाकांक्षा को लेकर कहा, महत्वाकांक्षी होना गलत नहीं, लेकिन मेरी महत्वाकांक्षा गठबंधन से ऊपर नहीं. उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के चुनाव लड़ने की बात दोहराई. लेकिन, चिराग पासवान के बयानों से साफ है कि वे बिहार में अपनी पार्टी की हिस्सेदारी बढ़ाना चाहते हैं.बता दें कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने अकेले 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसने जेडीयू को नुकसान पहुंचाया था. इस बार भी उनकी रणनीति सीट बंटवारे में बड़ा हिस्सा हासिल करने की बताई जा रही है.

नीतीश से नाखुश पर रहेंगे एनडीए में

चिराग पासवान और नीतीश कुमार के रिश्ते लंबे समय से असहज रहे हैं. वर्ष 2020 में चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होकर जेडीयू को 34 सीटों पर नुकसान पहुंचाया था. अब नीतीश कुमार के नेतृत्व का समर्थन करते हुए भी वे बिहार की कमियों को उजागर कर रहे हैं. उनके समर्थकों के पोस्टर में “चिराग के स्वागत को तैयार है बिहार” लिखा रहता है. जानकारों की नजर में यह उनकी मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा को भी जाहिर करता है.
चिराग पासवान और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की आपसी तारीफें भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय हैं. दोनों नीतीश सरकार की आलोचना करते हैं जिससे नए समीकरण की अटकलें तेज हैं. हालांकि, चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता एनडीए के साथ है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही वह चुनाव लड़ेंगे. उन्होने यह भी साफ किया है कि आगामी पांच वर्षों तक नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहने वाले हैं. हालांकि, बीच-बीच में चिराग पासवान की पीके की तारीफ को लेकर कन्फ्यूजन भी पैदा हो रहा है और प्रशांत किशोर की यह तारीफें भविष्य में गठजोड़ की संभावना को जन्म दे रही हैं.

बिहार की सियासत में मायने

राजनीतिक के जानकार कहते हैं कि दरअसल, चिराग पासवान की रणनीति बिहार में दलित और गैर-यादव पिछड़े वर्गों में अपनी पैठ बढ़ाने की है. उनकी “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” की नीति युवाओं और बहुजन समुदायों को आकर्षित कर रही है. 2025 के विधानसभा चुनाव में वे अधिक सीटें हासिल कर किंगमेकर की भूमिका निभाना चाहते हैं. जाहिर है चिराग पासवान एक ओर नीतीश को समर्थन देने की बात करते हैं, लेकिन दूसरी ओर उनकी सियासी महत्वाकांक्षा भी जाहिर हो रही है जिससे एनडीए के भीतर तनाव बढ़ जाता है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
राहुल गांधी आज पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल………..

बिहार में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा की तारीख क्यों बदली?

उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से मची बड़ी तबाही, अबतक 10 की मौत, 40 से ज्यादा लापता

उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से मची बड़ी तबाही, अबतक 10 की मौत, 40 से ज्यादा लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend