ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना एम्स में डॉक्टर और विधायक के बीच हुआ विवाद अब नया मोड़, 5वें दिन भी डॉक्टर्स का प्रदर्शन, PMCH का भी समर्थन

UB India News by UB India News
August 6, 2025
in बिहार, स्वास्थ
0
पटना एम्स में डॉक्टर और विधायक के बीच हुआ विवाद अब नया मोड़, 5वें दिन भी डॉक्टर्स का प्रदर्शन, PMCH का भी समर्थन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना AIIMS में विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी और अस्पताल के ले चुका है। शिवहर विधायक चेतन आनंद ने इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बातचीत की है। विधायक आनंद ने कहा कि ‘मैं इस मामले में बिल्कुल सही हूं। AIIMS में मेरी पत्नी के साथ धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान उनके हाथ में चोट आई है, जिसके निशान अभी भी मौजूद हैं।’मैं AIIMS की लापरवाही का पर्दाफाश करूंगा। इससे कई लोगों की नौकरी जा सकती है। उनका लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। समय आने पर मैं सभी चीजें सामने लाऊंगा।’

AIIMS में मेरी पत्नी के साथ धक्का-मुक्की हुई

RELATED POSTS

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

विधायक ने AIIMS प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘अगर कोई राजनेता बिना प्रोटोकॉल के अस्पताल जाता है, तो क्या उसके साथ बदतमीजी की जाएगी। बुधवार की देर रात मैं अपनी पत्नी डॉक्टर आयुषी के साथ एक मरीज को देखने गया था। इस दौरान हमने AIIMS में गंभीर लापरवाही देखी।’

‘प्लास्टर के दौरान मरीज के पैर से खून निकल रहा था। जब मेरी पत्नी ने इसकी शिकायत की, तो अपनी गलती छिपाने के लिए वहां मौजूद लोग भड़क गए और धक्का-मुक्की शुरू कर दी।’

5वें दिन भी AIIMS में डॉक्टर्स की हड़ताल जारी

विधायक चेतन आनंद और AIIMS के डॉक्टर्स के बीच हुए विवाद को लेकर 5वें दिन भी जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल जारी है।

हड़ताल से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दूर से आए मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ रहा है।

सोमवार को डॉक्टर्स ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर वी वॉन्ट जस्टिस और वापस लो वापस लो आवेदन वापस लो के नारे लगाए।

उन्होंने सुरक्षा नहीं तो सेवा नहीं और विधायक तुम माफी मांगो जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की।

आज से PMCH के डॉक्टर भी इस हड़ताल का समर्थन करते हुए काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। डॉक्टर्स की मुख्य मांग है कि विधायक चेतन आनंद अपनी FIR वापस लें।

डॉक्टर्स बोले- हम पर प्रेशर डाला जा रहा है

डॉक्टर्स ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि सिस्टम सुचारू रूप से चले, लेकिन सारा बोझ हम पर डाला जा रहा है। कोई भी जनप्रतिनिधि हमसे बात क्यों नहीं कर रहा है? जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम अपने काम पर नहीं लौटेंगे।’

क्या है पूरा मामला

दरअसल 30 जलाई की रात साढ़े 11 बजे विधायक चेतन आनंद अपनी पत्नी के साथ किसी परिचित को देखने पटना एम्स गए। विधायक का आरोप है कि हॉस्पिटल में उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट हुई। बंधक बनाकर रखा।

जबकि एम्स गार्ड का आरोप है कि विधायक के बॉडीगार्ड हथियार लेकर जा रहे थे, जिन्हें रोकने पर विवाद हुआ। AIIMS के रेसिडेंट डॉक्टर्स का कहना है कि ‘हमें जान से मारने की धमकी दी गई। गार्ड के साथ मारपीट की गई।’

AIIMS के गार्ड सोनू का कहना है, ‘विधायक के बॉडीगार्ड को हथियार के साथ जाने के लिए रोका गया। इसी बात पर चेतन आनंद और उनके बॉडीगार्ड गुस्सा गए और मारपीट करने लगे।’

गार्ड की हाथापाई हुई थी। जूनियर डॉक्टरों ने बीच-बचाव किया था। दोनों ओर से थाने में एक-दूसरे के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है।

कौन हैं चेतन आनंद

चेतन आनंद बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन और लवली आनंद के बेटे हैं। लवली आनंद फिलहाल शिवहर से सांसद हैं।

चेतन आनंद 2020 में राजद की टिकट पर शिवहर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था और जीत भी गए थे, लेकिन 2024 में नीतीश ने महागठबंधन का साथ छोड़ा तो चेतन ने भी राजद का साथ छोड़ दिया था और फ्लोर टेस्ट के दिन चेतन आनंद NDA खेमे में जाकर बैठ गए थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

by UB India News
August 18, 2026
0

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया. बताया जा रहा है कि आज शाम तक BPSC की ओर से...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

Next Post
लैंड फॉर जॉब केस में कोर्ट का बड़ा फैसला ,पूर्व IAS समेत 2 पर चलेगा केस

IRCTC घोटाले में 7 अगस्त को आएगा फैसला:लालू-राबड़ी समेत 5 लोग हैं आरोपी

CM आवास पर नीतीश कुमार से चिराग पासवान की मुलाकात, सीट शेयरिंग पर हुई चर्चा

क्या एनडीए में 'डबल गेम' खेल रहे चिराग पासवान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend