ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रत्यय अमृत होंगे बिहार के अगले मुख्य सचिव, 31 अगस्त को अमृत लाल मीणा हो रहे रिटायर

UB India News by UB India News
August 6, 2025
in पटना, बिहार
0
पूर्ण डिजिटाइज होगा स्वास्थ्य विभाग

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रत्यय अमृत बिहार के अगले मुख्य सचिव होंगे. एक सितंबर को वह अपना कार्यभार संभालेंगे. वर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं. प्रत्यय अमृत 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है. प्रत्यय अमृत सीएम नीतीश कुमार के सबसे खास माने जाते हैं.

उन्होंने पथ निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और ऊर्जा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में काम किया है. उनकी गिनती ईमानदार आईएएस अफसरों में होती है. उन्हें सीएम नीतीश के सबसे विश्वास पात्र अधिकारियों में एक माना जाता है. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव है. ऐसे में प्रत्यय अमृत के ऊपर बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी.

कौन हैं 1991 बैच के IAS प्रत्यय अमृत?

प्रत्यय अमृत बिहार कैडर के 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं. उनका जन्म 7 जुलाई 1967 को बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था. प्रत्यय अमृत दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएट हैं. उन्होंने दूसरी कोशिश में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की. कटिहार, छपरा सहित कई जिलों के वो डीएम रहे. 2024 में उन्हें बिहार का विकास आयुक्त नियुक्त किया गया था. 2020 में कोविड के दौरान वो स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य सचिव बने. इस दौरान उन्होंने बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और विश्वसनीय अधिकारी माने जाते हैं. 2011 में उन्हें प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

Pratyaya Amrit

अमृत लाल मीणा 31 अगस्त को होंगे रिटायर

अमृत लाल मीणा बिहार कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं. 31 अगस्त 2024 को वह बिहार के मुख्य सचिव बने. उन्होंने ब्रजेश मेहरोत्रा का स्थान लिया था. अमृत लाल मीणा राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा ब्लॉक के डाबरा गांव के निवासी हैं. अमृत लाल मीणा ने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां निभाईं. मुजफ्फरपुर, सीवान, नालंदा, भोजपुर, और गया जैसे जिलों में जिलाधिकारी रहे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव रहे. बिहार में सड़क निर्माण, ग्रामीण विकास और साक्षरता जैसे क्षेत्रों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा. नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
तेजस्वी यादव का सरकारी आवास एक पोलो रोड वार रूम में तब्दील

CM बताएं, विपक्ष की नकल करके कैसा लग रहा है? डोमिसाइल नीति पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज

पटना एम्स में डॉक्टर और विधायक के बीच हुआ विवाद अब नया मोड़, 5वें दिन भी डॉक्टर्स का प्रदर्शन, PMCH का भी समर्थन

पटना एम्स में डॉक्टर और विधायक के बीच हुआ विवाद अब नया मोड़, 5वें दिन भी डॉक्टर्स का प्रदर्शन, PMCH का भी समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend