ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनाव से पहले करीब 1. 60 लाख नए शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया होगी शुरू

UB India News by UB India News
July 31, 2025
in पटना, बिहार, शिक्षा
0
बिहार सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला BPSC और राज्यपाल पर टाला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार जनता के लिए जहां लगातार घोषणा पर घोषणा कर रही है तो दूसरी ओर नौकरियों को लेकर भी सरकार एक्टिव मोड में है. 16 जुलाई को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर शिक्षक बहाली के चौथे चरण (टीआईरई-4) को शीघ्र लेने का निर्देश दिया था. अब शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बहाली को लेकर क्या कुछ ताजा अपडेट है उसकी जानकारी दे दी है.

एक सप्ताह से 10 दिनों के अंदर टीआरई-4 की बहाली के लिए बीपीएससी को सूची भेज दी जाएगी. चौथे चरण के तहत चुनाव से पहले करीब एक लाख 60 हजार नए शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

क्या बोले शिक्षा मंत्री सुनील कुमार?

बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बीते बुधवार (30 जुलाई, 2025) को कहा कि हमलोग जल्द निर्णय ले लेंगे कि टीआरई-4 की शिक्षक बहाली में किन-किन विषयों में एग्जाम लेने हैं और किन-किन विषयों में शिक्षकों की कमी है इसकी सूची हम लोग अगले एक सप्ताह से 10 दिन में बिहार लोक सेवा आयोग को भेज देंगे. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मोतिहारी में मीडिया से बात कर रहे थे.

बिहार की महिलाओं को मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण

बता दें कि यह बहाली बिहार के महिलाओं के लिए काफी खास होगी. इस बहाली में सिर्फ बिहार की महिलाओं को ही 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा. यानी दूसरे राज्यों की महिलाएं इससे वंचित रहेंगी. ऐसे में बिहार की महिलाओं के लिए यह सुनहरा मौका है.

अब तक तीन चरणों में करीब सवा 2 लाख से ज्यादा शिक्षकों की बहाली हो चुकी है. चौथे चरण में 1.60 लाख के करीब खाली पदों पर भर्ती होनी है. इसमें प्राथमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालय तक के शिक्षकों की नियुक्ति होगी. साथ ही 40 हजार के करीब कंप्यूटर शिक्षकों के पद भी इस बहाली में शामिल हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
बिहार चुनाव 2025: राहुल-तेजस्वी की बैठक में सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा

क्रांति' की तैयारी में महागठबंधन, राहुल-तेजस्वी करेंगे 9 प्रमंडलों में रैली

तेजस्वी यादव का सरकारी आवास एक पोलो रोड वार रूम में तब्दील

इनका एक इंजन अपराध में और दूसरा इंजन भ्रष्टाचार में लगा है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend