ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्रांति’ की तैयारी में महागठबंधन, राहुल-तेजस्वी करेंगे 9 प्रमंडलों में रैली

UB India News by UB India News
July 31, 2025
in पटना, बिहार
0
बिहार चुनाव 2025: राहुल-तेजस्वी की बैठक में सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. विपक्षी महागठबंधन ने बड़ा ऐलान किया है कि रक्षाबंधन के बाद पूरे राज्य में रैली और यात्रा की जाएगी. इसमें खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल होंगे. कुल 9 प्रमंडलों में ये रैलियां होंगी और जनता के बीच जाकर मौजूदा एनडीए सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा.

महागठबंधन की समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को पटना में हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘बिहार में कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खराब है. पिछले 10 दिनों में करीब 100 लोगों की हत्या हो चुकी है. अपराधी ही सरकार चला रहे हैं. कैग रिपोर्ट में 70 हजार करोड़ का घोटाला सामने आया है, इस मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे.’

RELATED POSTS

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

अगस्त क्रांति का ऐलान

तेजस्वी ने कहा कि हम लोग अगस्त के महीने को ‘अगस्त क्रांति’ के रूप में मनाएंगे. रक्षाबंधन के बाद महागठबंधन के सभी बड़े नेता जनता के बीच जाकर सरकार की पोल खोलेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं खुद भी हर जिले में जाऊंगा. हम गांव-गांव, बूथ-बूथ तक जाकर जनता को बताएंगे कि बिहार में क्या कुछ गलत हो रहा है.’

उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी खुद इस यात्रा का हिस्सा होंगे और सभी नौ प्रमंडलों में जाकर रैली करेंगे. इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम काटने का मुद्दा भी उठाया जाएगा.

बिहार कांग्रेस का समर्थन

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने भी बैठक के बाद बताया कि महागठबंधन अब पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगा. उन्होंने कहा, ‘हमने तय किया है कि सभी नेताओं के साथ राहुल गांधी बिहार आएंगे और रैली करेंगे. हम भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और वोटर लिस्ट से नाम काटने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे.’

सरकार का पलटवार

उधर, विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 70 हजार करोड़ के जिस घोटाले की बात की जा रही है, वह दरअसल महागठबंधन के ही कार्यकाल का है. उन्होंने कहा, ‘हर पाई का हिसाब महालेखाकार को दिया जाएगा. हम जवाब देने के लिए तैयार हैं.’

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि नीतीश सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1,000 से बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दिया है, जो एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जो भी बयानबाजी हो रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. चौधरी ने कहा, ‘ऐसे मुख्यमंत्री जिन्होंने बिहार में इतना विकास किया, उनके लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना ठीक नहीं.’

नीतीश बनाम लालू की लड़ाई

सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगला चुनाव “नीतीश कुमार के विकास बनाम लालू यादव के विनाश” के बीच होगा. उन्होंने कहा कि लालू यादव एक पंजीकृत अपराधी हैं और उनके खिलाफ कोर्ट में केस चल रहे हैं.

उन्होंने राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया और कहा, ‘आज राहुल गांधी ओबीसी, एससी, एसटी की बात करते हैं, लेकिन जब कांग्रेस की सरकार थी, तब आरक्षण देने में कितनी सक्रियता दिखाई गई? अगर सही समय पर आरक्षण मिला होता, तो आज इन वर्गों के लोग बड़े-बड़े पदों पर होते.’

कड़ा मुकाबला तय

महागठबंधन जहां सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जा रहा है, वहीं एनडीए विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहा है. दोनों ही पक्षों ने साफ कर दिया है कि बिहार का चुनाव इस बार सीधे विकास बनाम भ्रष्टाचार की लड़ाई होगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 18, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

by UB India News
July 18, 2026
0

हार सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को नए ढांचे में ढालने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई से बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सियासी मुद्दा...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

Next Post
तेजस्वी यादव का सरकारी आवास एक पोलो रोड वार रूम में तब्दील

इनका एक इंजन अपराध में और दूसरा इंजन भ्रष्टाचार में लगा है

मुजफ्फरपुर पहुंचे  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , कई परियोजनाओं की सौगात, 570 करोड़ की योजनाएं मंजूर

मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , कई परियोजनाओं की सौगात, 570 करोड़ की योजनाएं मंजूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend