ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

AI की दुनिया में ध्रुव तारे की तरह ऐसे चमकेगा भारत!

UB India News by UB India News
July 31, 2025
in अंतरिक्ष, खास खबर, विज्ञान, संपादकीय
0
AI की दुनिया में ध्रुव तारे की तरह ऐसे चमकेगा भारत!

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत तेजी से हाइटेक होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। आने वाले सालों में भारत के गांव-कस्बों को भी AI यानी Artificial Intelligence से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारत सरकार ने ‘India AI Mission’ के तहत छोटे शहरों यानी टियर 2 और टियर 3 सिटीज में 20 से अधिक AI लैब्स बनाने की योजना शुरू की है। हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा के पटल पर बताया, ‘आगामी एक साल में AI लैब्स की संख्या 200 तक होगी।’ जबकि अगले दो वर्षों में लैब्स की संख्या 570 तक चली जाएगी। मुमकिन है कि आने वाले समय में भारत AI की दुनिया में ध्रुव तारे की भांति चमकेगा।

भारत के AI लैब्स में क्या होगा?

भारत के AI लैब्स में क्या होगा?

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो IT मंत्रालय के एक अफसर के अनुसार, इन लैब्स में करीब डेढ़ लाख छात्रों को 120 घंटे यानी 5 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इन स्टूडेंट्स को डेटा एनोटेशन डेटा एनालिटिक्स और डेटा साइंस से जुड़े विषयों में ट्रेन किया जाएगा। मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि भारत सरकार हर लैब के लिए 3 साल में 68.98 लाख रुपये का फंड देगी। इतना ही नहीं, 500 PhD फेलो, 5000 PG स्टूडेंट्स और 8000 UG स्टूडेंट्स को भी सपोर्ट किया जाएगा। कुछ राज्यों ने AI डेटा लैब्स के लिए ITI और पॉलिटेक्निक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स को नॉमिनेट किया है। अब तक कर्नाटक ने 23, आंध्र प्रदेश ने 9, तेलंगाना ने 5 स्थानों को AI लैब बनाने के लिए नॉमिनेट किया है। जबकि गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार ने एक-एक स्थान नॉमिनेट किया है।

NIELIT के साथ मिलकर बनाई जाएंगी लैब्स
NIELIT के साथ मिलकर बनाई जाएंगी लैब्स

भारत सरकार ये AI लैब्स नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) के साथ मिलकर बनाने वाली है। Analytics India Magazine की रिपोर्ट में बताया गया है कि इन्वेस्टर्स का लंबे समय से ये विचार रहा है कि AI इनोवेशन को केवल बड़े शहरों या IIT जैसे इंस्टीट्यूट तक ही सीमित ना रखा जाए, बल्कि छोटे शहरों तक भी इनकी पहुंच बनाई जानी चाहिए। सरकार के इस कदम से निवेशकों और स्टार्टअप्स के लिए भी ने रास्ते खुलेंगे। अराइज वेंचर्स की मैनेजिंग पार्टनर अंकिता वशिष्ठ का कहना है कि भारत में इंजीनियरिंग की फील्ड में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। टियर 2 और टियर 3 शहरों की आबादी को भी इन्वेस्टमेंट और AI इनोवेशन का मौका मिलना चाहिए।

कर्नाटक बन सकता है ‘उदाहरण’
कर्नाटक बन सकता है 'उदाहरण'

EG इंडी के CEO आनंद फर्नांडिस ने AI लैब्स को स्थापित करने और इन्हें संचालित करने की चुनौतियों के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने एक गवर्नमेंट न्यूजलेटर को बताया कि टियर 2 के शहरों की हाई क्वालिटी वाले डेटासेट तक पहुंच नहीं है। मिड कैरियर प्रोफेशनल्स को अपस्किलिंग की जरूरत है। इन शहरों में बुनियादी ढांचे की कमी भी है। कर्नाटक सरकार के Department of Electronics, Information Technology and Biotechnology की सचिव एकरूप कौर ने आउटलुक बिजनेस को बताया कि छोटे शहरों में डीप टेक इंफ्रास्ट्रक्चर और AI पर रिसर्च करने के संसाधन सीमित हैं। इसके अलावा, स्टार्टअप्स को फंडिंग की भी कमी है। टैलेंट, रिसर्च और Real Market Opportunities के बीच गैप है, जिसे पाटने के लिए लिए कर्नाटक की राज्य सरकार ने कौशल्या कर्नाटक और NIPUNA जैसी पहल शुरू की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

Next Post
भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर खींचतान जारी ,भारत ने कृषि सेक्टर पर टैरिफ कम करने से इनकार किया.

ट्रम्प भारत पर 20-25% टैरिफ लगा सकते हैं.................

आज से खुल गया NSDL का IPO, ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहा स्टॉक

आज से खुल गया NSDL का IPO, ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहा स्टॉक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend