ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मची भगदड़, 2 की मौत, 29 लोग घायल

UB India News by UB India News
July 29, 2025
in अध्यात्म, उत्तरप्रदेश, दुर्घटना
0
बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मची भगदड़, 2 की मौत, 29 लोग घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूपी के बाराबंकी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सावन के तीसरे सोमवार को पौराणिक अवसानेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे टीन शेड में करंट उतर गया। करंट की वजह से भगदड़ मच गई और हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 29 लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बंदरों ने बिजली का तार टीनशेड पर गिराया है।

क्या है पूरा मामला?

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित पौराणिक अवसानेश्वर महादेव मंदिर में रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रात 12 बजे के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ था। इसी दौरान करीब 2 बजे मंदिर परिसर में अचानक करंट फैल गया, जिससे भगदड़ मच गई। करंट बंदरों के टीन शेड पर उछलकूद की वजह से बिजली का तार टूटने से फैला।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

घटना के दौरान श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे में दो श्रद्धालुओं मौत हो गई है, जबकि 29 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए पहले से ही पुलिस फोर्स मौजूद थी, लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी ने दी ये जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टीन शेड पर गिर गया। इसी कारण करंट फैला और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में 29 लोग घायल हैं। 2 की हालात को गंभीर देखते हुए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने हादसे को संज्ञान में लिया

सीएम योगी ने बिजली का तार गिरने से हुए हादसे को संज्ञान में लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

Next Post
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष थमने के आसार, दोनों देशों के नेता मलेशिया में करेंगे बात

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष थमने के आसार, दोनों देशों के नेता मलेशिया में करेंगे बात

पटना में 10 घंटे से लगातार बारिश से शहर के कई इलाकें डूबे ,ट्रैक पर ट्रेनें रुकीं, रोड पर गाड़ियां फंसी………….

पटना में 10 घंटे से लगातार बारिश से शहर के कई इलाकें डूबे ,ट्रैक पर ट्रेनें रुकीं, रोड पर गाड़ियां फंसी.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend