ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार वाले बयान से सियासत गरमाई………

UB India News by UB India News
July 25, 2025
in पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार वाले बयान से सियासत गरमाई………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में जारी एसआईआर के बीच इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की बात कह दी है. उनके बयान से बिहार की सियासत गरमा गई है. इस बीच जेडीयू और बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने कहा कि उनको (तेजस्वी यादव) लग रहा है कि चुनाव हार जाएंगे, जब तक नकली वोटर नहीं रहेगा तब तक चुनाव कैसे जीतेंगे? जालसाजी पकड़ी गई तो अब कह रहे हम चुनाव नहीं लड़ेंगे.

‘लोकतंत्र के पर्व में भाग लेना या न लेना…’

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

उधर बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव के ‘चुनाव बहिष्कार’ संबंधी बयान पर कहा, “अपनी हार को पहले से स्वीकार करना निश्चित रूप से उनके कार्यकलापों से दिखता है कि उन्हें जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है. इस हताशा और निराशा में वे अपनी खीज और हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहे हैं. लोकतंत्र के पर्व में भाग लेना या न लेना उनकी मर्जी हो सकती है, लेकिन जनता निश्चित रूप से चुनाव में हिस्सा लेगी…”

नितिन नवीन ने तंज कसते हुए कहा, “इससे क्या होगा? क्या इससे कानून बदल जाएगा? आप चुनाव में भाग नहीं लेंगे, तो क्या? अन्य दल तो हिस्सा लेंगे. यह तो खुद अपनी हार स्वीकार कर रहे हैं. उन्हें पता है कि उनकी जमीन खिसक रही है, जनता उन्हें समर्थन नहीं दे रही, लोग उनके पीछे नहीं जुड़ रहे. उन्हें अपनी हार का अंदाजा हो गया है. अब वे अपनी हताशा का ठीकरा किसी और पर फोड़ना चाहते हैं और इसके लिए चुनाव आयोग के निर्णय को बहाना बना रहे हैं.”

क्या बोलीं शांभवी चौधरी?

तेजस्वी के बयान पर एलजेपी (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, “बिहार चुनाव को बहिष्कार करने का और इस तरह से विरोध करने का सिर्फ यह उद्देश्य है कि वो लोग अपना स्पष्टीकरण देना चाहते हैं कि चुनाव हारने के बाद क्या कहना है. महाराष्ट्र में जब चुनाव हुआ था, तब इन्होंने कहा था कि वोटों के साथ छेड़छाड़ हुई है, पुनरीक्षण होना चाहिए. अब यह हो रहा है तो इनको फिर परेशानी हो रही है और ये भ्रम फैला रहे हैं कि यह वोटो की चोरी हो रही है. यह बहुत गलत है. सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है लेकिन वो (विपक्ष) चर्चा नहीं होने दे रहे हैं.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
‘SIR’ पर बोलकर फंस गए JDU सांसद गिरिधारी यादव?

'SIR' पर बोलकर फंस गए JDU सांसद गिरिधारी यादव?

सुशासन, पारदर्शिता और जन कल्याण की पहल…

सुशासन, पारदर्शिता और जन कल्याण की पहल…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend