ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘तेजस्वी यादव की जान को खतरा, 4 बार मारने की कोशिश हुई

UB India News by UB India News
July 25, 2025
in पटना, राजद
0
‘तेजस्वी यादव की जान को खतरा, 4 बार मारने की कोशिश हुई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में विधानसभा चुनाव के आयोजन में अब कुछ ही महीनों का समय बाकी रह गया है। चुनाव के नजदीक आते ही सत्ताधारी दलों और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक घमासान चरम पर है। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में भी पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक देखने को मिली है। इस बीच अब शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ऐसा दावा कर दिया है जिससे हर कोई चौंक गया है। राबड़ी देवी ने अपने बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा होने की बात कही है।

राबड़ी देवी ने क्या कहा?

राबड़ी देवी के इस चौंकाने वाले दावे की हर तरफ चर्चा हो रही है। शुक्रवार को पटना में राबड़ी देवी ने कहा है कि “तेजस्वी को जान का खतरा है। तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश हुई थी। मारने की कोशिश हो रही है। साजिश कौन करेगा जेडीयू और बीजेपी को छोड़कर? वो लोग संस्कारहीन हैं। नाला का कीड़ा हैं।”

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

विधानसभा में लगातार हंगामा

बिहार विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर लगातार हंगामा जारी है। तेजस्वी यादव की सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी दोनों से ही तीखी नोकझोंक हुई है। विधानसभा में बवाल को रोकने के लिए मार्शल्स को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा है।

बिहार में कब है चुनाव?

बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में अक्टूबर-नवंबर महीने में आयोजित किए जा सकते हैं। राज्य में कुल 243 सीटों के लिए वोटिंग होगी। किसी भी दल को बहुमत और सत्ता हासिल करने के लिए 122 सीटों की जरूरत पड़ेगी। आपको बता दें कि चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के NDA गठबंधन और राजद, कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
टपोरी से लफुआ, बाप से बच्चा तक… बिहार चुनाव की सिरगर्मी के बीच चल रहे ‘शब्दबाण’

टपोरी से लफुआ, बाप से बच्चा तक… बिहार चुनाव की सिरगर्मी के बीच चल रहे ‘शब्दबाण’

‘ये जो कही होगी उसी तरह से पहने हो………………

'ये जो कही होगी उसी तरह से पहने हो..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend