ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टपोरी से लफुआ, बाप से बच्चा तक… बिहार चुनाव की सिरगर्मी के बीच चल रहे ‘शब्दबाण’

UB India News by UB India News
July 25, 2025
in पटना, बिहार
0
टपोरी से लफुआ, बाप से बच्चा तक… बिहार चुनाव की सिरगर्मी के बीच चल रहे ‘शब्दबाण’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है. एनडीए और इंडिया ब्लॉक के नेता आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर सियासी वार कर रहे हैं. बुधवार को विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी मानसून सत्र के दौरान दोनों पार्टियों के एक नेता एक दूसरे पर शब्दबाण चलाते देखे गये. आरजेडी विधायक के बाप वाले बयान को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा मचा. तो सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच विधानसभा में नोंकझोंक हुई. तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बोलते हुए फर्जी सीएम और फर्जी विधायक की बात कही, नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के आरोप को बच्चा कहकर खारिज कर दिया.

ऐसा नहीं हैं कि नेताओं के बिगड़े बोल बुधवार को केवल विधानसभा में ही सुनने को मिले. इससे पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नमाजवाद और समाजवाद, मौलाना और मुल्ला, छपरी और टपोरी और लफुआ जैसे शब्दों की एंट्री हो चुकी है. इन शब्दों से एनडीए और राजद के नेता एक-दूसरे पर सियासी तीर चला चुके हैं.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

टपोरी, लफुआ और नमाजवादी की एंट्री

1 जुलाई को तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि भाजपा वाले मुझे नमाजवादी और मौलाना कहा करते हैं लेकिन ये छपरी, टपोरी और लफुआ लोग बिहार के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते.

भाजपा भी तेजस्वी के आरोप से चुप नहीं रही और भाजपा नेता गौरव भाटिया ने उसी दिन तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जो लोग खुद को समाजवादी बताते हैं. वास्तव में उनका असली चेहरा नमाजवादी का है. वे संविधान का तो सम्मान करते ही नहीं हैं. उन्हें केवल शरिया एवं हलाला ही चाहिए.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राज्य में बवाल मचा हुआ है. विपक्ष का आरोप है कि यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत है. इसका उद्देश्य दलितों और पिछड़ों के दो करोड़ लोगों का मतदान से वंचित करना है. इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष बिहार बंद का भी ऐलान कर चुका है.

बिहार में चाचा-भतीजे में घमासान

विपक्ष ने बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष के विधायक काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे., वहीं बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के के विधायकों के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को “बच्चा” करार दिया.

विधानसभा में तेजस्वी यादव ने भी जमकर नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला. उन्होंने चुनाव आयोग और नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव आयोग कह रहा है कि बिहार की मतदाता सूची में फर्जी वोटर्स हैं. क्या नीतीश जी अवैध वोटों से सीएम बने थे? क्या नीतीश फर्जी सीएम हैं? क्या मैं फर्जी एमएलए हूं? मोदी इसी मतदाता सूची से जीते थे. अगर उन्हें यह प्रक्रिया करनी ही थी, तो उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद करनी चाहिए थी.

तेजस्वी यादव का भाषण खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तुम तो अभी बच्चे हो, इसके बाद भी नीतीश कुमार नहीं रूके. उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहगा कि तुम्हारे पिता (लालू प्रसाद) सात साल तक यहां के मंत्री रहे.

उन्होंने कहा कि तुम्हारे पिता भी इस राज्य के मुख्यमंत्री रहे, तुम्हारी मां भी राज्य की मुख्यमंत्री रही हैं. तुम्हें उनके इतिहास और उनके कारनामे की कोई जानकारी नहीं है. उनके राज में कोई डर के मारे कोई भी घर से बाहर नहीं निकलता था.

यह सदन किसी के बाप का नहीं…विधायक के बयान से बवाल

इसके बाद तेजस्वी यादव दोबारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जवाब देने के लिए खड़े हुए. विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने उन्हें अपना भाषण संक्षेप में देने का अनुरोध किया. इसके बाद राजद विधायक भाई वीरेंद्र भड़क गए और उन्होंने हमला बोलते हुए कहा, “यह सदन किसी के बाप का नहीं है.”

जब विधासनभा अध्यक्ष ने उनसे उनके इस बयान को लेकर माफी मांगने के लिए कहा तो उन्होंने पूरी तरह से इनकार कर दिया. इस बीच, सदन में जमकर हंगामा मचा और उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने इस बीच कहा कि इन लोगों ने हजारों लोगों का कत्लेआम किया है. ये लोग राजद के गुंडे हैं.” इस पर राजद के विधायकों ने जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टी के नेताओं के बीच शुरू हुई तकरार जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा और परवान चढ़ने के आसार हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
‘ये जो कही होगी उसी तरह से पहने हो………………

'ये जो कही होगी उसी तरह से पहने हो..................

अपनी लोकप्रियता खो चुके तेजस्वी यादव………………..

अपनी लोकप्रियता खो चुके तेजस्वी यादव....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend