ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन

UB India News by UB India News
July 26, 2025
in सांसद
0
संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से लेकर मकर द्वार (नए संसद भवन का एंट्री गेट) तक पैदल मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए।

मकर द्वार पहुंचने पर राहुल-प्रियंका सहित विपक्ष के सांसदों ने स्पेशल इंन्सेंटिव रिवीजन (SIR) लिखे पोस्टर फाड़े। उन्हें प्रतीकात्मक डस्टबिन में डाला। साथ ही मोदी सरकार हाय-हाय के नारे लगाए। उधर लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

RELATED POSTS

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, वे (केंद्र) गरीबों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित करना चाहते हैं और केवल एलीट क्लास को वोट देने देना चाहते हैं… वे (केंद्र सरकार) संविधान का पालन नहीं कर रहे हैं। SIR के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

मानसून सत्र के चौथे दिन की तस्वीरें…

SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, हम गांधीवादी दर्शन के अनुयायी हैं। इसलिए हम शांतिपूर्ण तरीके से सरकार से लोकतंत्र की हत्या बंद करने का आग्रह करते हैं।

लोकसभा स्पीकर ने 12:30 बजे ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दोपहर 12:30 बजे ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई। इसमें सदन को चलाने पर चर्चा की जाएगी।

राज्यसभा की कार्यवाही 28 जुलाई तक स्थगित
राज्यसभा में सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्यवाही करीब 20 मिनट तक चली। फिर इसे दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष ने हंगामा किया। जिसके बाद सदन को 28 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

कांग्रेस सांसद बोले- बिहार में SIR लोकतंत्र की हत्या है
बिहार SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, यह लोकतंत्र की हत्या है। हम हर लोकतांत्रिक तरीके से इसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 6 महीने बढ़ा, राज्यसभा में प्रस्ताव पास
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है जो 13 अगस्त 2025 से लागू होगा। गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रस्ताव पेश किया। जिसे मंजूरी दे दी गई। राज्य में 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था जब सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।

एक्टर कमल हासन ने तमिल में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
एक्टर कमल हासन ने तमिल भाषा में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। वे राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मैयम के प्रमुख भी हैं।

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभी सांसदों ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर हंगामा किया। पांच मिनट बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक यानी कुल 32 दिन चलेगा। इस दौरान 18 बैठकें होंगी, 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 13-14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी।

केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश करेगी, जबकि 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। इनमें मणिपुर GST संशोधन बिल 2025, इनकम टैक्स बिल, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल जैसे विधेयक शामिल हैं।

पहले दिन नए इनकम टैक्स बिल पर बनी संसदीय कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश होगी। कमेटी ने 285 सुझाव दिए हैं। 622 पन्नों वाला बिल 6 दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को रिप्लेस करेगा।

सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर हंगामा करने लगे।

कांग्रेस सहित कई विपक्षी सांसद वेल में आकर पोस्टर लहराने लगे। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- तख्तियां लेकर आने पर सदन नहीं चलेगा। उन्होंने कांग्रेस सांसदों से कहा- ये आपके संस्कार नहीं हैं।

हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही आज सिर्फ 12 मिनट चल सकी।

संसद में मानसून सत्र में भाग लेने के बाद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा, ‘ट्रम्प 25 बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान में सीजफायर कराया। वह कौन हैं? यह उनका काम नहीं है। भारत के प्रधानमंत्री पूरी तरह से चुप हैं। उन्होंने एक बार भी ट्रम्प के दावों का जवाब नहीं दिया। प्रधानमंत्री क्या बोलेंगे। कैसे बताएंगे कि ट्रम्प ने पाकिस्तान के साथ समझौता करवाया है?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
August 1, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

Next Post
पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर मालदीव पहुंचे ,स्वागत को दौड़े मुइज्जू ,मोदी के वेलकम को खड़ी रही मालदीव सरकार

पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर मालदीव पहुंचे ,स्वागत को दौड़े मुइज्जू ,मोदी के वेलकम को खड़ी रही मालदीव सरकार

सेंसेक्स में 1100 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 400 अंक लुढ़का

FTA डील के बाद भी बाजार में मायूसी! क्या है वजह?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend