ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेंसेक्स 539.83 अंक चढ़कर 82,726.64 एनएसई निफ्टी 159.00 अंक 25,219.90 अंक चढ़कर पर हुआ बंद

UB India News by UB India News
July 24, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार में आज कई दिनों की सुस्ती के बाद अच्छी तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 539.83 अंक चढ़कर 82,726.64 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 159.00 अंक की बढ़त के साथ 25,219.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, मारुति, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो),रिलायंस, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। हालांकि, टाइटन, टाटा स्टील, इंफोसिस आदि में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

इस कारण शेयर बाजार में लौटी तेजी 

स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस सहित चुनिंदा दिग्गज शेयरों में खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटी। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जापान के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद सकारात्मक वैश्विक संकेतों ने भी बाजार को मजबूती देने का काम किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और जापान ने एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया है, जिसके तहत अमेरिका में जापानी आयात पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। जापान के साथ हुए इस समझौते ने उम्मीद जगा दी है कि अमेरिका जल्द ही भारत और चीन सहित अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ समझौते कर सकता है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

विदेशी निवेशकों ने की बिकवाली

आशिका इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, ‘‘वैश्विक स्तर पर, अमेरिका-जापान व्यापार समझौते के बाद निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। इससे निकट भविष्य में और देशों के साथ समझौतों की उम्मीदें बढ़ गई है।’’ शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,548.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 5,239.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत टूटकर 68.29 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच, रुपया लगातार छठे कारोबारी सत्र में कमजोर रहा और बुधवार को डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 86.41 पर बंद हुआ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

उपराष्ट्रपति चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की चुनाव आयोग ने

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend