ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईश्वरपुर पर महाराष्ट्र में सियासी संग्राम….

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी विधायक नितेश राणे ने सरकार के फैसले का बचाव किया और कहा, लोकल लोगों की मांग थी इसलिए नाम बदला गया है. हिंदू संगठनों ने पहले मोर्चा निकाला था. ये हमारी हिंदुत्ववादी सरकार है और हिंदू लोगों की बात सरकार ने मानी है.

UB India News by UB India News
July 20, 2025
in खास खबर, महाराष्ट्र
0
ईश्वरपुर पर महाराष्ट्र में सियासी संग्राम….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र सरकार ने सांगली जिले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ‘ईश्वरपुर’ कर दिया है. महायुति सरकार के इस फैसले पर प्रदेश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है. एक तरफ सत्ता पक्ष इसे ‘हिंदुत्व की जीत’ बता रहा है तो दूसरी ओर विपक्ष सरकार पर विकास से ध्यान भटकाने का आरोप लगा रहा है.

‘इस्लामपुर कोई इस्लामाबाद या पाकिस्तान नहीं’

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी विधायक नितेश राणे ने सरकार के फैसले का बचाव किया और कहा, लोकल लोगों की मांग थी इसलिए नाम बदला गया है. हिंदू संगठनों ने पहले मोर्चा निकाला था. ये हमारी हिंदुत्ववादी सरकार है और हिंदू लोगों की बात सरकार ने मानी है. हमारा देश भारत है जहां हिंदू रहते हैं, यहां इस्लामपुर नाम कैसे हो सकता है? ये कोई इस्लामाबाद और पाकिस्तान नहीं है. हिंदू राष्ट्र में हिंदू नाम ही होने चाहिए.

‘नाम बदलो लेकिन शहर की हालत भी तो सुधारे’

कांग्रेस विधायक असलम शेख ने सरकार की आलोचना की और कहा, नाम बदलना है तो बदलिए लेकिन शहर में कुछ विकास तो करिए. शहर में सड़क और पानी की भारी समस्या है लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं देता. सिर्फ लोगों को मूर्ख बनाते हैं नाम बदलकर.

‘नाम के साथ सरकार की नीयत भी बदले’

उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तंज कसा और कहा, नाम बदलना तो ठीक है लेकिन सरकार को अपना काम भी बदलना चाहिए. नाम बदलकर अच्छा किया, लेकिन गुंडागर्दी करने वाले लोग सरकार के पास घूमते रहते हैं, उनको भी बदलना चाहिए. कुछ अच्छे लोगों को सरकार में लेना चाहिए.

‘हम अपने अतीत को बहाल कर रहे हैं’

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नाम बदलने के फैसले को ऐतिहासिक सुधार करार दिया. उन्होंने कहा, ऐसे बहुत सारे स्थान पहले भी बदले गए हैं. हमारे ऐतिहासिक स्थानों के नाम मिटा दिए गए थे. अब उन्हें वही नाम मिल रहे हैं जो पहले थे. ये अच्छा काम है, हम अपने अतीत का पुनर्स्थापन कर रहे हैं.

‘जनता नाम नहीं, काम चाहती है’

एनसीपी (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ विधायक जयंत पाटिल ने कहा, प्रशासन को ऊपर से ऑर्डर आया होगा नाम बदलने का. लेकिन नाम बदलने से क्या होगा? शहर में समस्याएं जस की तस हैं. जनता अब सिर्फ नाम बदलने से खुश नहीं होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
TRF को वैश्विक आंतकी संगठन घोषित किए जाने के अमेरिकी कदम को चीन ने भी ठहराया सही……………..

TRF को वैश्विक आंतकी संगठन घोषित किए जाने के अमेरिकी कदम को चीन ने भी ठहराया सही.................

Google और Meta पर ED ने कसा शिकंजा , दोनों कंपनियों पर ऑनलाइन बैटिंग ऐप्स को प्रमोट करने का आरोप

Google और Meta पर ED ने कसा शिकंजा , दोनों कंपनियों पर ऑनलाइन बैटिंग ऐप्स को प्रमोट करने का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend