ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वोटर फॉर्म पर जलेबी बेची जा रही…

पटना में महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि फॉर्म अपलोड का दावा झूठा है और यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ दिखावे की है। सड़कों पर बिखरे वोटर फॉर्म और जलेबी बेचने में उनके इस्तेमाल के दृश्य दिखाते हुए उन्होंने इसे लोकतंत्र के खिलाफ साजिश बताया।

UB India News by UB India News
July 13, 2025
in पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
वोटर फॉर्म पर जलेबी बेची जा रही…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में महागठबंधन ने आज रविवार प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बिहार मतदाता पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सवाल उठाए। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग का दावा झूठा है कि 80% फॉर्म जमा हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP के इशारे पर गरीबों के वोट काटे जा रहे हैं। तेजस्वी ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया को गैर-पारदर्शी बताया। उन्होंने प्रवासी मतदाताओं को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि यह मोदी-अमित शाह की साजिश है। कांग्रेस नेता राजेश राम और मुकेश सहनी ने भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

वोटर फॉर्म पर जलेबी बेची जा रही: तेजस्वी

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी, शकील अहमद खान और राजेश राम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग गलत जानकारी दे रहा है। चुनाव आयोग ने कहा था कि 80% फॉर्म जमा हो गए हैं। लेकिन वोटर फॉर्म सड़कों पर फेंके हुए मिल रहे हैं। कुछ फॉर्म जलेबी बेचने के लिए इस्तेमाल हो रहे। उन्होंने कहा कि यह गरीबों के वोट काटने की साजिश है। यह सब BJP के कहने पर हो रहा है। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया में कई कमियां हैं और यह पारदर्शी नहीं है।

तेजस्वी बोले – ये ‘आई-वॉश’ है, SOP तक जारी नहीं

तेजस्वी ने दावा किया कि EC ने 12 जुलाई को प्रेस नोट जारी कर भ्रामक सूचना दी। उनके मुताबिक SIR की प्रक्रिया ‘आई-वॉश’ है, जहां सर्वर डाउन, OTP फेल और तकनीकी शिकायतों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि BLO और मतदाता भ्रमित हैं क्योंकि दस्तावेज बाद में देने की बात कही गई लेकिन कोई SOP नहीं है।

1% त्रुटि से 7.9 लाख वोट कटने का दावा

तेजस्वी ने कहा कि मात्र 1% सत्यापन चूक से प्रति विधानसभा 3251 और प्रति बूथ करीब 3200 वोट कट सकते हैं, जिससे 52 सीटों का परिणाम प्रभावित हो सकता है। उन्होंने EC से जिला-वार डेटा को सार्वजनिक करने की मांग की। तेजस्वी ने इसे ‘मोदी-अमित शाह की साजिश’ बताया।

BLO मतदाताओं के दरवाजे पर नहीं दिख रहे, फिर कैसे 80% फॉर्म जमा हो गए?

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने चुनाव आयोग को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग यह साबित करे कि 80% फॉर्म जमा और अपलोड हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘BLO मतदाताओं के दरवाजे पर नहीं दिख रहे हैं। फॉर्म सड़कों पर फेंके मिल रहे हैं। फिर कैसे 80 फीसदी फॉर्म जमा हो गए।’

मुकेश ने प्रक्रिया को ‘वोटबंदी’ करार दिया

मुकेश सहनी ने इस प्रक्रिया को ‘वोटबंदी’ करार दिया। उन्होंने इसकी तुलना नोटबंदी से की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का काम वोटरों की मदद करना है, न कि किसी के इशारे पर काम करना। उन्होंने नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से इस मामले में दखल देने की अपील की। उन्होंने खुद फॉर्म जमा करके सच्चाई जानने का दावा किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
बिहार फतह की रणनीति तय कर गए अमित शाह , ‘मिशन 225’ का नारा बुलंद, चुनावी रणनीति पर सभी सहयोगी सहमत

गठबंधन में सभी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी....

तेजस्वी यादव का सरकारी आवास एक पोलो रोड वार रूम में तब्दील

तेजस्वी यादव का सरकारी आवास एक पोलो रोड वार रूम में तब्दील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend