ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मतदाता ऑनलाइन पूछ रहे अनगिनत सवाल, आशंकाएं भी जता रहे

UB India News by UB India News
July 6, 2025
in पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। पात्र मतदाता चुनाव आयोग और बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर कई सवाल पूछ रहे हैं। अपने विचार के अनुसार सलाह और सूचनाएं भी दर्ज कर रहे हैं। चुनाव आयोग के संदेशों को पसंद करने वाले भी हैं। बिहार के बाहर रह रहे मतदाता भी सोशल मीडिया हैंडल्स पर ऑनलाइन जवाब मांग रहे हैं। हालांकि, ऑनलाइन सवाल अनुत्तरित रह रहे हैं क्योंकि जवाब के लिए आयोग ने टोल फ्री नम्बर के कॉल को ही माध्यम बना रखा है।

माता-पिता का नाम ही 2003 की सूची में गलत हो तो क्या करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के एक्स हैंडल को शनिवार को 6633 लोगों ने शाम सात बजे तक देखा। ये ठीक कर के दिखाओ @ राज पूछते हैं कि अगर 2003 की सूची में माता पिता या कोई एक का नाम गलत हो तो क्या किया जाए, इसे सही कैसे साबित करें। अतिरिक्त डॉक्यूमेंट या आगे साल के वोटर लिस्ट की कॉपी अपलोड करने का ऑप्शन दिया जाए। सोनू कुमार लिखते हैं कि कौन सा 11 दस्तावेज ? जो दूसरे राज्य में कमाने-खाने गए हैं, वे लोग अपना काम छोड़ यही बकवास चीजें करने आएंगे। केशव सिंह लिखते हैं कि 11 दस्तावेज का जिक्र तो ठीक है, कई लोग ऐसे जिनके पास इनमें से कोई भी दस्तावेज नहीं है। ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए? कृष लिखते हैं कि हमारी मां के पास सिर्फ आधार और पैन कार्ड है, वो कैसे वोट दे सकेंगी ? जिशान अली पूछते हैं कि आवासीय प्रमाण पत्र वैलिड है या नहीं ? मेउ @ बिहारी गर्ल लिखती है कि नालंदा के इस्लामपुर में उनके घर बीएलओ आ क्यों नहीं रहा है ?

RELATED POSTS

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

 

टोल फ्री नंबर 1800-345-1950 पर जानकारी ले सकते हैं आमलोग

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि मतदाता हेल्पलाइन लगातार सक्रिय है। वोटर हेल्पलाइन 1950 पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है। यदि फोन करने वाले अन्य जिले के संपर्क केंद्र में कॉल करना चाहते हैं तो एसटीडी नंबर और 1950 डॉयल करें। वहीं, राज्य स्तरीय संपर्क केंद्र के टोल फ्री नंबर 1800-345-1950 पर भी डायल कर मतदाता पुनरीक्षण से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है।

या की ओर से पूरे 11 दस्तावेजों की सूची अपलोड कर दी गई है। बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ ने 80-90%शिक्षकों के वोटर सत्यापन कार्य में लगाए जाने से विद्यालय में बचे शिक्षकों को हो रही परेशानी, विद्यालय संचालन पर ही सवाल उठाए हैं। रोहन एम भिंडे लिखते हैं कि फिल्म की क्लिप चलाने से क्या भ्रम दूर होगा…फैला तो आप ही रहे है। भारत निर्वाचन आयोग के एक्स हैडल पर भी सवाल किए जा रहे हैं।

औसतन पांच हजार लोग देख रहे सोशल मीडिया हैंडल्स

सीईओ, बिहार और भारत निर्वाचन आयोग के फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम हैंडल्स पर प्रतिदिन औसतन पांच हजार लोग सर्च कर रहे हैं। इनमें विभिन्न जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी के सोशल मीडिया हैडल्स भी शामिल हैं। इनमें प्रतिदिन औसत 150 से अधिक टिप्पणियां हो रही हैं। इनमें शिकायत, सलाह, सूचना मांगे जाने और लोगों के विचार शामिल हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

Next Post
बिहार में चुनावी माहौल गरमाने को तैयार! पीएम मोदी की मधुबनी रैली तो खड़गे का दो दिवसीय बिहार दौरा …………

बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे

बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट पर मंथन, बांका और सिवान में बनेगी परमाणु बिजली कंपनी!

बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट पर मंथन, बांका और सिवान में बनेगी परमाणु बिजली कंपनी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend