ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अब ओवैसी को घास क्यो नहीं डाल रहे लालू !

UB India News by UB India News
July 6, 2025
in पटना, ब्लॉग, राजद
0
अब ओवैसी को घास क्यो नहीं डाल रहे लालू !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के पास होने के बाद और कुछ हुआ हो चाहे नहीं, लेकिन राजद सुप्रीमो लालू यादव के MY समीकरण की कील-कवच तो दुरुस्त होती दिख रही है। इसका अंदाजा लगाना हो तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के हालिया निर्णय से समझा जा सकता है। लालू यादव ने ओवैसी पार्टी को सीधे ‘ना’ तो नहीं कहा, मगर अपने सांसद से ‘त्याग’ का पाठ जरूर पढ़ा दिया। अब सवाल उठता है कि आखिर लालू यादव कौन-सी चाल चलने वाले हैं?

ओवैसी को नहीं मिल रहा भाव!
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने मुस्लिम मत की राजनीति को लेकर अपनी बात खुलकर रख दी। साफ-साफ सेकुलर वोटों का बिखराव रोकने की दलील को ‘ना’ वाला मैसेज दिला दिया। उन्हें कुछ सीटें देना तो दूर सेकुलर राजनीति का अनोखा पाठ भी पढ़ा डाला। राजद प्रवक्ता मनोज झा ने तो एआईएमआईएम के माथे एक सवाल जड़ दिया कि ओवैसी साहेब भाजपा को हराना चाहते हैं तो वो बिहार चुनाव ना लड़ें। एआईएमआईएम का आधार हैदराबाद में है इसलिए भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मिशन है तो चुनाव ना लड़ कर भी मदद कर सकते हैं। ऐसा करेंगे तो नफरत की राजनीति को हराया जा सकता है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

ओवैसी का हाल सांप-छछूंदर वाली
बिहार की राजनीति में एआईएमआईएम विस्तार की राजनीति के तहत वर्ष 2025 को टारगेट कर चुकी थी। पिछले चुनाव में पांच विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के बाद हौसला बुलंद भी था। इसलिए, एक खास रणनीति के तहत महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का मन बनाया और इस आशय का पत्र भी लिखा। लेकिन, राजद सुप्रीमो की तरफ से ‘ना’ ने ओवैसी की हाल सांप-छछूंदर वाली कर दी। अब ओवैसी अकेले दम या थर्ड फ्रंट की तरह चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी पर भाजपा की ‘बी टीम’ होने का आरोप और गहरा हो जाएगा। अगर ओवैसी चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो सीमांचल में मुस्लिम वोट के विभाजन का कारण बनेंगे। राजद सीमांचल में जितनी सीट हारेगी वो ठीकरा ओवैसी के माथे फूटेगा। थर्ड फ्रंट या गठबंधन बनाने की संभावना तो है मगर, किस दल के साथ? ये एक सवाल तो है? जनसुराज के गठबंधन होने पर पार्टी का विस्तार संभव है। लेकिन, ये गेम भी प्रशांत किशोर के हाथ में है। ऐसा इसलिए कि जनसुराज गठबंधन नहीं करती बल्कि पार्टी को मर्ज कराती है। आरसीपी सिंह की पार्टी ‘आप सबकी पार्टी’ का जैसे विलय हुआ था। ऐसे में अगर ओवैसी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ते हैं तो बिहार में बनी बनाई राजनीतिक जमीन से हाथ धोना पड़ेगा। अब ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा कि ओवैसी क्या राजनीतिक स्टैंड लेते हैं।

मुस्लिमों को लालू पर विश्वास
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ओवैसी की ताकत और कमजोरी को समझ ली है। उन्हें विश्वास है कि अकेले लड़ कर कुछ सीटें जीतते भी हैं तो बाद में उन विधायकों को राजद में शामिल करा लिया जाएगा। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद लालू यादव ने ऐसा ही किया था। दूसरी बात ये है कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के बाद मुस्लिम हर हाल में भाजपा के विरुद्ध वोट करेंगे। ऐसे में उनके ऑप्शन महागठबंधन ही होगा। लालू यादव को उम्मीद है कि बिहार के मुस्लिम बंगाल के मुस्लिमों की तरह भाजपा को हराने वाले को वोट करेंगे। बंगाल में मुस्लिम वोटरों ने कांग्रेस और वाम दल को मत न देकर तृणमूल कांग्रेस को दिया था। बिहार में भी मुस्लिम वोट को लेकर यही प्रेडिक्शन भी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
बिहार में निष्पक्ष मतदाता सूची और चुनाव होंगे : ज्ञानेश कुमार

बिहार में निष्पक्ष मतदाता सूची और चुनाव होंगे : ज्ञानेश कुमार

बिहार में BJP नेताओं पर जमकर बरसे प्रशांत किशोर, मंगल पांडे से लेकर दिलीप जायसवाल तक को घेरा, बताया माफिया

बिहार में BJP नेताओं पर जमकर बरसे प्रशांत किशोर, मंगल पांडे से लेकर दिलीप जायसवाल तक को घेरा, बताया माफिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend