ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुनर्जन्म के बाद कैसे तय होता है बच्चा दलाई लामा का ही अवतार है?

UB India News by UB India News
July 2, 2025
in अध्यात्म, खास खबर
0
पुनर्जन्म के बाद कैसे तय होता है बच्चा दलाई लामा का ही अवतार है?

RELATED POSTS

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने साफ कर दिया है कि अगले दलाई लामा का चयन 600 साल पुरानी संस्था ही करेगी. यानी 15वां दलाई लामा गादेन फोडरंग ट्रस्ट चुनेगा और उनके पुनर्जन्म की मान्यता पर भी फैसला करेगा. वर्तमान में 14वें तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा 6 जुलाई को 90 साल के हो जाएंगे. इस दिन दलाई लामा मैक्लॉडगंज स्थित अपने निवास पर बताएंगे कि उनकी मृत्यु के बाद उत्तराधिकारी कौन होगा और उसे कैसे चुना जाएगा.

माना जाता था कि चीन की दखल को रोकने के लिए परंपरा बदलकर दलाई लामा अपने उत्तराधिकारी का ऐलान पहले ही कर सकते हैं. 90वें जन्मदिन से पहले जारी हुआ दलाई लामा का यह बयान चीन के लिए एक बड़ा संदेश है. चीन दलाई लामा को विद्रोही कहता है. ल्हासा में चीनी शासन के खिलाफ विद्रोह के बाद 1959 में दलाई लामा भारत आ गए थे. हजारों तिब्बतियों के साथ वो निर्वासित जीवन जी रहे हैं. चीन उन्हें अलगाववादी भी कहता है. हालांंकि, इस पूरे मामले पर चीन का कहना है अगली घोषणा को लेकर उसकी मंजूरी लेना अनिवार्य है. आइए इसी बहाने यह भी जान लेते हैं कि कैसे चुना जाता है दलाई लामा और पुनर्जन्म के बाद कैसे तय होता है कि कौन है दलाई लामा का अवतार.

दलाई लामा नाम है या उपाधि?

दलाई लामा कोई नाम नहीं है. यह एक धार्मिक उपाधि है. इसे वर्तमान दलाई लामा से समझते हैं. वर्तमान में 14वें दलाई लामा हैं और उनका असली नाम है तेनजिन ग्यात्सो. परंपराओं के मुताबिक तिब्बती सर्वोच्च धर्मगुरु को दलाई लामा कहकर बुलाया जाता है. यही वजह है कि यही शब्द प्रचलित होता है. अब 15वें दलाई लामा को लेकर बयान जारी किया गया है. वर्तमान दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को 2 साल की उम्र में अगले दलाई लामा के तौर पर पहचाना गया था और 4 साल की उम्र में ल्हासा लाया गया था.

Dalai Lama Original Name

वर्तमान में 14वें दलाई लामा हैं और उनका नाम है तेनजिन ग्यात्सो.

कैसे चुना जाएगा अगला दलाई लामा?

दलाई लामा का चयन एक आध्यात्मिक प्रक्रिया के जरिए किया जाता है. यह प्रक्रिया तिब्बती बौद्ध धर्म के मान्यताओं पर आधारित है. तिब्बती बौद्ध धर्म में मान्यता है कि दलाई लामा का पुनर्जन्म होता है. जब दलाई लामा का देहांत होता है तो माना जाता है कि ये शिशु के रूप में जन्म लेते हैं. इसके बाद इन्हें खोजने की तैयारी शुरू होती है.

पुनर्जन्म के बाद कौनसा बच्चा दलाई लामा बनेगा, यह कई चरण की प्रक्रिया के बाद तय होता है. जैसे- भविष्यवाणी के आधार पर दलाई लामा के अवतार को खोजा जाता है. इसके लिए दिवंगत दलाई लामा के अंतिम समय के संकेतों जैसे शव की दिशा और उनके सपने, पवित्र झील में दिखने वाला कोई विशिष्ट दर्शन. इनके आधार पर उनके अवतार को खोजा जाता है.

Monk

दलाई लामा तिब्बती लोगों की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करते हैं. फोटो: Pixabay

कैसे तय होता है दलाई लामा का अवतार?

उनका संभावित अवतार मिलने के बाद उसे पिछले दलाई लामा की चीजें दिखाई जाती हैं. यह देखा जाता है कि वो उन चीजों को पहचान पा रहा है कि या नहीं. अगर वो उसे पहचान लेता है तो उसे गुरु का पुनर्जन्म मान लिया जाता है. इसके बाद तिब्बती धार्मिक अधिकारियों की पुष्टि के बाद भी अगले दलाई लामा की घोषणा की जाती है.

आधिकारिक तौर पर दलाई लामा की घोषणा के बाद उसे बौद्ध धर्म की शिक्षाएं दी जाती हैं. धार्मिक दीक्षा दी जाती है और वहां की परंपराओं का हिस्सा बनाया जाता है. इस तरह नए दलाई लामा की शिक्षा-दीक्षा होती है.

दलाई लामा का पद क्यों महत्वपूर्ण है?

दलाई लामा तिब्बती बौद्धों के आध्यात्मिक प्रमुख होते हैं. इनका जीवन दया, करुणा, अहिंसा और ज्ञान के आदर्शों पर आधारित होता है. बौद्ध धर्म को आगे ले जाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाते हैं. ये तिब्बती पहचान और संस्कृति के रक्षक के तौर भी जाने जाते हैं. दलाई लामा तिब्बती लोगों की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करते हैं, खासकर निर्वासन में रहने वालों लोगों के लिए. 1959 तक दलाई लामा धर्म और राजनीति, दोनों के प्रमुख हुआ करते थे. वर्तमान में 14वें दलाई लामा ने राजनीति से संन्यास लिया.खास बात है कि बौद्ध धर्म गुरु होने के बावजूद इनके संदेश और उपदेश सिर्फ सभी धर्मों और संस्कृति के लिए प्रेरणादायक होते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में शामिल होने के लिए कनाडा पहुँचे , G7 शिखर सम्मेलन में लगातार उनकी छठी भागीदारी है………….

ग्लोबल साउथ में भारत की धमक बढ़ाएगा पीएम मोदी का दौरा, रक्षा-कृषि समेत ऊर्जा पर होगी व्यापक बातचीत...............................

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज पटना में ,तेजस्वी यादव पर बड़ा फैसला कर सकते हैं लालू यादव !

लालू यादव की अध्यक्षता में RJD की आज अहम बैठक ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend