ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार ने गिरावट के साथ समेटा कारोबार, सेंसेक्स 288 और निफ्टी 88 अंक टूटा

UB India News by UB India News
July 2, 2025
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय शेयर बाजार ने आज नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार बंद किया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 287.60 अंकों (0.34 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 83,409.69 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 50 भी 88.40 अंकों (0.35%) के नुकसान के साथ 25,453.40 अंकों पर आकर बंद हुआ। आज मुख्य रूप से बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। बताते चलें कि मंगलवार को सेंसेक्स 90.83 अंकों (0.11%) की बढ़त के साथ 83,697.29 अंकों पर और निफ्टी 24.75 अंकों (0.10%) की बढ़त के साथ 25,541.80 अंकों पर बंद हुआ था।

टाटा स्टील के शेयरों में जोरदार उछाल

हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 28 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 3.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि बजाज फिनसर्व के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

हरे निशान में बंद हुए एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत ये शेयर

सेंसेक्स की बाकियों कंपनियों में आज एशियन पेंट्स के शेयर 2.15 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.60 प्रतिशत, ट्रेंट 1.43 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.38 प्रतिशत, सनफार्मा 0.77 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.65 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.53 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.48 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.30 प्रतिशत, टाइटन 0.14 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.14 प्रतिशत और इंफोसिस के शेयर 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

एलएंडटी, बजाज फाइनेंस सहित इन स्टॉक्स में गिरावट

जबकि दूसरी तरफ, बुधवार को लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 1.89 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.48 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.30 प्रतिशत, बीईएल 1.23 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.94 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.94 प्रतिशत, एसबीआई 0.86 प्रतिशत, रिलायंस 0.66 प्रतिशत, आईटीसी 0.55 प्रतिशत, एटरनल 0.48 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.36 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.28 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.27 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.19 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
नेशनल हेराल्ड केस मे सोनिया-राहुल गांधी पर ED का बड़ा आरोप

नेशनल हेराल्ड केस मे सोनिया-राहुल गांधी पर ED का बड़ा आरोप

पुनर्जन्म के बाद कैसे तय होता है बच्चा दलाई लामा का ही अवतार है?

पुनर्जन्म के बाद कैसे तय होता है बच्चा दलाई लामा का ही अवतार है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend