ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस से SU-57 जेट, S-500 एयर डिफेंस नहीं खरीदेगा भारत!

UB India News by UB India News
July 2, 2025
in खास खबर, राष्ट्रीय, सेना
0
सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता की सबसे खूनी नेता से मुलाकात निराशाजनक : जेलेंस्की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत लगातार रूस और अमेरिका के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका को पसंद नहीं है कि भारत, रूस के साथ डिफेंस समझौते करे। अमेरिका भले भारत को क्रिटिकल टेक्नोलॉजी ना दे या फिर खतरनाक हथियार देने में सौ बहाने बनाए, फिर भी वो चाहता है कि भारत, रूस से एक समुचित दूरी बनाकर रखे। ऐसा लग रहा है कि भारत ऐसा कर भी रहा है। भारत ने अमेरिकी प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए S-400 खरीदा, लेकिन अब भारत ने रूस के अलावा बाकी विकल्पों पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है। 1 जुलाई 2025 को भारतीय नौसेना ने अपने अंतिम रूसी निर्मित युद्धपोत INS तमाल को आधिकारिक रूप से कमीशन कर लिया। यह क्षण प्रतीकात्मक रूप से एक युग के अंत को दर्शाता है, वह युग जिसमें रूस भारत का सबसे बड़ा और करीब करीब एकमात्र रक्षा साझेदार था।

INS तमाल, एडमिरल ग्रिगोरोविच-श्रेणी का मल्टी-रोल स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है, जो अब भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमान में शामिल होकर अरब सागर और पश्चिमी हिंद महासागर में देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करेगा। तमाल भारत द्वारा विदेशी जमीन पर बनवाया गया आखिरी युद्धपोत है। अब से सभी नौसैनिक जहाज भारत के ही शिपयार्ड में ही बनेंगे। ये निश्चित तौर पर आत्मनिर्भर भारत की ताकत को दिखाता है। ये युद्धपोत 125 मीटर लंबा है और इसका विस्थापन 3900 टन है। लेकिन INS तमाल और S-400 के बाकी बचे दो यूनिट्स की डिलीवरी के बाद, भारत और रूस के पास कोई अन्य प्रमुख हथियार खरीद सौदा नहीं बचेगा। ये दोनों सौदे यूक्रेन संघर्ष शुरू होने से पहले ही किए गए थे।

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

भारत-रूस डिफेंस पार्टनरशिप की अंत की शुरूआत?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आने वाले हैं और उनके दौरे से पहले रूस ने भारत को कई हथियारों को लेकर डील ऑफर किया है। जिनमें एसयू-57 लड़ाकू विमान, एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम के साथ साथ परमाणु पनडुब्बियों को लीज पर देना और कैलिबर लंबी दूरी की मिसाइलों का ऑफर शामिल है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि भारत फिलहाल इस तरह की डील करने के मूड में नहीं है। भारत पहले ही रूस के साथ हेलीकॉप्टर बनाने का प्रोजेक्ट कैंसिल कर चुका है। इसके अलावा भारतीय चालक दल के प्रशिक्षण के लिए रूसी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी को पट्टे पर देने के प्रस्ताव पर रूसी ऑफर के बाद भी कोई डेवलपमेंट नहीं है। भारत ने रूस से 5 एस-400 एयर डिफेंस खरीदने का सौदा किया था, जिनमें 3 भारत को मिल चुके हैं और बाकी के दो यूनिट अगले साल तक मिल जाएंगे।

भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के दौरान S-400 की शानदार सफलता के बाद ऐसी खबरें सामने आई हैं कि भारत पाकिस्तान और चीन के खिलाफ अपने हवाई क्षेत्र को अभेद्य बनाने के लिए S-400 की अतिरिक्त यूनिट्स खरीद सकता है या S-500 को हासिल कर सकता है। लेकिन इस मोर्चे पर कोई ठोस डेवलपमेंट नहीं दिख रहा है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत, वोरोनिश प्रारंभिक चेतावनी रडार सिस्टम खरीदने के लिए रूस से बातचीत कर रहा है, जिसकी सीमा 6,000 किलोमीटर से ज्यादा है। इस सौदे की कीमत 4 बिलियन डॉलर से ज्यादा होने की उम्मीद है। अगर यह सौदा हो जाता है, तो यह भारतीय वायु रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण सौदा होगा, क्योंकि वर्तमान में सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ही 5,000 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाले रडार सिस्टम संचालित करते हैं।

क्या Su-57 की पेशकश को खारिज कर चुका भारत?
रूस ने भारत को Su-57 फेलोन फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट्स के लिए सोर्स कोड के साथ साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की पेशकश की है। लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल वह रूस से कोई भी स्टील्थ फाइटर नहीं खरीद रहा। इसके बजाय भारत अपनी ही 5वीं पीढ़ी की लड़ाकू विमान परियोजना, AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) पर फोकस कर रहा है। यानि भारत पूरी तरह स्वदेशी विकास को प्राथमिकता दे रहा है। SIPRI के आंकड़ों के मुताबिक 2009 में भारत के कुल रक्षा आयात में रूस की हिस्सेदारी 76% थी, जो 2024 तक घटकर 36% रह गई है। यानि 1960 के दशक के बाद पहली बार आधे से भी कम है। दूसरी तरफ अमेरिका और फ्रांस जैसे देश भारत के प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनकर उभरे हैं। 2018 से नई दिल्ली ने अमेरिकी फर्मों को करीब 20 बिलियन डॉलर के रक्षा अनुबंध दिए हैं।

हालांकि रक्षा संबंध कमजोर हो रहे हैं, लेकिन भारत और रूस के बीच ऊर्जा व्यापार आज भी काफी मजबूत है। मई 2025 में भारत रूस से ऊर्जा का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया, जिसमें 4.2 अरब यूरो मूल्य की खरीद हुई और 72% हिस्सा कच्चे तेल का रहा। यह अमेरिका के लिए एक चिंता का विषय बन गया है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक संसद में पेश किया है, जिसमें भारत भी निशाने पर है। इससे भारत पर अमेरिका का दबाव और बढ़ने की संभावना है। लेकिन भविष्य में भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग मुख्य रूप से पुराने रूसी हथियारों के रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स और मरम्मत तक सीमित रह सकता है। भारत के पास बड़ी संख्या में रूसी टैंक, फाइटर जेट्स, हेलिकॉप्टर और नौसैनिक प्रणालियां हैं, जिनकी तकनीकी देखभाल अभी भी रूसी मदद से ही होती रहेगी। लेकिन भविष्य में हो सकता है कि भारत और रूस के बीच डिफेंस पार्टनरशिप करीब करीब खत्म ही हो जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाई 6 महीने जेल की सजा

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाई 6 महीने जेल की सजा

शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त

शेयर बाजार ने गिरावट के साथ समेटा कारोबार, सेंसेक्स 288 और निफ्टी 88 अंक टूटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend