ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अनिवार्य हुआ आधार

UB India News by UB India News
July 2, 2025
in खास खबर, परिवहन
0
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अनिवार्य हुआ आधार

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ट्रेनों में तत्‍काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) का नया नियम लागू हुए अभी सिर्फ एक ही दिन हुआ है और इसका असर साफ दिखने लगा है. बिहार, बनारस जैसे रूट पर जहां तत्‍काल टिकट बुक होना किसी वरदान से कम नहीं माना जाता था, अब यहां ट्रेनों में सीटें खाली दिखने लगी हैं. इसकी जानकारी खुद यात्री रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए दे रहे हैं. रेल मंत्री ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि लोग उन्‍हें तत्‍काल टिकट के नए नियम के फायदे खुद ही बता रहे हैं.

भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई से तत्‍काल टिकट बुकिंग को लेकर नया नियम लागू किया है. इसके तहत अब तत्‍काल टिकट बुक करने के लिए आधार की जरूरत होगी. बिना आधार ऑथेंटिकेशन के तत्‍काल टिकट की बुकिंग नहीं हो सकेगी. रेलवे ने यह कदम तत्‍काल टिकट को लेकर जारी फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के लिए उठाया है. अभी तक एजेंट ही बल्‍क में तत्‍काल टिकट बुक कर लेते थे, जिससे आम आदमी को जल्‍दी यहां टिकट नहीं मिल पाता था. अब रेलवे ने आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य बनाकर इस फर्जीवाड़े पर लगाम कस दी है और इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है.
अब खाली दिख रहीं सीटें
1 जुलाई से पहले जहां दिल्‍ली-बिहार की ट्रेनों में तत्‍काल टिकट की सीटें कुछ ही मिनट में फुल हो जातीं थी, वहीं अब इन रूटों पर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी सीटें खाली दिख रही हैं. दिल्‍ली से बिहार, बनारस और लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में तत्‍काल कोटे की सीटें भी अब खाली दिखने लगी हैं. ये सीटें तत्‍काल बुकिंग खुलने के काफी देर बाद तक खाली दिखती हैं, जो पहले महज कुछ ही मिनट में फुल हो जाती थी.
30 मिनट तक एजेंट नहीं कर सकेंगे बुकिंग
रेलवे ने तत्‍काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए एजेंट को शुरुआती 30 मिनट तक बुकिंग करने से रोक दिया था. इसके अलावा 15 जुलाई के बाद विंडो से भी तत्‍काल टिकट बुक कराने वालों को आधार देना होगा. नए नियम के तहत एसी क्‍लास की तत्‍काल टिकट सुबह 10 से 11 बजे के बीच की जा सकेगी, जिसमें एजेंट को 10.30 के बाद ही बुकिंग का मौका मिलेगा. नॉन एसी टिकट बुकिंग का समय 11 से 12 बजे तक रहेगा, जिसमें एजेंट को 11.30 के बाद ही बुकिंग का अवसर दिया जाएगा.
क्‍या बोला रेल मंत्री ने
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि तत्काल टिकट के लिए आधार अनिवार्य करने के बाद यूपी बिहार समेत कई राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में टिकट उपलब्ध हो रहा है और लोग उनको मैसेज भेजकर इसकी जानकारी भी दे रहे हैं. यात्रियों का कहना है कि तत्‍काल बुकिंग के नए नियम के बाद उनके लिए आपात स्थिति में ट्रेन की टिकट बुक करना काफी आसान हो गया है. अभी तक ज्‍यादातर यात्री तत्‍काल टिकट के लिए एजेंट पर ही निर्भर रहते थे.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 18, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 18, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
ऐसी कॉमेडी बर्दाश्त नहीं, कुणाल कामरा माफी मांगें’ : फडणवीस

कैसे फडणवीस के फैसले से भंवर में फंस गई BJP

सिंधु जल संधि पर भारत के ऐक्‍शन से पाकिस्तान में बढ़ा खौफ

सिंधु जल संधि पर भारत के ऐक्‍शन से पाकिस्तान में बढ़ा खौफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend