ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश के गढ़ में चिराग विशाल रैली करेंगे

UB India News by UB India News
June 29, 2025
in नालंदा, लोजपा
0
सरकारी नियुक्ति में आरक्षण के प्रावधानों को देखना ही होगा…..

RELATED POSTS

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में चुनावी साल में सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और हर पार्टी अपने-अपने स्तर पर जनसमर्थन जुटाने में लगी हुई है. इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी लगातार बड़ी सभाओं का आयोजन कर रही है. अब पार्टी की नजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा पर है, जहां आज राजगीर में ‘बहुजन भीम संकल्प समागम’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस रैली में चिराग पासवान जनसभा को संबोधित करेंगे. पार्टी का दावा है कि यह सभा ऐतिहासिक होगी और लाखों की भीड़ इसमें शामिल होगी.
राजगीर में इस समागम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस सभा को एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान संबोधित करेंगे. पार्टी का कहना है कि यह समागम बहुजन समाज के हक की लड़ाई का प्रतीक है. अब समय आ गया है कि बहुजन समाज के लोग किसी और के रहमो-करम पर न रहकर अपना नेतृत्व खुद तय करें. जमुई के सांसद अरुण भारती ने कहा कि यह समागम चिराग पासवान के नेतृत्व को सीमित करने की कोशिशों के जवाब में एक सशक्त संदेश है. न्होंने कहा, “अबकी बार बहुजन तैयार हैं, इस बार नेतृत्व हमारा होगा.”

क्या नीतीश के गढ़ में सेंध लगाएंगे चिराग

इस समागम को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि यह समागम INDIA गठबंधन की कमजोरियों को उजागर करेगा और देश को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा. वहीं, जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछड़े और दलितों के लिए जो काम किया है, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता. कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञानरंजन ने आरोप लगाया कि चिराग पासवान अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं और नीतीश कुमार की “लंका” को ढहाने की तैयारी उनके ही जिले से कर रहे हैं.

आरजेडी ने साधा निशाना

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि चिराग पासवान को बीजेपी और जेडीयू सिर्फ मोहरा बना रही हैं. INDIA गठबंधन को तेजस्वी यादव की लोकप्रियता से कोई नहीं रोक सकता. अब देखना होगा कि राजगीर की यह सभा क्या वाकई चिराग पासवान के राजनीतिक भविष्य और बहुजन राजनीति को नई दिशा देने में सफल होती है या नहीं. फिलहाल, सारी निगाहें आज की इस महत्त्वपूर्ण रैली पर टिकी हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

by UB India News
June 23, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम विजय चौधरी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे। सबसे...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

by UB India News
May 5, 2026
0

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत के बाद से सियासी पारा हाई है. हर राज्य के...

राजगीर में 17 मई से मलमास मेला शुरू ……….

राजगीर में 17 मई से मलमास मेला शुरू ……….

by UB India News
April 9, 2026
0

बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर में हर तीन साल पर मलमास मेला का आयोजन होता है. इस वर्ष...

Next Post
लालू ने मुसलमानों से अपनी गुलामी कराई, पटना में ओवैसी का तीखा हमला

लालू-तेजस्वी का दिया जख्म भूल गए ओवैसी!

निशांत की बढ़ती सक्रियता से सियासी अटकलें तेज…………………

निशांत की बढ़ती सक्रियता से सियासी अटकलें तेज.....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend